एक्सप्लोरर

Cyclone Tauktae: चक्रवात तूफान 'तौकते' में तब्दील, NDRF की 100 टीमें तैनात, वायुसेना-नौसेना भी सतर्क

चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ और मजबूत हो गया है. प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव उपाय करने का निर्देश दिया है.

Cyclone Tauktae: दक्षिण पूर्व और उससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ में तब्दील हो गया है. केरल, गोवा, मुंबई के तटीय इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गई है. यह गुजरात तट और केंद्र शासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली तट की ओर बढ़ रहा है. महाराष्ट्र की राजधानी में दोपहर से बारिश की उम्मीद है. सिंधुदुर्ग और रत्नागिरि जिलों के साथ गोवा ज्यादातर बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित होगा. हवा की गति लगभग 60 से 70 किमी प्रति घंटे होगी.

आईएमडी ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसका मतलब है कि पूरे कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के पहाड़ी इलाकों, मुख्य रूप से कोल्हापुर और सतारा में रविवार और सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 

आईएमडी ने कहा कि उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 18 मई की दोपहर के आसपास पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है. 17 मई को मुंबई सहित उत्तरी कोंकण में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी.

चक्रवात तौकाते से निपटने को सेना तैयार
भारतीय वायुसेना, नौसेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) चक्रवात तौकाते से पिनटने की तैयारी कर रहे हैं. चक्रवात से अगले कुछ दिनों में देश के पश्चिमी तट पर 'बहुत भारी' बारिश होने की संभावना है. रविवार सुबह 10 बजे तक भारी बारिश के अनुमानों के कारण लक्षद्वीप में अगत्ती एयरपोर्ट के लिए सभी निर्धारित उड़ानों को निलंबित कर दिया है. वायुसेना ने प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में 16 परिवहन विमानों और 18 हेलीकॉप्टरों को ऑपरेशन के लिए तैयार रखा है. एक आईएल-76 विमान ने 127 कर्मियों और 11 टन कार्गो को भटिंडा से जामनगर पहुंचाया है.

वायुसेना ने यह भी कहा कि दो सी-130 विमान ने 25 कर्मियों और 12.3 टन कार्गो को भटिंडा से राजकोट तक एयरलिफ्ट किया. दो सी-130 विमानों ने 126 कर्मियों और 14 टन कार्गो को भुवनेश्वर से जामनगर के लिए एयरलिफ्ट किया है. कोविड राहत के लिए चल रहे कार्यो के अलावा चक्रवात राहत अभियान भी चल रहा है.

NDRF ने अपनी टीमों की संख्या 53 से बढ़ाकर 100 की
चक्रवात ‘तौकते’ के मद्देनजर राहत बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने अपनी टीमों की संख्या 53 से बढ़ाकर 100 कर दी है. हर टीम में कुल 47 कर्मी हैं और इस तरह 100 टीमों में 4,700 राहत एवं बचावकर्मी शामिल हैं. इन टीमों को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में तैनाती के लिए तैयार किया गया है. अरब सागर में बन रहे चक्रवाती तूफान के मद्देनजर 53 टीम पूरी तरह तैयार हैं.

गुजरात में इन टीमों को गिर सोमनाथ, अमरेली, पोरबंदर, द्वारका, जामनगर, राजकोट, कच्छ, मोरबी, सूरत, गांधीनगर, वलसाड, भावनगर, नवसारी, भरूच और जूनागढ़ जिलों में तैनात की जा रही हैं. केरल में नौ, तमिलनाडु में पांच, महाराष्ट्र में चार, कर्नाटक में तीन और गोवा में एक टीम तैनात की जा रही है.

ये भी पढ़ें-
Cyclone Tauktae से निपटने के लिए वायुसेना, नौसेना और NDRF ने कसी कमर, राज्य सरकारों के साथ मिलकर कर रहे काम

गोवा के सभी प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त में होगा कोरोना का इलाज, सीएम प्रमोद सावंत ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyderabad Fire: हैदराबाद की फर्नीचर शॉप में लगी भीषण आग! आधी रात को मचा हड़कंप
हैदराबाद की फर्नीचर शॉप में लगी भीषण आग! आधी रात को मचा हड़कंप
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Israel-Lebanon War: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget