एक्सप्लोरर

जहांगीरपुरी दंगा में क्या अंसार को फंसाया गया? स्टिंग ऑपरेशन में चश्मदीदों की जुबानी

एबीपी न्यूज की टीम ने जब मुस्लिम पक्ष से आरोपी अंसार को लेकर राय जानने की कोशिश की तो कुछ लोगों का कहना था कि अंसार नेक दिल का इंसान है. तो वहीं हिंदू पक्ष ने अंसार को ही हिंसा के लिए दोषी ठहराया.

दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार को लेकर देशभर में बहस छिड़ी है. कोई उसे बेगुनाह बता रहा है तो कोई हिंसा के लिए उसे ही जिम्मेदार ठहरा रहा है. एबीपी के खुफिया कैमरे में जहांगीरपुरी हिंसा का सच सामने आया है. छिपे हुए कैमरे में चश्मदीद जहांगीरपुरी हिंसा में मुख्य आरोपी बनाए गए अंसार की कहानी सुना रहे हैं. मुस्लिम पक्ष ये मानता है कि जहांगीरपुरी हिंसा में मोहम्मद अंसार को फंसाया गया है. एबीपी न्यूज की टीम ने जब मुस्लिम पक्ष से अंसार को लेकर राय जानने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने कहना था कि अंसार नेकदिल इंसान है. वो तो मोहल्ले में फेमस है. मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों का कहना है कि अंसार तो झगड़ा रोकने की कोशिश कर रहा था और उल्टा उसे ही फंसा दिया गया.

चश्मदीदों की जुबानी जहांगीरपुरी हिंसा की कहानी

एबीपी न्यूज के रिपोर्टर ने जब मुस्लिम पक्ष से सवाल करते हुए पूछा कि सुनने में आया है कि अंसार का पुलिस से भी ठीक-ठाक रिश्ता है. इस पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने कहा कि अंसार तो झगड़ा रोक रहा था लेकिन वो खुद ही इसका शिकार हो गया. उसे ही पकड़ लिया गया. मुख्य आरोपी बना दिया गया. मुस्लिम पक्ष के लोगों ने कहा कि वो रेहड़ी पटरी लगवाकर गरीबों की मदद करता है. किसी की मोबाइल की दुकान, तो किसी की समोसे की दुकान है. जिन लोगों ने उसका नाम लिया वो लोग दो नंबरी काम करने वाले लोग हैं. 

अंसार को फंसाया गया- मुस्लिम पक्ष

मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वो तो झगड़ा रोक रहा था. कुछ लोगों की उससे बहस हुई होगी तो उसने अंसार का ही नाम ले लिया होगा. वो तो बचाने की सजा भुगत रहा है. वो खुद ही थाने गया था. वो विक्टिम है. कुछ लोगों की साजिश से उसे ही मुख्य आरोपी बना दिया गया. वो तो गरीबों की मदद करने वाला आदमी है.

अंसार मासूम नहीं- हिंदू पक्ष

वहीं एबीपी के कैमरे में दोनों पक्षों का दावा रिकॉर्ड किया गया. हिंदू पक्ष का कहना है कि मोहम्मद अंसार मासूम नहीं है और वो ही इस हिंसा के लिए जिम्मेदार है. हिंदू पक्ष के चश्मदीदों ने बताया कि वो दो नंबर का काम करता है. सट्टा और वसूली का उसका धंधा है. हमारे पास एक भी अंगूठी नहीं है और अंसार के पास मोटे-मोटे चेन और अंगूठी है. रिपोर्टर ने जब ये सवाल किया कि वो इतना अमीर कैसे हो गया तो कुछ लोगों ने कहा कि वो लोगों को डराकर पैसे लेता है. हर जगह से कमीशन लेता है. ठेके से भी वसूली करता है. लोगों की मदद के पीछे उसका स्वार्थ है. उसकी राजनीतिक महात्वाकांक्षा भी है. 

ये भी पढ़ें:

कैसे भड़की हिंसा और क्या हैं दोनों पक्षों के दावे? ABP न्यूज़ के Sting Operation में कैद हुआ जहांगीरपुरी हिंसा का सच

कांग्रेस ने प्रशांत किशोर में ढूंढा बीजेपी का काट, सोनिया गांधी का पार्टी को संदेश- प्रशांत जल्द होंगे पार्टी में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख से लगातार रो रही थी 6 महीने की बच्ची, मां ने गुस्से में ले ली जान, नाक-मुंह दबाकर रोक दी सांस
भूख से लगातार रो रही थी 6 महीने की बच्ची, मां ने गुस्से में ले ली जान, नाक-मुंह दबाकर रोक दी सांस
PM Modis Meet With CM LIVE: मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग करेंगे PM मोदी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच टीम इंडिया के रूप में काम करने की देंगे सलाह
PM Modis Meet With CM LIVE: मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग करेंगे PM मोदी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच
Lockdown in India: क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान
क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान
Earthquake Today: भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
Earthquake Today: भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, दक्षिणी लेबनान में IDF ने जारी किया तत्काल निकासी का अलर्ट
Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, दक्षिणी लेबनान में IDF ने जारी किया तत्काल निकासी का अलर्ट
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', निशांत कुमार को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', निशांत कुमार को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
US Dollar: डोनाल्ड ट्रंप का नया पावर मूव, अब अमेरिकी डॉलर पर होगा उनका साइन, अभी कौन करता था?
डोनाल्ड ट्रंप का नया पावर मूव, अब अमेरिकी डॉलर पर होगा उनका साइन, अभी कौन करता था?
शुभमन गिल ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को लेकर दिया बयान, कहा - क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं
शुभमन गिल ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को लेकर दिया बयान, कहा - क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
IPL 2026: काव्या मारन और अनन्या बिड़ला ने कहां से ली शिक्षा? IPL शुरू होने से पहले जानें रिपोर्ट कार्ड
काव्या मारन और अनन्या बिड़ला ने कहां से ली शिक्षा? IPL शुरू होने से पहले जानें रिपोर्ट कार्ड
कहीं भी QR स्कैन कर रहे हैं? पहले ये 3 चीजें चेक करें, वरना हो जाएगा तगड़ा नुकसान
कहीं भी QR स्कैन कर रहे हैं? पहले ये 3 चीजें चेक करें, वरना हो जाएगा तगड़ा नुकसान
Embed widget