एक्सप्लोरर

Defence Deal: सेना को मिलेगी 'नाग' शक्ति, 1800 करोड़ की डील डन; पलक झपकते टैंक को तबाह करने वाला सिस्टम

Defence Deal: रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार (27 मार्च) को दो सौदे किए. इनमें से एक सौदा एंटी टैंक मिसाइल 'नाग' सिस्टम की खरीद और दूसरा सेना को हल्के वाहनों की आपूर्ति से जुड़ा है.

Defence Deal: भारतीय सेना को जल्द ही नाग मिसाइल सिस्टम की नई खेप मिलेगी. यह एक एंटी टैंक मिसाइल सिस्टम है, जो दुश्मनों के टैंक को पलक झपकते ही तबाह कर देता है. इसके लिए गुरुवार (27 मार्च) को रक्षा मंत्रालय ने डील पक्की की.

नाग मिसाइल सिस्टम के लिए आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड (AVNL) के साथ अनुबंध किया गया है. यह सौदा 1,801.34 करोड़ रुपये का हुआ. इसके तहत AVNL भारतीय सेना को यह एंटी टैंक मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति करेगा.

इसके साथ ही एक अन्य बड़ी डील भी हुई है. रक्षा मंत्रालय ने फोर्स मोटर्स लिमिटेड और महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के साथ लगभग 5,000 हल्के वाहनों के लिए अनुबंध किया है. यह सौदा लगभग 700 करोड़ का है.

इस तरह गुरुवार को एक ही दिन में केंद्र सरकार ने रक्षा से जुड़े 2500 करोड़ के सौदे पक्के कर दिए. यह दोनों सौदे 'स्वदेशी डिजाइन, विकसित और निर्मित' श्रेणी के तहत हुए हैं. यानी इन सौदों में सेना को मिलने वाले मिसाइल सिस्टम और वाहन भारत में ही विकसित और निर्मित किए जाएंगे. 

फायर-एंड-फॉरगेट तकनीक
DRDO के रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (DRDL) ने 'नाग मिसाइल सिस्टम ट्रैक्ड वर्जन' को विकसित किया है. यह एक अत्याधुनिक एंटी-टैंक हथियार प्रणाली है, जो दुश्मन के बख्तरबंद वाहनों के खिलाफ फायर-एंड-फॉरगेट मिसाइल और उन्नत साइटिंग सिस्टम से लैस है. यानी एक बार टैंक को निशाना बनाकर छोड़ी गई इस मिसाइल को बाद में गाइड करने की जरूरत नहीं. यह मिसाइल टैंक का काम तमाम करके ही आराम करती है.

नाग मिसाइल हर मौसम में काम करने में सक्षम है. यह दुश्मन के टैंक को सटीकता से नष्ट करती है. इसमें इन्फ्रारेड तकनीक है, जो लॉन्च से पहले लक्ष्य को लॉक कर देती है. इसकी मारक क्षमता 4 किलोमीटर तक है. हल्के वजन वाली यह मिसाइल दुश्मन के टैंक और अन्य सैन्य वाहनों को सेकंडों में नष्ट करती है. इसका पहला सफल परीक्षण 1990 में हुआ था. इसके बाद से लगातार इसमें नई तकनीकें जोड़ी गई हैं और इन तकनीकों के साथ मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण भी होता रहा है. दो महीने पहले भी इस मिसाइल की उन्नत तकनीक का एक सफल परीक्षण हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana News: तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने दो बेटों की हत्या के बाद की आत्महत्या, क्या था कारण?
तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने दो बेटों की हत्या के बाद की आत्महत्या, क्या था कारण?
फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 14.85 करोड़ की संपत्ति की अटैच
फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 14.85 करोड़ की संपत्ति की अटैच
मोदी सरकार ने किया कई IAS अफसरों का तबादला, NTA, सूचना-प्रसारण मंत्रालय में बड़े बदलाव
मोदी सरकार ने किया कई IAS अफसरों का तबादला, NTA, सूचना-प्रसारण मंत्रालय में बड़े बदलाव
IT इंजीनियर फंदे पर लटका, शव देखकर पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी, बेंगलुरु की रोंगटे खड़े करने वाली घटना
IT इंजीनियर फंदे पर लटका, शव देखकर पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी, बेंगलुरु की रोंगटे खड़े करने वाली घटना

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: ‘धुरंधर 2’ के बीच ‘राजी’ विवाद ने पकड़ा जोर | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: Meher का खतरनाक वार! Mayra के दिल में Abhira के लिए भरा जहर | YRKKH
Iran US Israel War: ट्रंप की बारूदी सनक... खाड़ी देश चुकाएंगे कीमत! | Trump | Netanyahu
Chitra Tripathi: जंग के बीच Trump का सरेंडर? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | US-Israel-Iran War
Iran US Israel War: 'अमेरिकी सैनिक आए तो वापस नहीं जाएंगे', ईरान की बड़ी चेतावनी | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
घरेलू मोर्चे पर घिरे, हॉर्मुज पर फंसे… ईरान की इन स्ट्रैटजी के आगे कैसे बेबस हुए ट्रंप
घरेलू मोर्चे पर घिरे, हॉर्मुज पर फंसे… ईरान की इन स्ट्रैटजी के आगे कैसे बेबस हुए ट्रंप
अखिलेश के राम पोस्ट पर बवाल: केशव मौर्य का तीखा हमला, बोले- ‘डर से बदली सपा की राजनीति’
अखिलेश के राम पोस्ट पर बवाल: केशव मौर्य का तीखा हमला, बोले- ‘डर से बदली सपा की राजनीति’
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम; जानें पूरा मामला
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम
मुंबई रियल एस्टेट में सारा अली खान की बड़ी डील, 5 साल के लिए लीज पर दिया बंगला
मुंबई रियल एस्टेट में सारा अली खान की बड़ी डील, 5 साल के लिए लीज पर दिया बंगला
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
Skoda Electric SUV: 600 km रेंज के साथ लॉन्च होगी नई 7-सीटर EV, इन लग्जरी फीचर्स से होगी लैस
Skoda Electric SUV: 600 km रेंज के साथ लॉन्च होगी नई 7-सीटर EV, इन लग्जरी फीचर्स से होगी लैस
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
MSP पर गेहूं बेचने के कितने दिन में हो जाना चाहिए पेमेंट, क्या है नियम?
MSP पर गेहूं बेचने के कितने दिन में हो जाना चाहिए पेमेंट, क्या है नियम?
Embed widget