एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: आज से खुल रहा सबरीमाला मंदिर, कोविड गाइडलाइन्स को प्रशासन सतर्क

शुक्रवार को मंदिर में अंतिम तैयारियों की समीक्षा करने के लिए अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद, देवसोम मंत्री कड़कम्पल्ली सुरेंद्रन ने कहा कि, भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए, इस बार पूरी यात्रा वर्चुअल क्यू सिस्टम के माध्यम से होगी.

केरल में सबरीमाला भगवान अय्यप्पा मंदिर को वार्षिक महोत्सव मंडलम-मकरविलक्कू के लिए 16 नवंबर को खोल दिया जाएगा. वहीं इससे पहले राज्य सरकार ने कोरोना संकट काल में महोत्सव को लेकर की गई सभी तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. राज्य सरकार के अनुसार, यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव उपाय किए गए हैं कि कोई भी कोविड 19 रोगी तीर्थ के लिए पहाड़ी मंदिर न पहुंचे.

तीर्थयात्रियों के पास होना चाहिए कोविड निगेटिव सर्टिफिकेट

शुक्रवार को मंदिर में अंतिम तैयारियों की समीक्षा करने के लिए अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद, देवसोम मंत्री कड़कम्पल्ली सुरेंद्रन ने कहा कि, भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए, इस बार पूरी यात्रा वर्चुअल क्यू सिस्टम के माध्यम से होगी. महामारी के मद्देनजर सुचारू रूप से तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए, सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न उपायों के बारे में बताते हुए  सुरेंद्रन ने कहा कि, हर तीर्थयात्री के पास पिछले 24 घंटे के भीरतर कराए गए कोविड-19 टेस्ट का नकारात्मक प्रमाणपत्र तीर्थ यात्रा के दौरान होना चाहिए. वहीं उन्होंने बताया कि पम्पा और नीलकक्कल के बेस कैंपों में, ट्रेकिंग शुरू करने से पहले भक्तों  के टेस्ट के लिए कोविड -19 टेस्ट कियोस्क खोले जाएंगे.

सामाजिक दूरी का रखा जाएगा खास ख्याल

मंत्री ने आगे बताया कि, राज्य में स्वास्थ्य विभाग, भगवान अयप्पन मंदिर के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियो के लिए बनाए गए विभिन्न केंद्रों, जिनमें तिरुवनंतपुरम, तिरुवल्ला, चेंगन्नूर और कोट्टायम शामिल हैं, के बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर एंटीजन परीक्षणों की व्यवस्था करेगा. वहीं उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों को दर्शन के लिए अनुमति देते समय सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए भी सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में होगा इलाज

मंत्री के अनुसार, हर भक्त के लिए एक विशिष्ट स्थान चिह्नित किया जाएगा, और 60 से 65 वर्ष की आयु के लोगों को आगमन के लिए एक चिकित्सा फिटनेस प्रमाण पत्र जमा कराना होगा. वहीं उन्होंने कहा कि वायरल इंफेक्शन का टेस्ट पॉजिटिव आने पर, जिनमें दूसरे राज्यों के लोग भी शामिल हैं, उन्हें तब तक पर्याप्त इलाज दिया जाएगा, जब तक कि उनकी रिपोर्ट नकारात्मक नहीं आ जाती. तीर्थयात्रियों को उनकी मांग के अनुसार उपचार सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में दिया जा सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि,सरकारी मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ पठानमथिट्टा और कोट्टायम के जिलों में निजी अस्पतालों में एम्बुलेंस सुविधा की व्यवस्था की गई है. मंत्री ने यह भी साफ-साफ कहा कि तीर्थयात्री यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूर तरह पालन करेंगे.

गौरतलब है कि पठानमथिट्टा जिले में स्थित सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर में दो महीने तक चलने वाला वार्षिक मंडलम-मकरविलक्कू उत्सव 16 नवंबर से शुरू होने जा रहा है.

ये भी पढ़ें

दिवाली के बाद भी नवंबर महीने में कई दिन रहेंगे बैंक बंद, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कुपवाड़ा में शहीद राकेश डोभाल को श्रीनगर में दी गई श्रद्धांजलि, अब ऋषिकेश स्थित पैतृक घर भेजा जाएगा पार्थिव शरीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Israel-US Iran War Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, सगाई के 5 महीने बाद चेहरा हुआ रिवील
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, अब मिस्ट्री मैन का चेहरा आया सामने
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
Embed widget