एक्सप्लोरर

Coronavirus: वैक्सीन की दूसरी डोज के बाद भी संक्रमित हो रहे हैं लोग, जानिए इसपर क्या है एक्सपर्ट्स की राय

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के 12 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इन सभी डॉक्टरों को कोरोना की दोनों डोज लग चुकी थीं.दुनिया में कोरोना की एक भी वैक्सीन ऐसी नहीं बनी जो 100% सुरक्षा की गारंटी देती हो. कोरोना वैक्सीन लगने के बाद भी एंटीबॉडी बनने में वक्त लगता है

नई दिल्ली: लोगों की लापरवाही ने वायरस को बढ़ने का मौका तो दे ही दिया है. लेकिन एक डराने वाली खबर ये है कि जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है, वो भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन क्यों ? वैक्सीन से कोरोना पर विजय की जो उम्मीद देश लगाए बैठा था, उस उम्मीद को वायरस ने कैसे धराशायी कर दिया है.

कोरोना की दोनों डोज लगवाने के बाद भी 12 डॉक्टर्स संक्रमित

वैक्सीन आने के बाद सरकार का मकसद ये था कि स्वास्थ्यकर्मियों को सबसे पहले कोरोना से सुरक्षित किया जाए. लेकिन वायरस ने बता दिया कि मौजूदा स्थिति में बलवान वही है. और इसकी बड़ी तस्वीर ये है कि अब लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के 12 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इन सभी डॉक्टरों को कोरोना की दोनों डोज लग चुकी थीं.

इस मामले पर केजीएमयू लखनऊ के पीआरओ डॉ सुधीर सिंह ने कहा, ''मेडिकल में एब्सोल्यूट कुछ नहीं होता, क्योंकि इम्युनिटी बनने में समय लगता है. ऐसे के सावधानियां बरतनी ज़रूरी हैं. माइक्रो ऑर्गेनिज़्म में कई बार ऐसा होता है कि वो अपना ट्रेंड चेंज कर लेता है. ऐसे में जिन्हें वैक्सीन लग भी गई है उन्हें भी एहतियात बरतनी होगी.''

100% सुरक्षा की गारंटी नहीं देती वैक्सीन

मतलब ये कि अभी समय लंबा लगेगा और मुकम्मल दवा आने तक आप सावधान रहेंगे. तभी संक्रमण से सुरक्षित भी रह सकेंगे. इसकी बड़ी वजह ये है कि दुनिया में कोरोना की एक भी वैक्सीन ऐसी नहीं बनी जो 100% सुरक्षा की गारंटी देती हो. कोरोना वैक्सीन लगने के बाद भी एंटीबॉडी बनने में वक्त लगता है. दूसरी डोज के बाद एंटीबॉडी रिस्पांस 4 से 6 हफ्ते बाद ही असर दिखाता है.

दिल्ली के हार्ट एंड लंग इंस्टीट्यूट के डॉ. के के सेठी ने बताया, ''धीरे धीरे एंटीबॉडी का लेवल बढ़ रहा होता है और जो वायरस से इन्फेक्शन होता है. उसमें वायरस से लोड कितना मिला, उसके और डिफेंस में कौन जीता उसपर निर्भर करता है कि बीमारी होती है या नहीं. दूसरी बात वैक्सीन अगर 90 फीसदी असरदार है तो कोई तो 10% में आएगा, जिसको इन्फेक्शन होगा.''

संक्रमण से नहीं, कॉम्पलीकेशन्स से बचाती है वैक्सीन- एक्सपर्ट

पल्मोनोलॉजी मेडिसिन के एक्सपर्ट डॉ. प्रीतपाल सिंह कहते हैं, ''कोई भी वैक्सीन होती है उसका ये मतलब नहीं होता है कि आपको इन्फेक्शन नहीं हो सकता. ऐसा नहीं है कि आप पॉजिटिव नहीं हो सकते. जैसे छोटे बच्चे हैं, उन्हें टीका लगाते है बीसीजी लगवाते हैं तो इसका मतलब है बच्चों को टीबी हो सकता है, लेकिन उससे होने वाली कॉम्पलीकेशन नहीं हो सकती. कोरोना की वैक्सीन के साथ भी ऐसा ही है.''

इसका मतलब साफ है कि सावधानी हटी, तो संक्रमण की दुर्घटना घटी. इसलिए जरूरी है कि आप गलतफहमी में ना पड़ें और पहले की तरह कोरोना नियमों का पालन करें. खासतौर पर इसलिए क्योंकि कोरोना के नए स्ट्रेन देश में दाखिल हो चुके हैं. जो पहले से ज्यादा रफ्तार से संक्रमित करते हैं.

यह भी पढ़ें-

कोरोना से हालात बेकाबू: पीएम मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक आज, वैक्सीनेशन पर भी होगी चर्चा

Corona Symptoms: कोरोना की दूसरी लहर में इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, रोज आ रहे लाखों संक्रमित केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को UAPA केस में उम्रकैद की सजा, क्या था पूरा मामला?
कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को UAPA केस में उम्रकैद की सजा, क्या था पूरा मामला?
पश्चिम बंगाल में SIR में हो रही दिक्कतों पर सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी, कहा-
पश्चिम बंगाल में SIR में हो रही दिक्कतों पर सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी, कहा- "दूसरे राज्यों में ज़्यादा नाम कटे, फिर भी आराम से निपटी प्रक्रिया"
हत्या या सुसाइड? कोलकाता के पार्लर में खूनी खेल, मालकिन और कश्मीरी युवक की संदिग्ध मौत
हत्या या सुसाइड? कोलकाता के पार्लर में खूनी खेल, मालकिन और कश्मीरी युवक की संदिग्ध मौत
'बाकी राज्यों में आराम से हो गया SIR, सिर्फ बंगाल ही...', चुनाव आयोग के खिलाफ ममता सरकार की दलीलों पर SC की सख्त टिप्पणी
'बाकी राज्यों में आराम से हो गया SIR, सिर्फ बंगाल ही...', चुनाव आयोग के खिलाफ ममता सरकार की दलीलों पर SC की सख्त टिप्पणी

वीडियोज

Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
यूपी में लोकसभा सीटें बढ़ने की खबरों के बीच अखिलेश यादव की नई मांग, कहा- बैठक में उठाएंगे मुद्दा
यूपी में लोकसभा सीटें बढ़ने की खबरों के बीच अखिलेश यादव की नई मांग, कहा- बैठक में उठाएंगे मुद्दा
कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी? पिता की वॉर्निंग के बाद भी की थी शादी, 3 साल बाद ही हुआ तलाक
कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी? पिता की वॉर्निंग के बाद भी की थी शादी, 3 साल बाद ही हुआ तलाक
BCCI हुआ खिलाड़ियों पर सख्त, IPL 2026 पर लागू सभी नए नियमों की पूरी लिस्ट
BCCI हुआ खिलाड़ियों पर सख्त, IPL 2026 पर लागू सभी नए नियमों की पूरी लिस्ट
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले PM मोदी
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
टिकट कैंसिल करने में हो गए लेट, तो नहीं मिलेगा रिफंड, जान लें रेलवे के नए नियम
टिकट कैंसिल करने में हो गए लेट, तो नहीं मिलेगा रिफंड, जान लें रेलवे के नए नियम
Video: 50 घंटे ड्यूटी के बाद घर लौटी डॉक्टर बहू, सास ने ताने मारते हुए उतारी आरती, वीडियो वायरल
50 घंटे ड्यूटी के बाद घर लौटी डॉक्टर बहू, सास ने ताने मारते हुए उतारी आरती, वीडियो वायरल
Embed widget