एक्सप्लोरर

दिल्ली: हवाला के पैसों के साथ पकड़ी गई एयर होस्टेस, DRI ने जेट एयरवेज से धर-दबोचा

एयर होस्टस मूल रूप से देहरादून की रहने वाली है और करीब छह साल से जेट एयरवेज में काम कर रही थी. एक साल पहले शादी होने के बाद वो अपने पति के साथ मयूर विहार फेज वन में रहती थी. उसका पति प्राईवेट कंपनियों के लिए 'नौकरी' दिलाने वाली एक बड़ी कंपनी में काम करता है.

नई दिल्ली: डीआरआई (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस)  ने जेट एयरवेज की एक एयरहोस्टेस को हवाला के करीब चार लाख अस्सी हजार डॉलर यानि करीब तीन करोड़ बीस लाख रूपये के साथ हांगकांग जा रही फ्लाइट से गिरफ्तार किया है. डिपार्टमेंट ऑफ रेवन्यू इंटेलीजेंस ने इस फ्लाइट पर तब रेड मारी जब ये एयर होस्टेस हवाला के इस बड़ी खेप के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली थी. ये एयर होस्टेस हांगकांग जाने वाली फ्लाइट में ही क्रू मेम्बर थी. एयरहोस्टस के साथ दिल्ली के एक हवाला डीलर को भी गिरफ्तार किया गया है.

डीआरआई (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) के एक बड़े अधिकारी ने एबीपी न्यूज को बताया कि 7-8 जनवरी की रात को दिल्ली एयरपोर्ट पर एक सटीक सूचना के आधार पर हांगकांग जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट में उड़ने से पहले ही रेड की गई. जिसमें एक एयर होस्टेस को पकड़ा गया. उसके बैग में से 4,80,200/ डॉलर मिले. ये डॉलर बॉक्स के निचले हिस्से में एल्मुनियम फोइल में लिपटे हुए थे. भारतीय करेंसी में इन डॉलर्स की कीमत करीब तीन करोड़ बीस लाख रूपये है. बाद में जेट एयरवेज की इस महिला क्रू से पूछताछ में एक स्पलायर को भी गिरफ्तार किया गया जो इस क्रू मेम्बर को हवाला का पैसा देता था. आरोपी महिला इस पैसे को विदेशों में पहुंचना का काम करती थी.

आरोपी हवाला स्पलायर की पहचान दिल्ली के झिलमिल इलाके के अमित मल्होत्रा के तौर पर हुई है. हालांकि वो एक ट्रैवल एजेंसी चलाता है जिसमें उसका असली काम हवाला का पैसा विदेशों तक पहुंचाने का था. देर रात तक डीआरआई उसके घर और दूसरे ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी.

सूत्रों के मुताबिक, एयर होस्टेस मूल रूप से देहरादून की रहने वाली है और करीब छह साल से जेट एयरवेज में काम कर रही थी. एक साल पहले शादी होने के बाद वो अपने पति के साथ मयूर विहार फेज वन में रहती थी. उसका पति प्राईवेट कंपनियों के लिए 'नौकरी' दिलाने वाली एक बड़ी कंपनी में काम करता है.

एयर होस्टस अगस्त 2017 से अमित मल्होत्रा के संपर्क में थी और उसके लिए लगातार विदेशों में हवाला का पैसा पहुंचाती थी. उसे एक डॉलर पर एक रूपये मिलता था. यानि अगर वो इस बार हांगकांग में हवाला के 4.80 लाख डॉलर पहुंचा देती तो उसे इस डील के पूरे चार लाख अस्सी हजार रूपये मिलते.

