एक्सप्लोरर

कमजोर हुआ चक्रवात 'वायु', आज रात तक गुजरात तट को करेगा पार

मौसम विभाग ने कहा, ''अगले छह घंटे के दौरान सिस्टम के दबाव में बदलने की उम्मीद है. इसके उत्तरपूर्व की ओर और 17 जून की रात उत्तरी गुजरात तट पार कर दबाव में बदलने की संभावना है.''

अहमदाबाद: चक्रवात 'वायु' कमजोर हो गया है और सोमवार आधी रात में गुजरात तट को पार कर इसके 'दबाव' के क्षेत्र में बदलने का अनुमान है. हालांकि, कच्छ जिला प्रशासन मुस्तैद है क्योंकि चक्रवात के कारण क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है. अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की पांच टीमें और स्थानीय प्रशासन जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है.

मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन में बताया कि चक्रवात उत्तर-पूर्वी अरब सागर के ऊपर मुड़ गया है और पिछले छह घंटे में करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्वी दिशा की ओर बढ़ा है और 'गहरे दबाव' में बदल गया है. सोमवार की सुबह चक्रवात नालिया से करीब 260 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में, द्वारका के 240 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण-पश्चिम और भुज से 340 किलोमीटर दूर पश्चिम दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था.

मौसम विभाग ने कहा, ''अगले छह घंटे के दौरान सिस्टम के दबाव में बदलने की उम्मीद है. इसके उत्तरपूर्व की ओर और 17 जून की रात उत्तरी गुजरात तट पार कर दबाव में बदलने की संभावना है.'' मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राज्य तट के पास प्रतिकूल मौसम रहने की आशंका है. मछुआरों को अगले 24 घंटे में समुद्र में नहीं निकलने की सलाह दी जाती है. कच्छ की जिलाधिकारी रम्या मोहन ने बताया कि एनडीआरएफ की पांच टीमें राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए जिले में तैनात हैं.

17वीं लोकसभा: वायनाड से सांसद के तौर पर राहुल गांधी ने अंग्रेजी में ली शपथ

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान, PM मोदी के बयान पर भड़का विपक्ष
'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान, PM मोदी के बयान पर भड़का विपक्ष
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget