एक्सप्लोरर

Covid-19 Update: मुंबई में घट रहे कोरोना के मामले, लेकिन मौतों की संख्या में बढ़ोतरी, जानें क्या है वजह 

Mumbai Corona Update: मुंबई में शनिवार को कोरोना (Corona) संक्रमण के 1312 नए मामले दर्ज किए गए. पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है. 

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के हालात सुधरते हुए नजर आ रहे हैं. मुंबई में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहेे हैं, लेकिन मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जिसने सभी की टेंशन बढ़ा दी है. मुंबई में 21 दिसंबर से लेकर अब तक कोरोना से कुल 237 मौतें हो चुकी हैं. हैरानी वाली बात यह है कि इसमें से 199 मौतें मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में हुई हैं. कोरोना के मामले भले ही कम हो रहे हों, लेकिन मृत्यु की संख्या में कमी नहीं देखने को मिली. 

मुंबई के अंधेरी स्थित सेवन हिल्स अस्पताल के डीन डॉ. अदसूल ने 'एबीपी न्यूज़' को बताया कि अस्पताल में अब तक 199 लोगों की मौत हुई है, जो कोरोना से संक्रमित थे. लेकिन उनमें 160 से ज्यादा लोग 60 साल से अधिक के थे और अन्य कई बीमारियों से पीड़ित थे. जब उनसे अस्पताल में सबसे ज्यादा मौतें होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो लोग क्रिटिकल हो जाते हैं, उन्हें हमारे अस्पताल भेजा जाता है. मृत्यु दर भले ही ज्यादा हो लेकिन डरने की बात नहीं है. 

Covid In India: जानें पूरे देश में कौन हैं वे 15 जिले जहां कोरोना ने कहर बरपाया है

पिछले कुछ दिनों में इतने संक्रमित मिले

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में 23 जनवरी को कोरोना के 2550 मरीज मिले और 13 लोगों की मौत हुई. 24 जनवरी को पॉजिटिव केस 1857 थे, जबकि 11 लोगों ने जान गंवाई. 25 जनवरी को पॉजिटिव केस 1815 मिले और 10 लोगों की मौत हुई 26 जनवरी को पॉजिटिव केस 1858 मिले और 13 लोगों की मौत हुई. 27 जनवरी को कोरोना के 1384 मरीज मिले और 12 लोगों की मौत हुई. 

मुंबई में शुक्रवार को 1312 संक्रमित मिले 

मुंबई में शुक्रवार को कोरोना के 1312 नए मामले दर्ज हुए हैं. जबकि 10 मरीजों ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया. इसके अलावा रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 4990 है. मुंबई में 193 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. शहर में 37575 बेड्स में 2652 बेड फिलहाल भरे हुए हैं. मुंबई में 20 इमारतों को कोरोना की वजह से सील किया गया है, जबकि शहर में अब कोई एक्टिव कंटेनमेंट जोन नहीं है. मुंबई में एक्टिव पेशंट की कुल संख्या 14344 है. 

ज्वेलर के लॉकर से करोड़ों का सोना चोरी कर चोरों ने खेतों में गाड़ा, ऐसे Mumbai Police ने पकड़ा

क्या बोले बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त

मुंबई महानगर पालिका के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश ककानी ने 'एबीपी न्यूज़' को बताया कि जिन लोगों की कोरोना के कारण मौत हो रही है, उनमें से अधिकतर लोग अन्य बीमारियों से भी जूझ रहे हैं. इसके अलावा कुछ मरीज मुंबई से बाहर के हैं. एक हफ्ते के भीतर मृत्यु की संख्या में कमी हो जाएगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
असम में NDA का सीट शेयरिंग फार्मूला तय! जानें बीजेपी, AGP और BPF कितनी-कितनी सीटों पर लड़ेंगी चुनाव
असम में NDA का सीट शेयरिंग फार्मूला तय! जानें बीजेपी, AGP और BPF कितनी-कितनी सीटों पर लड़ेंगी चुनाव
पत्रकार, बैंक में नौकरी और फिर राजनेता... इस तरह पहली बार संसद पहुंचे हरिवंश नारायण सिंह, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
पत्रकार, बैंक में नौकरी और फिर राजनेता... इस तरह पहली बार संसद पहुंचे हरिवंश नारायण सिंह, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम में NDA का सीट शेयरिंग फार्मूला तय! जानें बीजेपी, AGP और BPF कितनी-कितनी सीटों पर लड़ेंगी चुनाव
असम में NDA का सीट शेयरिंग फार्मूला तय! जानें बीजेपी, AGP और BPF कितनी-कितनी सीटों पर लड़ेंगी चुनाव
Bihar Next CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
Watch: क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...
क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
US Iran War: खामेनेई के बाद अब लारीजानी का अंत, क्या इजरायल ने जानबूझकर अमेरिका को फंसाया? समझें पूरी कहानी
खामेनेई के बाद अब लारीजानी का अंत, क्या इजरायल ने जानबूझकर अमेरिका को फंसाया? समझें पूरी कहानी
Iran Nuclear Plant: ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
No Cook Recipes: एलपीजी गैस खत्म हो गई तो न लें टेंशन, बिना पकाए बन जाती हैं ये 50 डिशेज
एलपीजी गैस खत्म हो गई तो न लें टेंशन, बिना पकाए बन जाती हैं ये 50 डिशेज
Embed widget