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी एयर होस्टेस एल्मुनियम फोइल पेपर में बांधकर डॉलर या फिर दूसरी विदेशी करैंसी रखती थी इसलिए वो एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक्स-रे मशीन को भी धोखा देने में कामयाब हो जाती थी. वे आमतौर पर बैग में विदेशी करेंसी के ऊपर अपना मेकअप किट रख लेती थी. फोइल पेपर में लिपटा होने को कारण सुरक्षाकर्मियों को लगता था कि वो अपनी चॉकलेट या फिर खाने का कोई दूसरा सामान लो जा रही है.

डीआरआईए के सूत्रों के मुताबिक, एयर होस्टेस के पति को अपनी पत्नी के गैरकानूनी कामों की कोई जानकारी नहीं थी. जानकारी के मुताबिक, हवाला ऑपरेटर अमित को पकड़ने में एयर होस्टेस के पति और उसके मोबाइल फोन की अहम भूमिका रही. एयर होस्टेस की गिरफ्तारी के बाद जब हवाला का पैसा हांगकांग नहीं पहुंचा तो अमित मल्होत्रा परेशान हो गया. डीआरआई ने आरोपी एयरहोस्टस का मोबाइल कब्जे में लेकर बंद कर दिया था. ऐसे में अमित ने जैसे तैसे उसके पति को फोन मिलाया. लेकिन तबतक पूछताछ के लिए एयरहोस्टेस का पति भी डीआरआई के मुख्यालय पहुंच गया था. जैसे ही अमित ने बताया कि उसने उसकी पत्नी को कुछ सामान दिया था हांगकांग भेजने के लिए जो नहीं पहुंचा है, पति ने तुरंत ये जानकारी डीआरआई के अधिकारियों को दे दी.

डीआरआई ने आरोपी एयर होस्टेस के जरिए अमित को मिलने बुलाया और उसे भी धर दबोचा. सूत्रों के मुताबिक, अमित पिछले करीब एक साल से हवाला ओपरेटर का धंधा कर रहा था. पूछताछ और छापेमारी में पता चला है कि वो करीब 14-15 व्यापारियों के संपर्क में था. इन व्यापारियों का पैसा ही वो हवाला नेटवर्क को जरिए विदेश भेजता था. डीआरआईए रो पूरा यकीन है कि पकड़ी गई एयर होस्टस से पहले भी वो किसू किसी एयरलाइन स्टाफ के जरिए विदेशों में हवाला मनी भेजता था. उससे कड़ी पूछताछ जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran War: 'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
Tamilnadu Election 2026: दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
भारत-चीन समेत दुनिया के इन देशों के पास है सबसे घातक एयरफोर्स, टॉप 10 में नहीं है ईरान
भारत-चीन समेत दुनिया के इन देशों के पास है सबसे घातक एयरफोर्स, टॉप 10 में नहीं है ईरान
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?

वीडियोज

US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu
Petrol-Diesel Price: क्या दुनिया झेलेगी सबसे बड़ा ऊर्जा संकट? | Hormuz Strait | Iran Israel War
Iran Israel America War: महायुद्ध का 1 महीना, अमेरिका, इजरायल और ईरान को कितना नुकसान?
Iran Israel America War: इजरायल के रिश्तों में दरार? जेडी वेंस-नेतन्याहू के बीच फोन पर तीखी बहस!
Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: 'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
Bihar News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- 'ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, लोकप्रियता भी खत्म'
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- 'ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, लोकप्रियता भी खत्म'
'धुरंधर' को पछाड़ Netflix पर नंबर 1 बनी ये क्राइम थ्रिलर, 2 घंटे 9 मिनट की फिल्म से सनी देओल भी डरे
2 घंटे 9 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 1, ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे
अमेरिकी रिपोर्ट में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर! चौंकाने वाला खुलासा!
US रिपोर्ट में पाकिस्तान बेनकाब, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर, चौंकाने वाला खुलासा
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
LIVE: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
कुछ ही महीनों में उग आती हैं ये फसल, किसान भाई कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
कुछ ही महीनों में उग आती हैं ये फसल, किसान भाई कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
Vitamin B12 Deficiency Symptoms: उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
Embed widget