एक्सप्लोरर

शराब घोटाला: KCR की बेटी कविता ने CBI से की नोटिस वापस लेने की अपील, बताई ये वजह

Delhi Excise Case: बीआरएस नेता और तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में उन्हें भेजे गए एक नोटिस को वापस लेने का आग्रह सीबीआई से किया है.

Delhi Excise Policy Scam: दिल्ली आबकारी नीति मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता ने सीबीआई से आग्रह किया है कि उन्हें जो नोटिस भेजा गया है, उसे वापस लिया जाना चाहिए. के कविता को जांच एजेंसी की ओर से सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत सोमवार (26 फरवरी) को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है.

के कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं. उन्होंने जांच एजेंसी को एक पत्र लिखा है. के कविता ने पत्र में लिखा है कि उनकी कठिन व्यस्तताओं के मद्देनजर सीबीआई मुख्यालय में उपस्थित होने के नोटिस को स्थगित रखा जाना चाहिए. उन्होंने तेलंगाना में संसदीय चुनाव के दौरान अपनी व्यक्तिगत मौजूदगी की जरूरत पर जोर दिया है.

के कविता ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस सीआरपीसी की धारा 160 के तहत पहले के नोटिस के बिल्कुल विपरीत है, जो उन्हें 2 दिसंबर, 2022 को जारी किया गया था और जिसका अनुपालन पहले ही हो चुका है.

CBI के नोटिस पर के कविता ने उठाया सवाल

सीबीआई को लिखे पत्र में के कविता ने कहा, ''इस बात का कोई तर्क, कारण या पृष्ठभूमि नहीं दिख रही है कि आपने कैसे, क्यों और किन परिस्थितियों में आपने सीआरपीसी की धारा 41 ए का अब सहारा लिया है.’’ 

सीआरपीसी की धारा 41ए संदिग्धों से संबंधित है. इस धारा के तहत उस व्यक्ति को नोटिस जारी किया जाता है, जिसके खिलाफ उचित संदेह हो कि उसने संज्ञेय अपराध किया है. वहीं, सीआरपीसी की धारा 160 गवाह को बुलाने से संबंधित है.

कविता ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो पूर्व सूचना के साथ किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए वह डिजिटल माध्यम से उपस्थित होंगी.

2022 में सीबीआई ने दर्ज किया था के कविता का बयान

सीबीआई ने दिसंबर 2022 में हैदराबाद में के कविता के आवास पर मामले के संबंध में उनका बयान दर्ज किया था. ईडी ने आरोप लगाया है कि मामले के एक आरोपी विजय नायर को आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से साउथ ग्रुप (सरथ रेड्डी, के कविता और मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी की ओर से नियंत्रित) नामक समूह से कम से कम 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली थी.

(भाषा इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'शाही परिवार ने रायबरेली में सिर्फ राजनीति की, AIIMS मोदी ने दिया', गुजरात से PM का कांग्रेस पर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget