एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: पटियाला में ASI का हाथ काटने के आरोप में 11 निहंग गिरफ्तार, गुरुद्वारे से 39 लाख कैश बरामद

पुलिसकर्मियों पर तलवार से हमला करने वाले 11 निहंग सिख गिरफ्तार हो गए हैं. साथ ही गुरुद्वारे में हथियार भी मिला है.

पटियाला: पटियाला में पुलिस वालों पर हमला करने के मामले में 11 निहंग सिखों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने पटियाला के बलबेड़ा गांव के गुरुद्वारे से हथियार भी बरामद किए हैं. बता दें कि निहंगों को पकड़ने के कमांडो ऑपरेशन चलाया गया. जब पुलिस गुरुद्वारे पहुंची और निहंगो को बाहर आने को कहा तो उन्होंने हमला कर दिया. गुरुद्वारे के अंदर से गोली चलाई गई. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई और इसमें एक निंहग सिख घायल हो गया. अंत में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद तलाशी के दौरान पुलिस को गुरुद्वारे में भारी मात्रा में हथियार मिले है. जिसमें पेट्रोल बम भी था. निहंग गुरुद्वारा से पुलिस ने 39 लाख रुपए भी बरामद किए हैं.

SSP मनदीप सिंह पंजाब पुलिस ने कहा, ''हमने उन्हें सरेंडर करने कि लिए कहा पर उन्होंने सरेंडर करने से मना किया और अपशब्द कहे. उनके पास से हथियार, पेट्रोल बम और नकदी बरामद हुई है. जिन लोगों को अरेस्ट किया गया है इसमें एक महिला भी शामिल हैं.''

क्या है पूरा मामला

रविवार सुबह शाही शहर पटियाला की सनौर सब्जी मंडी के पास निहंग सिखों की पुलिस वालों से तकरार हो गई, जिसके चलते गुस्से में आए निहंग सिंखों ने पुलिस वालों के ऊपर तलवारों से हमला कर दिया. इस हमले में एक एएसआई का हाथ काट दिया गया. वहीं अन्य तीन और पुलिसकर्मियों को जख्मी भी कर दिया गया.

दरअसल, पटियाला सब्ज़ी मंडी के बाहर लगे पुलिस नाके पर पास मांगने को लेकर चार निहंगों ने पुलिस पर यह हमला किया. पुलिस नाके को अपनी गाड़ी से उन्होंने उड़ा दिया. पुलिस ने जब उनकी गाड़ी घेरी तो उन्होंने तलवारों और धारदार हथियारों से SHO समेत चार पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया. इसके बाद पुलिस ने इनका पीछा किया और फिर पटियाला के बलबेड़ा गांव के गुरुद्वारे से सबको गिरफ्तार किया गया.

कौन होते हैं  निहंग सिख

दरअसल, निहंगों को उनके आक्रामक व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है. परंपरागत हथियार रखने वाले सिखों को ही निहंग सिख माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसे सिख पूर्ण रूप से दसम गुरुओं के आदेशों के लिए हर समय तत्पर रहते हैं. दसम गुरुओं के काल में ये सिख गुरु साहिबानों के प्रबल प्रहरी होते थे. इन सिखों के बारे में ये भी बताया जाता है कि सिख धर्म पर हमला हो जाए तो ये निहंग सिख उस समय अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना "सिख" और "गुरु ग्रंथ साहिब" की आखिरी सांस तक रक्षा करते हैं.

अपने धर्म के लिए हर समय समर्पित होते हैं निहंग सिख

निहंग सिख अपने धर्म के लिए हर समय समर्पित होते हैं और आम सिखों को मानवता का विशेष ध्यान रखने की ओर प्रेरित करते रहते हैं., निहंग सिखों के धर्म चिन्ह आम सिखों की अपेक्षा मज़बूत और बड़े होते हैं. जन्म से लेकर जीवन के अंत तक जितने भी जीवन संस्कार होते हैं, सिख धर्म के अनुसार ये उनका प्रेम से निर्वहन करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mohsina Kidwai Death: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
Iran-US Ceasefire: अमेरिका-ईरान जंग के सीजफायर से भारत को होगा बड़ा फायदा! इंडिया की टेंशन कैसे होगी खत्म, जानें
अमेरिका-ईरान जंग के सीजफायर से भारत को होगा बड़ा फायदा! इंडिया की टेंशन कैसे होगी खत्म, जानें
सबरीमाला एंट्री विवाद: 'सबके अपने नियम...' सुप्रीम कोर्ट में बहस के दौरान क्या बोली SG तुषार मेहता, शीर्ष न्यायालय ने भी दिया जवाब
सबरीमाला एंट्री विवाद: 'सबके अपने नियम...' सुप्रीम कोर्ट में बहस के दौरान क्या बोली SG तुषार मेहता, शीर्ष न्यायालय ने भी दिया जवाब
‘भारतीय किसानों पर ईरान युद्ध का असर हो कम, इसलिए...’, जयपुर में आयोजित सम्मेलन में बोले शिवराज सिंह चौहान
‘भारतीय किसानों पर ईरान युद्ध का असर हो कम, इसलिए...’, जयपुर में आयोजित सम्मेलन में बोले शिवराज सिंह चौहान

वीडियोज

Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!
Trump Ultimatum to Iran: आज रात ईरान खत्म? Trump की चेतावनी से हड़कंप! | Iran Israel War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US Ceasefire: अमेरिका-ईरान जंग के सीजफायर से भारत को होगा बड़ा फायदा! इंडिया की टेंशन कैसे होगी खत्म, जानें
अमेरिका-ईरान जंग के सीजफायर से भारत को होगा बड़ा फायदा! इंडिया की टेंशन कैसे होगी खत्म, जानें
UP Politics: यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने कर दिया बड़ा धमाका! इस सीट से लड़ने का किया ऐलान
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने कर दिया बड़ा धमाका! इस सीट से लड़ने का किया ऐलान
पांच हफ्ते बाद 40वें दिन सीजफायर, लाखों बेघर, हजारों मारे गए, पढ़ें ईरान-अमेरिका और इजरायल जंग की पूरी Timeline
पांच हफ्ते बाद 40वें दिन सीजफायर, लाखों बेघर, हजारों मारे गए, पढ़ें ईरान-अमेरिका जंग की पूरी Timeline
RR vs MI: हार्दिक पांड्या ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा, वैभव सूर्यवंशी के स्टाइल पर MI कप्तान ने ये क्या कह दिया
हार्दिक पांड्या ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा, वैभव सूर्यवंशी के स्टाइल पर MI कप्तान ने ये क्या कह दिया
'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच मृणाल ठाकुर ने रणवीर सिंह को बताया अपना लकी चार्म, बोलीं- 'उनकी वजह से मैं इंडस्ट्री में...'
मृणाल ठाकुर ने रणवीर सिंह को क्यों बताया अपना लकी चार्म? वजह जान हैरान रह जाएंगे
Assembly Elections 2026 Live: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधा मुकाबला', आम आदमी पार्टी ने कहां के लिए किया बड़ा ऐलान
Live: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधा मुकाबला', आम आदमी पार्टी ने कहां के लिए किया बड़ा ऐलान
Vaccination: इन बीमारियों की वैक्सीन एकदम फ्री लगाती है सरकार, एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
इन बीमारियों की वैक्सीन एकदम फ्री लगाती है सरकार, एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
खाली खेतों में बरसेगा पैसा, गर्मी में मॉडर्न तरीके से लगाएं यह फसल, होगा मोटा मुनाफा
खाली खेतों में बरसेगा पैसा, गर्मी में मॉडर्न तरीके से लगाएं यह फसल, होगा मोटा मुनाफा
Embed widget