एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब संक्रमितों को मिलेगी होम आइसोलेशन की सुविधा

बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में होम आइसोलेशन की व्यवस्था की मंजूरी दी है. बिहार के स्वास्थ्य सचिव उमेश सिंह कुमावत की ओर से गाइडलाइंस जारी की गई है. गाइडलांइस में कहा गया है कि संक्रमित व्यक्ति के घर में सेल्फ आइसोलेशन और अन्य परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन करने की सुविधा होने पर ही संक्रमित को होम आइसोलेशन की सुविधा दी जाएगी.

नई दिल्लीः देशभर में कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है. वहीं केंद्र के साथ- साथ राज्य सरकारें इससे निपटने का इंतजाम कर रही हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना संक्रमित के होम आइसोलेशन की व्यवस्था की गई थी. इसी क्रम में बिहार सरकार ने बड़ा फैसला किया है.

बिहार के स्वास्थ्य सचिव उमेश सिंह कुमावत की ओर से गाइडलाइंस जारी की गई है. गाइडलांइस में कहा गया है कि संक्रमित व्यक्ति के घर में सेल्फ आइसोलेशन और अन्य परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन करने की सुविधा होने पर ही संक्रमित को होम आइसोलेशन की सुविधा दी जाएगी.

राज्य में होम आइसोलेशन के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव उमेश सिंह कुमावत ने सभी जिलों के डीएम और सिविल सर्जन को गाइडलाइंस भी जारी कर दिए हैं. प्रधान सचिव उमेश सिंह कुमावत के अनुसार यह भी कहा गया है कि होम आइसोलेशन के दौरान संक्रमित व्यक्ति को नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की देखभाल करनी होगी. वहीं किसी भी तरह से संक्रमण का लक्षण मिलने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करना होगा.

बता दें कि देश के साथ ही साथ बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अभी हाल ही में बिहार में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हे की मौत हो गई. वहीं शादी में शामिल हुए लोगों में 100 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं. देशभर में अबतक 7 लाख से ज्यादा संक्रमित लोग सामने आ चुके हैं. कोरोना का संक्रमण का सिलसिला काफी तेजी से बढ़ रहा है.

कोरोना के संक्रमण से अबतक 439947 संक्रमित लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं वहीं 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वर्तमान में देशभर में 259557 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है.

बिहार में अबतक कुल 12125 लोगों में कोरोना का संक्रमण देखने को मिला है. वहीं कोरोना की वजह से अब तक यहां 97 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. बिहार में अभी तक 8920 संक्रमित लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं. वहीं वर्तमान में 3031 संक्रमितो का इलाज चल रहा है.

इसे भी देखेंः नक्शा विवाद: भारत के पक्ष में नेपाल की सांसद ने दिया था बयान, अब पार्टी ने किया निष्कासित

पुलवामा हमला: NIA ने सातवें आरोपी बिलाल अहमद को किया गिरफ्तार, आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का है इल्ज़ाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
हैदराबाद में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला, स्कूटी सवार को टक्कर मारकर महिला डॉक्टर हुई फरार
हैदराबाद में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला, स्कूटी सवार को टक्कर मारकर महिला डॉक्टर हुई फरार
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget