एक्सप्लोरर

शराब नीति की ड्राफ्टिंग में आपकी क्या भूमिका थी? ED रिमांड के पहले दिन संजय सिंह पर हुई इन सवालों की बौछार, जानिए अब आगे क्या होगा

Delhi Excise Policy: संजय सिंह को ईडी की पांच दिनों की रिमांड पर भेजा गया है. इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने संजय सिंह से ढेरों सवाल पूछे हैं.

Delhi Excise Policy Scam: दिल्ली शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूछताछ कर रहा है. वह पांच दिनों की ईडी रिमांड पर भेजे गए हैं. गुरुवार को रिमांड के पहले संजय सिंह से ईडी अधिकारियों ने घंटों सवाल पूछे. ईडी ने संजय सिंह के दो करीबियों सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को भी पूछताछ के लिए बुलाया. पूछताछ के लिए बनाई गई ईडी की स्पेशल टीम ने तीनों से बयान लिए. 

संजय सिंह को ईडी के 100 से ज्यादा सवालों के जवाब देने हैं. सर्वेश मिश्रा और संजय सिंह दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई है. ईडी की पूछताछ वाली स्पेशल टीम में शामिल अधिकारी वो हैं, जिनमें से कुछ ने शराब घोटाले की जांच की है. जबकि वो अधिकारी भी टीम का हिस्सा हैं, जिन्होंने कारोबारी और सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा का बयान लिया. संजय सिंह भले ही खुद के बेकसूर होने की बातें कह रहे हैं, मगर ईडी हर तह तक पहुंचना चाहती है. 

पैसा पहुंचाने वाले डिलीवरी मैन की तलाश

ईडी को शराब घोटाला मामले में संजय सिंह से जुड़े तीन किरदारों के बारे में मालूम चला है. इसमें से दो सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को तो ईडी ने समन भेजकर बुला लिया. मगर इसमें तीसरा किरदार वो शख्स है, जिसने डिलीवरी मैन बनकर संजय सिंह के घर पर कैश को सर्वेश मिश्रा तक पहुंचाया. ईडी ने शराब नीति घोटाला मामले में सबूत इकट्ठा करने शुरू कर दिए हैं. उसे लगता है कि उसके पुख्ता सबूतों के जरिए संजय सिंह को सजा दिलवाई जा सकती है. 

दो राउंड में संजय सिंह से पूछे गए ये सवाल

आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह से कुल मिलाकर दो राउंड में सवाल पूछे गए. इनमें से ज्यादातर सवाल वो हैं, जिन्हें सर्वेश मिश्रा से पूछताछ के बाद जोड़ा गया. ईडी ने ये भी कहा है कि संजय सिंह की तरफ से पूछताछ में सहयोग नहीं मिल रहा है. उन्होंने कई सवालों के जवाब नहीं में दिए. आइए जानते हैं कि दो राउंड में संजय सिंह का सामना किन सवालों से हुआ. 

पहले राउंड के सवाल

  • सर्वेश मिश्रा कौन है. उसे आप कब से जानते हैं? 
  • सर्वेश मिश्रा ने आपके सरकारी आवास पर एक करोड़ रुपये की वसूली क्यों की?
  • सर्वेश मिश्रा को सरकारी आवास पर पैसा लेने के लिए आपने कहा था?
  • दिनेश अरोड़ा ने जब आपके आवास पर पैसे भिजवाए, तो क्या आप घर पर थे या नहीं? 
  • सर्वेश मिश्रा को दिनेश अरोड़ा से पैसे मिले हैं, क्या आपको इस बारे में मालूम था? 
  • आपके सरकारी आवास पर लेन-देन के पुख्ता सबूत हैं, आप इस पर क्या कहना चाहते हैं? 
  • आपके फोन में शराब घोटाले से जुड़े लोगों के नंबर मौजूद हैं, क्या इसकी वजह जानी जा सकती है? 
  • सरकारी आवास पर जिन पैसों की डिलीवरी हुई, उनका क्या हुआ, सर्वेश मिश्रा ने एक करोड़ रुपये किसे दिए? 

दूसरे राउंड के सवाल

  • दिनेश अरोड़ा को आप कब से जानते हैं? 
  • आपको दिनेश अरोड़ा से 2 करोड़ रुपये क्यों मिले? 
  • मनीष सिसोदिया की मुलाकात आपने दिनेश अरोड़ा से क्यों करवाई? 
  • सरकारी आवास पर अरविंद केजरीवाल और दिनेश अरोड़ा की बैठक क्यों हुई? 
  • दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा से क्या आपने अपने आवास पर बैठक की थी? 
  • सरकारी आवास पर हुई बैठक में आपके अलावा कौन-कौन शामिल रहा? 
  • शराब नीति की ड्राफ्टिंग में आपने क्या भूमिका निभाई थी? 
  • अगर आपकी कोई भूमिका नहीं थी, तो फिर दिनेश अरोड़ा से दो करोड़ रुपये क्यों लिए गए? 
  • आपने दो करोड़ रुपये अपने पास रखे या फिर पार्टी को दिए? 
  • दिनेश अरोड़ा ने अपने बयान में ये क्यों कहा कि उसने आपको पैसा दिया है?

अब आगे क्या होगा? 

संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में रहना है. गुरुवार को पहले दिन की पूछताछ हो गई. इसका मतलब हुआ कि अभी चार दिन पूछताछ की जाएगी. ईडी इस दौरान शराब घोटाले से जुड़े लोगों और संजय सिंह को आमने-सामने बैठाएगी और उनसे सवालों को पूछा जाएगा. संजय सिंह का सामना दिनेश अरोड़ा से भी होने वाला है. दिनेश अरोड़ा ही शराब घोटाले का सबसे बड़ा मास्टरमाइंड है. 

क्या मामला है? 

दरअसल, शराब घोटाले को लेकर ईडी की तरफ से जो चार्जशीट दायर की गई है, उसमें दिनेश अरोड़ा को आरोपी बताया गया है. लेकिन अब वह सरकारी गवाह बन चुका है. उसने बताया है कि संजय सिंह के कहने पर उसने आप के लिए फंड इकट्ठा किए. अरोड़ा ने पैसे इकट्ठा किए और फिर उसे चेक के जरिए सिसोदिया को सौंपा. ईडी का कहना है कि शराब नीति के जरिए कुछ व्यापारियों को फंड के बदले में फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत ली गई. ईडी की चार्जशीट में संजय सिंह का नाम भी है. इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें: इंजीनियर, समाजसेवी और फिर राजनेता... जहां मिली कमान वहां जमाया AAP का नाम...कुछ ऐसी है संजय सिंह की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात
'डोकलाम में शहीद हुए जवानों को दे चुके क्लीन चिट', मोदी सरकार ने चीन के निवेश को किया आसान तो भड़की कांग्रेस
'डोकलाम में शहीद जवानों को...', मोदी सरकार ने चीन के निवेश को किया आसान तो भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget