एक्सप्लोरर

COVID-19: लॉकडाउन-2 में क्या कुछ बदल सकता है, पीएम मोदी के संबोधन से पहले चर्चा तेज

देश में संपूर्ण लॉकडाउन का कल आखिरी दिन है लेकिन पीएम मोदी कल सुबह दस बजे को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि कल लॉकडाउन पार्ट-2 का एलान हो सकता है और ये पहले से अलग हो सकता है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का जो संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था कल उसका आखिरी दिन है. लेकिन कल ही सुबह 10:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि वे लॉकडाउन को बढ़ाने का एलान कर सकते हैं. ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया जाएगा.

कुछ रियायतें दी जाने की उम्मीद

गौरतलब है कि 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की थी. इस दौरान ज्यादातर नेताओं का सुझाव था कि देश में लॉकडाउन को बढ़ाया जाए. चर्चा यह भी है कि लॉकडाउन पार्ट-2, अभी के लॉकडाउन से थोड़ा अलग हो सकता है. यानी इसमें कुछ रियायते दी जा सकती हैं. कुछ छूट का एलान प्रधानमंत्री की तरफ से किया जा सकता है.

किसानों के लिए हो सकता है एलान

मिसाल के तौर पर किसानों के लिए कोई एलान हो सकता है. क्योंकि ये समय रवि फसलों की कटाई का है, ऐसे में गांवों में किसानों को फसलों की कटाई के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कुछ और ज्यादा छूट दी जा सकती है.

जरूरी सामानों की आपूर्ति की दिशा में क्या हो सकता है?

पीएम मोदी की कोशिश है कि लॉकडाउन के दौरान जरूरी सामानों की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहे. सही समय पर उचित कीमत पर लोगों को सामान उपलब्ध हों. केंद्र सरकार राज्य सरकारों के समन्वय से स्थानीय उद्योगों में लगे मजदूरों और कर्मचारियों को लाने ले जाने के लिए विशेष ट्रेन और बस से चलाना चाहती है ताकि आवश्यक वस्तुओं से जुड़े उद्योगों में मजदूरों और कर्मचारियों की कमी ना रहे. इस दिशा में कोई एलान होने की उम्मीद जताई जा रही है.

देश को चार जोन में बांटकर हो सकता है फैसला?

मौजूदा समय में भारत के 300 जिलों में ही कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं. ऐसे में बाकी जिलों में कुछ शर्तों के साथ छूट का एलान हो सकता है. सबसे महत्वपूर्ण ये कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए देश को चार हिस्सों में बांटा जा सकता है. इसमें रेड जोन, येलो जोन, ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन का नाम दिया जा सकता है.

रेड जोन वे इलाके होंगे जहां कोरोना वायरस के ज्यादा मामले हैं. जहां संक्रमण सीमित है उसे ऑरेंज जोन कहा जा सकता है. दोनों जगहों पर लॉकडाउन जारी रहेगा. येलो जोन में लॉकडाउन में छूट दिए जाने की उम्मीद है. छूट की कुछ शर्तें होंगी. वहीं ग्रीन जोन ऐसे इलाके होंगे जहां संक्रमण नहीं है, यहां लॉकडाउन में छूट दी जा सकती है.

COVID 19: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- पिछले 24 घंटे में 905 नए मामले आए, अब तक 980 लोग ठीक हुए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC ने राज्यसभा के लिए Ex-DGP राजीव कुमार समेत 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान तो आया BJP का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
TMC ने राज्यसभा के लिए 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान तो आया BJP का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
'हर झूठा मुकदमा गिरेगा, सच जीतेगा', दिल्ली शराब घोटाले में के कविता को मिली राहत तो बोले केटीआर
'हर झूठा मुकदमा गिरेगा, सच जीतेगा', दिल्ली शराब घोटाले में के कविता को मिली राहत तो बोले केटीआर
हैदराबाद में 4,000 किलो मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट पकड़ा, खैरताबाद से 21 साल का युवक अरेस्ट
हैदराबाद में 4,000 किलो मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट पकड़ा, खैरताबाद से 21 साल का युवक अरेस्ट

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: किस बात पर बीच डिबेट गुस्साए फडणवीस ? । Ideas Of India Summit
UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget