एक्सप्लोरर

जज के घर में कैश मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया बयान, इलाहाबाद हाइकोर्ट में तबादले पर कही ये बात

सुप्रीम कोर्ट की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस वर्मा वरिष्ठता क्रम में तीसरे नंबर पर हैं, जबकि इलाहाबाद हाई कोर्ट में वह वरिष्ठता क्रम में नौंवें नंबर पर होंगे.

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से प्रेस रिलीज जारी कर दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के बारे में चल रही खबरों पर सफाई दी गई है. इस रिलीज में सुप्रीम कोर्ट ने यह माना है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से जस्टिस वर्मा के मामले पर रिपोर्ट मांगी है. दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अपने स्तर पर जानकारियां जुटा रहे हैं और वह 21 मार्च की शाम तक अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप देंगे.
 
इस रिलीज में यह भी कहा गया है की दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के अलावा खुद जस्टिस वर्मा से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है. इन जवाबों को देखने के बाद और दूसरे तथ्यों को परखने के बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम इस बारे में आगे कोई प्रस्ताव पारित करेगा.
 
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि जस्टिस वर्मा को इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर करने का प्रस्ताव इस आंतरिक जांच से अलग की प्रक्रिया है. चूंकि, यह घटना दिल्ली में हुई है, ऐसे में उन्हें यहां पद पर बनाए रखना सही नहीं होगा. प्रेस रिलीज में यह भी कहा गया है कि दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस वर्मा वरिष्ठता क्रम में तीसरे नंबर पर हैं, जबकि इलाहाबाद हाई कोर्ट में वह वरिष्ठता क्रम में नौंवें नंबर पर होंगे.
 
इस प्रेस रिलीज की शुरुआत में यह कहा गया है कि जस्टिस यशवंत वर्मा के घर में हुई घटना को लेकर कई तरह की गलत जानकारियां और अफवाहें फैल रही हैं. हालांकि, इस रिलीज में कहीं भी जस्टिस वर्मा के घर पर बड़ी मात्रा में कैश मिलने से जुड़ी खबरों का खंडन नहीं किया गया है. सिर्फ यही कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से रिपोर्ट मांगी है. आगे की कार्रवाई पर बाद में फैसला लिया जाएगा.
 
 
करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
LPG Crisis: भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
Jewar Airport Live : 'नोएडा मत जाइए, मोदी जी, अभी-अभी...', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर जानें क्यों PM ने कही ये बात
LIVE: 'नोएडा मत जाइए, मोदी जी, अभी-अभी...', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर जानें क्यों PM ने कही ये बात
Assam Assembly Election 2026: विरासत बनाम बदलाव की लड़ाई बनी मरियानी, असम की इस सीट पर देखने को मिलेगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
विरासत बनाम बदलाव की लड़ाई बनी मरियानी, असम की इस सीट पर देखने को मिलेगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का भौकाल, शाहरुख- प्रभास को पछाड़ा! 3000 करोड़ क्लब में हुए शामिल
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का भौकाल, शाहरुख- प्रभास को पछाड़ा! 3000 करोड़ क्लब में हुए शामिल
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
Kitchen Gardening Tips: किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ताजे खीरे, घर पर ही मिलेगा फ्रेश सलाद
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ताजे खीरे, घर पर ही मिलेगा फ्रेश सलाद
ढक्कन चोरों से परेशान पाकिस्तान ला रहा नया कानून, अब गटर का ढक्कन चुराने पर होगी 10 साल की सजा, वीडियो वायरल
ढक्कन चोरों से परेशान पाकिस्तान ला रहा नया कानून, अब गटर का ढक्कन चुराने पर होगी 10 साल की सजा
Embed widget