एक्सप्लोरर

अब राजस्थान में बिपरजॉय तूफान का खतरा! जालौर पहुंची NDRF टीम, जानें गुजरात में कितना हुआ नुकसान

Cyclone Biparjoy: चक्रवात बिपरजॉय ने तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के साथ गुजरात में भारी तबाही मचाई है. हालांकि अब यहां तूफान का कहर कम हो गया है.

Cyclone Biparjoy in Rajasthan: बिपरजॉय तूफान की गुजरात के तट से टकराने के बाद रफ्तार कम गई है. अब ये तूफान राजस्थान की ओर बढ़ रहा है. दक्षिण राजस्थान में बारिश होने की संभावना है. राजस्थान में तूफान से निपटने की तैयारी तेज कर दी गई है. एनडीआरएफ  (राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल) के डीजी अतुल करवाल ने आज (16 जून) प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने अभियान की जानकारी दी.

डीजी अतुल करवाल ने कहा, "तूफान जैसे-जैसे कमजोर और गहरे दबाव में परिवर्तित हो रहा है, तो इससे दक्षिण राजस्थान में बारिश होने की संभावना है. राजस्थान सरकार के अनुरोध पर हमने एक टीम जालौर में पहुंचा दी है. इसके अलावा हमारी कर्नाटक में 4, महाराष्ट्र में भी 5 टीमें तैनात हैं."

गुजरात में तूफान से कितना हुआ नुकसान
तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के साथ चक्रवात बिपरजॉय ने गुजरात में भारी तबाही मचाई है. कमजोर पड़ने से पहले चक्रवात ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. पेड़ उखाड़ फेंके. बिजली पूरी तरह से ठप है. समुद्र के तटों पर भारी भूस्खलन हुआ है. डीजी अतुल करवाल ने नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "लैंडफॉल से पहले दो लोगों की मौत हुई थी. लैंडफॉल के बाद कोई जनहानि नहीं हुई. 24 जानवरों की मृत्यु हुई है और 23 लोग घायल हुए हैं. करीब हजार गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है. 800 पेड़ गिरे हैं. राजकोट के अलावा कहीं और भारी बारिश नहीं हो रही है."

गुजरात में कच्छ के कलेक्टर अमित अरोड़ा ने बताया, "कई जगहों पर तेज हवा के कारण एहतियातन बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है. नुकसान का सर्वे जारी है सही आंकड़े सर्वे के बाद आएंगे. बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर को ज्यादा नुकसान हुआ है. काफी पेड़ गिरे हैं. किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. हम चीजें सामान्य करने की जल्द से जल्द कोशिश करेंगे. 2 हाईवे बंद हैं जिस पर से पेड़ हटाने का काम जारी है."

गुजरात के मोरबी जिले में 115-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और भारी बारिश के कारण 300 से ज्यादा बिजली के खंभे टूट गए. इस दौरान 45 गांवों में बिजली गुल हो गई. तटीय जिलों के कई हिस्सों में सड़क निकासी अभियान चलाया जा रहा है.

चक्रवात 'बिपरजॉय' के मद्देनजर कुछ ट्रेनें भी प्रभावित हुई है. पश्चिम रेलवे ने गुजरात में 'बिपरजॉय' चक्रवात के मद्देनज़र चक्रवात संभावित क्षेत्रों में एहतियाती उपाय के रूप में कुछ ट्रेनों को निरस्‍त या आंशिक रूप से निरस्‍त करने का निर्णय लिया है. 

ये भी पढ़ें-
Manipur Violence: नेताओं के घरों में आग, सरेआम गोलीबारी और खूनी झड़प- मणिपुर हिंसा से जुड़ी 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget