एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका,  31 मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

मनीष सिसोदिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल से कोर्ट में पेश हुए. कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ा दी है. राउज ऐवन्यू कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 31 मई 12 बजे होगी.

दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में मनीष सिसोदिया को राहत नहीं मिली है. राउज ऐवन्यू कोर्ट ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ा दी है. दिल्ली के कथित शराब घोटाले में जांच कर रही सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया था. इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ईडी कर रही है. 

सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बुधवार को खत्म हो रही थी. ऐसे में उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में वर्चुअली पेश किया गया. कोर्ट के जज कावेरी बावेजा ने हिरासत बढ़ाने का आदेश पारित किया. 

दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट आबकारी नीति मामले में ईडी और सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामलों में मनीष सिसोदिया की जमानत पर आज फैसला सुनाएगा. कोर्ट ने 14 मई को सिसोदिया, सीबीआई और ईडी की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. 
 
 बहस के दौरान ED ने दलील दी थी कि वह दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में अगली चार्जशीट में आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाएगी. 17 मई को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी और आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बनाया था.

 सिसोदिया के लिए जमानत का अनुरोध करते हुए उनके वकील ने कहा था कि ईडी और सीबीआई अभी भी मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार मामले में लोगों को गिरफ्तार कर रही है और मुकदमे के जल्द समापन की कोई संभावना नहीं है. ईडी और सीबीआई दोनों ने इस आधार पर सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध किया है कि मामले में आरोप तय करने की प्रक्रिया में देरी करने के लिए आरोपियों द्वारा ठोस प्रयास किए जा रहे हैं. 

केजरीवाल को अंतरिम राहत, संजय सिंह को भी जमानत

इस मामले में जांच एजेंसी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आप नेता संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया था. संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. जबकि केजरीवाल को भी सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत दी थी. केजरीवाल चुनाव में प्रचार के लिए 1 मई तक अंतरिम जमानत पर हैं. उन्हें 2 मई को सरेंडर करना है.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi Inaugurates Airport: 'हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM', जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हर 2 मिनट में उड़ेगा जहाज', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी, सपा पर कसा तंज
Noida International Airport: 'नोएडा मत जाइए, मोदी जी, अभी-अभी...', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर जानें क्यों PM ने कही ये बात
'नोएडा मत जाइए, मोदी जी, अभी-अभी...', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर जानें क्यों PM ने कही ये बात
दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापट्टनम से आ रहा था विमान
दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापट्टनम से आ रहा था विमान
Raja Singh Statement: ‘वंदे मातरम नहीं गाया तो भगा देंगे...’, राजा सिंह के बयान से मचा सियासी बवाल
‘वंदे मातरम नहीं गाया तो भगा देंगे...’, राजा सिंह के बयान से मचा सियासी बवाल

वीडियोज

Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump
Iran Israel America War: Hormuz पर हालात और ज्यादा विस्फोटक होते जा रहे | Donald Trump
Iran Israel America War: बारूदी गूंज से दहल उठा बेरूत, हर तरफ मची तबाही | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
LIVE: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
IPL 2026: आज कितने बजे से शुरू होगा आईपीएल का मैच, कब होगा टॉस, A TO Z जानकारी
आज कितने बजे से शुरू होगा IPL का मैच, कब होगा टॉस, A TO Z जानकारी
Entertainment News Live: 'धुरंधर 2' ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, सनी देओल के 'रामायण' की शूटिंग का शेड्यूल आया सामने
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, थलापति विजय की 'जन नायगन' की रिलीज पर बड़ा अपडेट
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में होने जा रही 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब से कर पाएंगे आवेदन
यूपी में होने जा रही 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब से कर पाएंगे आवेदन
Nutrient Deficiency Causes: हेल्दी डाइट लेते हैं, फिर भी क्यों रहती है डेफिशिएंसी? डॉक्टर ने बता दी हकीकत
हेल्दी डाइट लेते हैं, फिर भी क्यों रहती है डेफिशिएंसी? डॉक्टर ने बता दी हकीकत
Embed widget