एक्सप्लोरर

Delhi: 'इन्हीं में से कोई बच्चा एक दिन प्रधानमंत्री बनेगा...', बीजेपी के मार्कशीट वाले तंज पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, पीएम की डिग्री का किया जिक्र

Delhi Politics: दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार और बीजेपी के बीच इस बार सरकारी स्कूलों के बच्चों की मार्कशीट को लेकर वार-पलटवार हुआ है.

Delhi Government School Row: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार (8 अप्रैल) को बीजेपी की ओर से मार्कशीट के तंज के बाद 'एक्स्ट्रा क्लास' आयोजित करने की बात कही. मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर खराब प्रदर्शन करने वाले दिल्ली सरकार के छात्रों की मार्कशीट ट्वीट करने वाले एक बीजेपी (BJP) नेता के जवाब में कहा कि अगर कुछ बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं, तो उनके लिए एक्स्ट्रा क्लास लगाई जाएंगी.  

बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने सरकारी स्कूलों के छात्रों की मार्कशीट पोस्ट की थी और आरोप लगाया था कि हर साल कक्षा नौ में एक लाख से अधिक बच्चे फेल हो जाते हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा था, "ये देखिए दिल्ली सरकार के स्कूलों का सच, अरविंद केजरीवाल की शिक्षा क्रांति. किसी बच्चे के 3 नंबर 80 में से, किसी के 5, किसी के 9, हर साल 9वीं में एक लाख से ऊपर बच्चे फेल होते हैं और ये कहते हैं शिक्षा में क्रांति ला दी, गजब है." 

केजरीवाल का पलटवार, कांग्रेस ने भी लगाए आरोप

इस पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि इनमें से ही कोई बच्चा भविष्य में देश का प्रधानमंत्री बनेगा और हम नहीं चाहते कि भविष्य में कोई फर्जी डिग्री लेकर प्रधानमंत्री बने. इससे पहले कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के स्कूलों के कक्षा 9 और 11 के छात्रों के परीक्षा पत्रों पर उत्तर लिखने के लिए शिक्षकों को मजबूर किए जाने के आरोपों की जांच की भी मांग की थी. 

सीएम ने एमसीडी की बैठक में क्या कहा था?

इस हफ्ते की शुरुआत में एमसीडी की शिक्षा प्रणाली की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली सरकार का मॉडल ऑफ एजुकेशन बहुत जल्द दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्कूलों में लागू किया जाएगा. उन्होंने ये भी कहा था कि जिन क्षेत्रों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, उन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. 

इन कमियों का किया था जिक्र 

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया था कि राज्य में कुल 1,578 एमसीडी स्कूल हैं, जिनमें 8.76 लाख बच्चे पढ़ते हैं. इनमें से 342 स्कूल डबल शिफ्ट में चलते हैं. जिन 1185 साइटों पर एमसीडी अपने स्कूल चलाती है, उनमें से लगभग 200 को मरम्मत की आवश्यकता है. बैठक के दौरान, गार्डों की अनुपस्थिति, अनुचित शौचालयों सहित खराब स्वच्छता, साफ-सफाई की कमी, शिक्षकों-प्रधानाचार्यों पर अत्यधिक बोझ और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की कमी जैसी कई कमियों का जिक्र किया गया था. 

सीएम केजरीवाल ने दावा किया था कि एमसीडी के सर्वश्रेष्ठ स्कूल भी दिल्ली सरकार के स्कूलों के स्तर से मेल नहीं खाते हैं. एमसीडी के शिक्षकों और प्रिंसिपल को प्रेरणा की आवश्यकता है. एमसीडी और दिल्ली सरकार के स्कूलों के प्रिंसिपल का एक संयुक्त प्रशिक्षण जल्द ही निर्धारित किया जाना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- 

Chennai Airport: पीएम मोदी ने चेन्नई एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन, रोड शो भी निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget