एक्सप्लोरर

Covid Toolkit: संबित पात्रा और रमन सिंह के खिलाफ केस दर्ज, BJP बोली- कांग्रेस से जुड़ी महिला ने बनाया था टूलकिट

Covid Toolkit: बीजेपी का दावा है कि कांग्रेस से जुड़ी सौम्या नाम की महिला ने टूलकिट बनाया था. इस मामले के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ रायपुर में केस दर्ज किया गया है.कांग्रेस ने मंगलवार को ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित उसके वरिष्ठ नेताओं बीएल संतोष, स्मृति ईरानी, संबित पात्रा तथा कई अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस में ‘जालसाजी’ की शिकायत दर्ज कराई थी.

Covid Toolkit: देश इस वक्त कोरोना वायरस की दूसरी लहर के खिलाफ जंग लड़ रहा है. इस बीच कोरोना पर खूब राजनीति भी हो रही है. बीजेपी ने कांग्रेस पर टूलकिट बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने का आरोप लगाया है. बीजेपी का दावा है कि कांग्रेस से जुड़ी सौम्या नाम की महिला ने टूलकिट बनाया था. इस मामले के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ रायपुर में केस दर्ज किया गया है.

NSUI ने ‘जालसाजी’ का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई एफआईआर

संबित पात्रा और रमन सिंह के खिलाफ ये केस कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने ‘जालसाजी’ का आरोप लगाते हुए दर्ज कराया है. इन नेताओं के खिलाफ एआईसीसी अनुसंधान विभाग का ‘‘फर्जी’’ लेटरहेड बनाने और ‘‘झूठी एवं मनगढंत’’ सामग्री छापने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई है. भारतीय दंड संहिता की धाराओं 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 505 (1) (बी) (भय पैदा करने के इरादे से अफवाह फैलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

मोदी सरकार की नाकामी से ध्यान भटका रही बीजेपी- NSUI

एनएसयूआई के राज्य प्रमुख आकाश शर्मा की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस थाने में ‘‘फर्जी खबरें फैलाने’’ और ‘‘समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने’’ का मामला दर्ज कराया गया है. शर्मा ने आरोप लगाया कि इस फर्जी सामग्री को प्रसारित करने का मकसद कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान लोगों की मदद करने में मोदी सरकार की नाकामी से ध्यान भटकाना है.

कांग्रेस ने नड्डा और स्मृति ईरानी समेत कई नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत

बता दें कि संबित पात्रा ने एक ‘‘टूलकिट’’ का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी से लड़ रहा है तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में ‘‘अपमानित और बदनाम’’ करने की कोशिश की है. रमन सिंह ने भी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था. कांग्रेस ने मंगलवार को ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित उसके वरिष्ठ नेताओं बीएल संतोष, स्मृति ईरानी, संबित पात्रा तथा कई अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस में ‘जालसाजी’ की शिकायत दर्ज कराई थी.

यह भी पढ़ें-

अब घर पर ही ऐप की मदद से कर सकेंगे कोरोना की जांच, ICMR ने दी मंज़ूरी

किसानों को राहत: बढ़ती खाद कीमतों के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, DAP उर्वरक पर सब्सिडी में इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बादल, यूपी में आंधी-बारिश, बिहार से लेकर हरियाणा और राजस्थान तक मौसम विभाग की नई चेतावनी
दिल्ली में बादल, यूपी में आंधी-बारिश, बिहार से लेकर हरियाणा और राजस्थान तक मौसम विभाग की नई चेतावनी
ईरान-इजरायल युद्ध पर तेलंगाना विधानसभा का प्रस्ताव, केंद्र सरकार से शांति की पहल करने की मांग
ईरान-इजरायल युद्ध पर तेलंगाना विधानसभा का प्रस्ताव, केंद्र सरकार से शांति की पहल करने की मांग
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
Exclusive: पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब! दिल्ली पुलिस ने बताया आतंकी शब्बीर लोन का कौन था हैंडलर, इस्लामाबाद से कैसे कर रहा था ऑपरेट
पाकिस्तान फिर हुआया बेनकाब! दिल्ली पुलिस ने बताया आतंकी शब्बीर का कौन था हैंडलर, कहां से कर रहा था ऑपरेट

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Death Penalty Law: इजरायल में धोखे की सजा मौत! 90 दिन के भीतर फिलिस्तीनियों को फांसी के फंदे पर लटकाएंगे नेतन्याहू, जानें क्यों
इजरायल में धोखे की सजा मौत! 90 दिन के भीतर फिलिस्तीनियों को फांसी के फंदे पर लटकाएंगे नेतन्याहू, जानें क्यों
UP Weather: यूपी में बादलों की आवाजाही का दौर, आज नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी
यूपी में बादलों की आवाजाही का दौर, आज नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
Iran-US Israel War: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध में किस हथियार ने मचाया सबसे ज्यादा कहर? ड्रोन, मिसाइल या AI आखिर क्या?
ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध में किस हथियार ने मचाया सबसे ज्यादा कहर? ड्रोन, मिसाइल या AI?
राजपाल यादव ने सोनू सूद सहित फाइनेंशियल हेल्प करने वालों का किया शुक्रिया, बोले-'मैं अपनी पूरी जिंदगी इस कर्ज को चुकाने...'
राजपाल यादव ने फाइनेंशियल मदद के लिए सोनू सूद सहित तमाम का किया शुक्रिया, कह दी ये बात
Assembly Elections 2026 Live: बंगाल में बीजेपी की हार को लेकर अखिलेश यादव की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- वहां दीदी हैं, दीदी ही रहेंगी
Live: बंगाल में बीजेपी की हार को लेकर अखिलेश यादव की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- वहां दीदी हैं, दीदी ही रहेंगी
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Rajasthan RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस तरह कर पाएंगे चेक; यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
राजस्थान बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस तरह कर पाएंगे चेक; यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
Embed widget