एक्सप्लोरर

Coronavirus Third Wave: मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर का दावा- कोरोना की तीसरी लहर आ रही है नहीं, आ गई है

Coronavirus Third Wave: किशोरी पेडनेकर ने कहा कि तीसरी लहर आ रही है नहीं, आ गई है. कई राज्यों में कोराना के मामले काबू में हैं, लेकिन महाराष्ट्र में अभी भी लगभग चार हज़ार केस रोज़ाना सामने आ रहे हैं.

Coronavirus Third Wave: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने दावा किया है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर आ चुकी है. उन्होंने कहा कि तीसरी लहर आ रही है नहीं, आ गई है. देश के कई राज्यों में कोराना वायरस के मामले काबू में हैं, लेकिन महाराष्ट्र में अभी भी लगभग चार हज़ार केस रोज़ाना सामने आ रहे हैं.

किशोरी पेड़नेकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "अभी गणपती बप्पा आने वाले हैं, इसलिए मैंने एक एलान किया है कि 'मेरा घर मेरा बप्पा'. मैं अपने बप्पा को छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगी. 'मेरा मंडल मेरा बप्पा', जो मंडल के लोग हैं, उनको भी मंडल में 10-10 कार्यकर्ताओं को शिफ्ट में काम देना चाहिए. इधर उधर घूमना, बिना मास्क के बैठना. मंडल के लोग भी ज़िमेमदारी ले रहे हैं. मैं भी कहीं नहीं जाने वाली, क्योंकि तीसरी लहर आ रही है नहीं, आ गई है. नागपुर में एलान किया गया है. हर किसी को खुद का खयाल रखना चाहिए."

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने क्या कहा

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, "ओनम त्योहार में भीड़ इकट्ठा होने की वजह से केरला में मरीज़ों की संख्या बढ़ी है. महाराष्ट्र में पुणे समेत ऐसे चार से पांच ज़िले हैं, जहां कोरोना के मरीज़ों की संख्या ज़्यादा है." 

नागपुर के कॉलेज में एमबीबीएस के 11 छात्र कोरोना संक्रमित

नागपुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के कम से कम 11 छात्रों की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. कॉलेज के डीन ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन में इन छात्रों की जांच हुई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई.

दत्ता मेघे मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ दिलीप गोडे ने कहा, “मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में डेंगू के मरीजों का उपचार हो रहा है. जब हमारे दो छात्रों को बुखार हुआ तो हमें डेंगू का संदेह हुआ. उन्हें अस्पातल में भर्ती करने के पहले, हमने रेपिड एंटीजेन जांच कराई जिसमें रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई.”

उन्होंने कहा कि इन दो मामलों के सामने आने के बाद, डॉक्टर सभी छात्रों की जांच के लिए छात्रावास गए और उनमें से 60 में लक्षण पाए गए जिनकी आरटी पीसीआर जांच कराई गई.

सोमवार को आए जांच के नतीजे में नौ छात्रों में संक्रमण की पुष्टि हुई। डीन ने कहा कि कॉलेज के कम से कम सौ छात्रों को क्वारंटीन में रखा गया है.

Kisan Mahapanchayat Update: अनिल विज बोले- शांति से जनसभा करें किसान, कानून हाथ में नहीं लेने देंगे

जम्मू कश्मीर: महबूबा मुफ्ती ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा, केंद्र के दावों को फर्जी करार दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget