एक्सप्लोरर

Coronavirus संकट के बीच सुर्खियों में रहीं कुछ थ्योरी, जानिए क्या-क्या दावे हुए, क्या है सच्चाई?

एक तरफ जहां कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में आतंक मचाए हुआ है वहीं दूसरी तरफ इसको लेकर कई तरह की थ्योरी और अफवाहों का भी विस्तार हुआ. विश्व स्वास्थ्य संगठन आधारहीन दावों को खारिज कर चुका है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने दुनिया में क्या आतंक मचाया है ये सबके सामने है. इस खरतरनाक वायरस ने मजबूत से मजबूत देश को हिलाकर रख दिया है. मौजूदा समय में दो सौ के करीब देशों में इसने पैर पसार दिया है. अपने-अपने हिसाब में सभी देश कदम उठा रहे हैं. भारत में 14 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन है. हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी हैं.

जहां एक तरफ कोरोना का आतंक तेजी से फैल रहा था वहीं दूसरी तरफ इसको लेकर कई तरह की अफवाहें और कई तरह की थ्योरी भी सामने आईं. इसको लेकर देश-दुनिया में खूब चर्चा हुई. सोशल मीडिया पर ये थ्योरी और अफवाह छाए रहें. बाद में कहा गया कि इसमें किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है. लोगों से ये अपील की गई इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी यही कहा.

जो थ्योरी सबसे पहले वायरस हुई वो ये थी कि कोरोना वायरस चीन के एक लैब से फैला. कई तरह की बातें कही गई. चीन पर तरह-तरह के आरोप लगाए गए. क्योंकि ये वायरस चीन से शुरू हुआ था, इस वजह से लोगों में ये चर्चा का विषय बना रहा. इस वायरस को ‘मानव निर्मित’ भी कहा गया. हालांकि बाद में चीन ने साफ किया कि ये मानव निर्मित नहीं है और इस तरह की बातों का कोई आधार नहीं है. यहां तक की कोरोना वायरस को बायोलॉजिकल हथियार तक कह दिया गया.

coronavirus

कोरोना को लेकर एक और दावा ये सामने आया कि ये एक सी-फूड मार्केट से फैला लेकिन इसका भी कोई प्रमाण नहीं है. चमगादड़ को भी इस महामारी की वजह बताया गया है लेकिन ये सब कुछ कल्पना के आधार पर कहा जा रहा है.

यहां ये बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में रिसर्च जारी है और फिलहाल कोई निष्कर्ष नहीं निकला है. डब्ल्यूएचओ ने भी कहा है कि इस वायरस का फिलहाल कोई इलाज नहीं है. इस वायरस को ‘चीनी वायरस’ कहना भी बिल्कुल अनुचित होगा. एक बार अमेरिका के राष्ट्रपति ने इसे इसलिए चाइनीज वायरस कह दिया क्योंकि ये चीन से फैला. ये दलील भी उन्होंने खुद दी लेकिन बाद में उन्होंने अपील की कि इसे चीन से जोड़ना ठीक नहीं होगा.

इस बीच ही एक फिल्म की खूब चर्चा हई. साल 2011 में आई हॉलीवुड की फिल्म ‘कंटेजियन’ में कुछ इसी तरह की घटनाएं दिखाई गईं जो पिछले कुछ महीनों में घटी. फिल्म एक वायरस पर आधारित थी जो लोगों के एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलती है. इसमें बताया गया कि ये वायरस एक लैब से निकला था. फिल्म में वायरस का पता लगाने वाले डॉक्टर की बाद में इस वायरस से मौत हो जाती है. चीन में इस वायरस के बारे में सबसे पहले बताने वाले डॉक्टर ली वेलियांग की भी कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है. मिलती जुलती घटनाओं के चलते इस फिल्म पर भी चर्चा हुई.

Coronavirus संकट के बीच सुर्खियों में रहीं कुछ थ्योरी, जानिए क्या-क्या दावे हुए, क्या है सच्चाई?

चर्चा का बाजार गरमाया रहा. सोशल मीडिया पर ये दावे किए गए और कहा गया कि अलग-अलग दवाइयों और तरीकों से कोरोना का इलाज हो सकता है लेकिन जैसा कि पहले ही बता दिया गया है कि इसका कोई इलाज फिलहाल मौजूद नहीं है. कुछ दावे ऐसे भी सामने आए कि तापमान बढ़ने से कोरोना वायरस का फैलना बंद हो सकता है. गर्मी में कोरोना वायरस मर जाता है. गोमूत्र और गोबर से कोरोना को मारा जा सकता है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. इन बातों का कोई मेडिकल प्रमाण नहीं है. हालांकि, लोगों के ये सलाह दी गई है कि बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी फैसला ल नें.

इस वायरस के संकट के बीच खान-पान के विकल्पों पर भी खूब चर्चा हुई. कहा गया कि मांस, मछली और अंडा खाने से कोरोना का खतरा होता है. इस अफवाह की वजह से इस क्षेत्र से जुड़े व्यापार को नुकसान उठाना पड़ा है. लेकिन इस बात में भी कोई सच्चाई नहीं है. भारत सरकार ये साफ कर चुकी है कि मांस, मछली खाने से कोरोना नहीं फैलता है.

अब तक जो बात सामने आई है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस बनाए रखना बेहद जरूरी है. कोरोना का माध्यम मानव शरीर है. ये हवा से नहीं फैलता है. इसलिए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है. बार-बार हाथ को साबुन से धोने के लिए कहा जा रहा है. छींकने या खांसने वक्त मुंह को रूमान या टिश्यू से ढ़ंकने के लिए कहा जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि... 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि... 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
641 करोड़ के साइबर फ्रॉड केस में दो CA अरेस्ट, दुबई तक फैला था मनी लॉन्ड्रिंग का नेटवर्क
641 करोड़ के साइबर फ्रॉड केस में दो CA अरेस्ट, दुबई तक फैला था मनी लॉन्ड्रिंग का नेटवर्क
हैदराबाद के टोली चौकी में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरकर तीन मजदूरों की मौत
हैदराबाद के टोली चौकी में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरकर तीन मजदूरों की मौत

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget