एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: बीते 24 घंटे में किन-किन शहरों में लगा लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू, जानिए

बंद दुकानें, सूनसान बाजार और वीरान सड़कें... ये मंजर एक बार फिर कई शहरों में नजर आने लगा है. क्योंकि जानलेवा कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहे हैं.

नई दिल्ली: जैसे-जैसे कोरोना बेकाबू हो रहा है राज्यों और शहरों में पाबंदियां भी सख्त होती जा रही हैं. कोरोना महामारी को रोकने के लिए राज्य सरकारें और जिला प्रशासन लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान कर रही हैं. कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है. आइए यहां आपको बताते हैं बीते 24 घंटे में किन-किन शहरों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाया गया है...

गाजियाबाद , नोएडा, बरेली और मेरठ में भी कर्फ्यू उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गाजियाबाद , नोएडा, मेरठ, बरेली जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है. बरेली में 20 अप्रैल तक रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू होगा. गाजियाबाद में 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से लेकर सुबह पांच बजे के बीच रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा. मेरठ में कर्फ्यू 18 अप्रैल तक जारी रहेगा. इससे पहले यूपी के प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ में कोरोना कर्फ्यू लगाने का एलान हुआ था.

मध्य प्रदेश के 5 जिलों में 9 दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते मध्य प्रदेश के पांच जिलों में 7-9 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने का एलान किया है. वहीं, भोपाल शहर के कोलार क्षेत्र में शुक्रवार शाम छह बजे से नौ दिन का लॉकडाउन लगाया जाएगा. जिन पांच जिलों में सात से नौ दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा, उनमें रतलाम, बैतूल, कटनी, खरगोन और छिंदवाड़ा जिले शामिल हैं. इससे पहले प्रदेश के सभी शहरों में शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार प्रात: 6 बजे तक 60 घंटे तक लॉकडाउन का एलान किया गया था.

जम्मू कश्मीर के 8 जिलों के शहरी इलाकों में कर्फ्यू जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए गुरुवार को जम्मू और श्रीनगर समेत आठ जिलों के शहरी इलाकों में रात्रि कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है. ये नाइट कर्फ्यू आज से प्रभावी होगा. यह कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा. ये 8 जिले हैं- जम्मू, उधमपुर, कठुआ, श्रीनगर, बारामुला, बड़गाम, अनंतनाग और कुपवाड़ा.

राजस्थान के आठ शहरों में कोरोना कर्फ्यू कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते राजस्थान के भी आठ शहरों में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया है. यहां रात आठ बजे से सुबह 6 बजे तक अगले आदेश तक नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है. ये आठ शहर हैं- जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सागवाड़ा, कुशलगढ़.

गुजरात के 20 शहरों में रात का कर्फ्यू गुजरात सरकार ने घोषणा कर कहा कि रात के कर्फ्यू को 20 अन्य शहरों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक 30 अप्रैल तक लागू होगा. गुजरात के चार प्रमुख शहरों में रात का कर्फ्यू पहले से ही लगा हुआ है. अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट के अलावा जहां रात का कर्फ्यू लागू है, वे शहर जामनगर, भावनगर, जूनागढ़, गांधीनगर, आनंद, नडियाद, मेहसाणा, मोरबी, दाहोद, पाटन, गोधरा, भुज, गांधीधाम, भरूच, सुरेंद्रनगर और अमरेली शामिल हैं.

महाराष्ट्र और पंजाब के सभी शहरों में कर्फ्यू

वहीं महाराष्ट्र और पंजाब के सभी शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू है. महाराष्ट्र में अगले आदेश तक रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लगा है. और पंजाब में 30 अप्रैल तक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक यही आदेश लागू है. कर्नाटक के बेंगलुरु, मैसूर, मंगलुरु, कलबुर्गी, बिदर, तुमाकुरु, उडुपी, मनिपाल में 20 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगा है. ओडिशा के सुंदरगढ़, बारगढ़, संबलपुर, बालांगीर, नौपडा, कालाहांडी, मलकानगिरि, कोरापुट, नबरंगपुर, झारसुगुडा में अगले आदेश तक रात 10 से सुबह 5 बजे तक लागू है.

कुछ शहरों में संपूर्ण लॉकडाउन भी लगा दिया गया है. छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग को संपूर्ण लॉक कर दिया गया है. मध्य प्रदेश के रतलाम, बैतूल, कटनी और खरगोन, भोपाल, छिंदवाड़ा, शाजापुर लॉकडाउन लगा है. वहीं पूरे तमिलनाडु में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा.

ये भी पढ़ें- हरियाणा: संपूर्ण लॉकडाउन के डर से प्रवासी मजदूरों ने शुरू किया पलायन, अब तक 3 हजार से अधिक वापस लौटे दिल्ली: Night Curfew के उल्लंघन के लिए पुलिस ने दर्ज किया 480 से अधिक लोगों पर मामला
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget