एक्सप्लोरर

Covid-19 Study: अब बुखार नहीं ये है कोविड का सबसे आम लक्षण, जानिए- ताज़ा स्टडी की बड़ी बातें

Covid-19 Latest Study: हजार लोगों पर की गई स्टडी के आंकड़ों के अनुसार गले में खराश अब कोविड-19 का सबसे पहला लक्षण बन गया है.

Covid-19 Symptoms Study: कोविड-19 के लक्षणों में बदलाव देखने को मिल रहा है. ताज़ा स्टडी के मुताबिक अब बुखार (Fever) कोविड का सबसे आम लक्षण नहीं है बल्कि गले में खराश (Sore Throat) है. करीब 17,500 लोगों पर की गई स्टडी के आंकड़ों के अनुसार गले में खराश अब कोविड-19 का सबसे पहला लक्षण बन गया है. जॉय कोविड ​​अध्ययन के अनुसार, इसके बाद सिरदर्द (Headache) और नाक बंद होने (Blocked Nose) के लक्षण सबसे ज्यादा देखे जा रहे हैं.

कोरोना महामारी की शुरुआत में बुखार होना या गंध की कमी जैसे लक्षण, वायरस के सबसे आम लक्षणों में से एक माने जाते रहे. अब ये लक्षण सबसे कम रिपोर्ट किए गए हैं. नए आंकड़ों के अनुसार, किसी व्यक्ति में कोरोना की पहचान करने के लिए गले में खराश अब मुख्य लक्षण बन गया है. इस स्टडी में खांसी, कर्कश आवाज, छींकना, थकान और मांसपेशियों में दर्द को भी सामान्य लक्षणों के रूप में बताया गया है. 

चालाक होता जा रहा वायरस

जॉय हेल्थ स्टडी के सह-संस्थापक और प्रमुख वैज्ञानिक प्रोफेसर टिम स्पेक्टर ने कहा कि वायरस आबादी में अभी भी बड़े पैमाने पर है. उन्होंने कहा कि यदि आपके पास इस समय कोई सर्दी जैसा लक्षण है, तो ये ठंड के रूप में कोविड होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि कई कोविड सह-वेरिएंट अभी भी अस्तित्व में हैं, जैसे कि ओमिक्रान, वेरिएंट BA.2, BA.4 और BA.5 आदि. पहले संक्रमित होने वाले लोगों को ये फिर से अपनी जद में ले सकते हैं. वहीं डब्ल्यूएचओ के विशेष दूत डॉ. डेविड नाबरो ने कहा है कि कोविड-19 लगातार विकसित हो रहा है और बहुत चालाक होता जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह वायरस लगातार विकसित होने और बदलने में सक्षम है. 

ये हैं अब कोविड-19 के टॉप-5 लक्षण

उन्होंने कहा कि यह हमारी प्रतिरक्षा सुरक्षा को तोड़ सकता है, और इसीलिए मामलों की संख्या बढ़ रही है. इस स्टडी के अुनसार पिछले सप्ताह में 17,500 लोगों पर किए गए परीक्षण में ये पांच लक्षण सबसे ऊपर रहे हैं- गले में खराश, सिरदर्द, बंद नाक, खांसी नहीं कफ, बहती नाक. इन लक्षणों के बाद अन्य लक्षण मिल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 

COVID-19 Nasal Spray: बड़ी कामयाबी, नेजल स्प्रे ने 24 घंटों में कोविड के वायरल लोड को 94% तक कम किया

Explainer: 18-59 साल की उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लगना शुरू, जानिए इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
सुखबीर बादल पर हमला: PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को किया फोन, SAD चीफ का जाना हाल
सुखबीर बादल पर हमला: PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को किया फोन, SAD चीफ का जाना हाल
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget