एक्सप्लोरर

Delhi Election Results: पूरी ताकत के साथ उतरी बीजेपी लेकिन फिर भी क्यों हारी, जानें ये पांच वजह

ये चुनाव बीजेपी के नाक की लड़ाई मालूम हुई. कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने चुनाव प्रचार किया. केंद्रीय मंत्री से लेकर सांसदों ने रैलियां और छोटी-छोटी जनसभाएं की. पूरी ताकत झोंक दी गई लेकिन फिर भी केजरीवाल मैदान मार गए.

Delhi Election 2020 Results: अपनी पूरी ताकत और प्रचारतंत्र के साथ दिल्ली में उतरने के बावजूद भी बीजेपी को निराशा हाथ लगी. चुनाव नतीजों से पहले पार्टी के बड़े-बड़े नेता ये दावा कर रहे थे कि दिल्ली में इस बार बीजेपी की सरकार बनेगी. लेकिन अरविंद केजरीवाल का जनता पर ऐसा जादू चला कि बीजेपी के दावों की हवा निकाल गई. अब सवाल ले है कि जब बीजेपी ने दिल्ली में अपनी पूरी ताकत झोंक दी फिर भी वह क्यों हार गई. यहां पांच वजहों का जिक्र किया है.

बीजेपी के पास चेहरा नहीं

जानकारों का मानना है कि चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होने की वजह से बीजेपी लोगों पर प्रभाव नहीं छोड़ पाई. दिल्ली बीजेपी केंद्र के काम के भरोसे ही मैदान में उतरी. रैलियों से कर सभाओं तक में केंद्र के काम को गिनाया गया. बीजेपी की रैलियों में भीड़ तो उमरी लेकिन ये वोट में बदल नहीं पाई. इसका नतीजा ये हुआ कि सरकार बनाने का दावा करने वाली बीजेपी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई.

विवादित बयानों ने पहुंचाया नुकसान

बीते चुनाव में बीजेपी के नेताओं ने विवादित बयान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. बीजेपी के केंद्रीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक ने एक से एक विवादित बयान दिए. विवादित बयान देने वाले बयानवीर बीजेपी नेताओं पर चुनाव आयोग ने चाबुक भी चलाया. चुनाव आयोग ने प्रचार से बैन करने से लेकर नोटिस जारी करने जैसी कार्रवाई की. विवादित बयानों ने जनता को बीजेपी से दूर पहुंचाया.

स्थानीय मुद्दों से भटकाव

इस चुनाव में ये देखने को मिला कि बीजेपी ने राष्ट्रवाद और धारा 370 जैसे मुद्दों के मुकाबले स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से नहीं उठाया. बीजेपी के नेता मंच से धारा 370 हटाए जाने का जिक्र किया. राम मंदिर पर भी बीजेपी नेताओं ने खूब भाषण दिया. नागरिका संशोधन कानून का भी खूब जिक्र हुआ. हालांकि आम आदमी पार्टी लागातर ये कहती रही ये चुनाव दिल्ली में हुए काम के मुद्दों पर लड़ा जाएगा. स्कूल, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर लड़ा जाएगा. हुआ भी ऐसा ही. बीजेपी इन मुद्दों को उठाने में पीछे रह गई.

केजरीवाल पर व्यक्तिगत हमले और आप का पलटवार

इस चुनाव में बीजेपी नेताओं ने अरविंद केजरीवाल पर निजी हमले किए. इसका आप ने बड़े ही सधे अंदाज में जवाब दिया और इस तरह के हमलों को दिल्ली की अस्मिता से जोड़ दिया. बीजेपी ने केजरीवाल को आतंकवादी कहा तो आप ने उन्हें दिल्ली का बेटा बताया. एबीपी न्यूज़ की एक सर्वे में भी ये बात सामने आई कि केजरीवाल पर बीजेपी नेताओं का निजी हमला उल्टा पड़ सकता है. बीजेपी के आतंकवादी वाले बयान पर आप ने ये चनौती दी कि अगर केजरीवाल आतंकी हैं तो बीजेपी गिरफ्तार करे.

दिल्ली सरकार को घेरने में नाकाम रही बीजेपी

जब-जब बीजेपी ने दिल्ली सरकार को घेरने की कोशिश की केजरीवाल उससे निकलते चले गए. अगर बीजेपी शाहीन बाग का जिक्र करती तो केजरीवाल स्कूल, अस्पताल और बिजली का जिक्र करते रहे. यानी आम आदमी पार्टी के सभी नेता बीजेपी की पिच पर गए ही नहीं. बीजेपी के कुछ नेताओं ने स्कूल की बदहाली का वीडियो भी जारी किया लेकिन बाद में आम आदमी पार्टी ने उसे सिरे से खारिज करते हुए बताया कि ये वो स्कूल पहले से बंद था. सीसीटीवी पर जब अमित शाह ने घेरा तो आम आदमी पार्टी ने उनका ही सीसीटीवी फुटेज जारी कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग का असर, भारत में महंगी हुई दवाइयां; फार्मा संगठन ने सरकार को भेजी इमरजेंसी रिपोर्ट
ईरान जंग का असर, भारत में महंगी हुई दवाइयां; फार्मा संगठन ने सरकार को भेजी इमरजेंसी रिपोर्ट
झारखंड टेंडर घोटाला, ED ने कोर्ट में दाखिल की पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट, जोड़े 14 इंजीनियर आरोपी
झारखंड टेंडर घोटाला, ED ने कोर्ट में दाखिल की पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट, जोड़े 14 इंजीनियर आरोपी
Bengal Assembly Election 2026: चुनाव आयोग की कार्रवाई या करियर पर 'दाग'? चुनाव में हटे अधिकारियों के प्रमोशन और भविष्य पर लटकी तलवार
चुनाव आयोग की कार्रवाई या करियर पर 'दाग'? चुनाव में हटे अधिकारियों के प्रमोशन और भविष्य पर लटकी तलवार
RGUKT बासर में पुलिस की बदसलूकी, महिला अधिकारी की अभद्र भाषा से बवाल, BRS नेता कृष्णांक ने कांग्रेस सरकार को घेरा
RGUKT बासर में पुलिस की बदसलूकी, महिला अधिकारी की अभद्र भाषा से बवाल, BRS नेता ने कांग्रेस सरकार को घेरा

वीडियोज

सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?
ईरान-इजरायल युद्ध में फंसा भारत? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
ईरान ने मारे बम...इजरायल बेदम!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget