एक्सप्लोरर

Delhi Mayor Election: मेयर चुनाव में AAP या BJP किसका पलड़ा भारी? जानिए सीटों का समीकरण

MCD Mayor Election: दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें हासिल की थीं. मेयर चुनाव में नंबर गेम आप के पक्ष में है, लेकिन बीजेपी नेताओं ने भी अपना मेयर चुने जाने का दावा किया है.

Delhi MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव (Mayor Election) के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है. नए मेयर के लिए छह जनवरी को मतदान होगा. दिल्ली नगर निगम का यह पहला सदन होगा, जिसमें 250 पार्षद शामिल होंगे. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 6 जनवरी 2023 को एमसीडी (MCD) की पहली बैठक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. इस चुनाव में क्या समीकरण बन रहे हैं और किस पार्टी के पास कितनी सीटें हैं, जानिए सब कुछ.

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 सदस्यीय सदन में आम आदमी पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत है. आप ने इस महीने के शुरू में नगर निकाय चुनावों में 250 वार्डों में से 134 वार्ड जीतकर एमसीडी में बीजेपी के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया था. बीजेपी 104 वार्ड जीतने में सफल रही थी. बाद में मुंडका के पार्षद गजेंद्र दराल भी बीजेपी में शामिल हो गए थे. 

मेयर चुनाव में कौन कर सकता है वोट?

महापौर के चुनाव के लिए मतदाताओं में 250 निर्वाचित पार्षद, दिल्ली से सात लोकसभा और तीन राज्यसभा सांसद और विधानसभा के 14 विधायक शामिल हैं. दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने आप के 13 और बीजेपी के एक विधायक को एमसीडी के लिए नामित किया है. मेयर चुनाव के लिए कुल वोट 274 हैं. बहुमत के लिए 138 का आंकड़ा छूना जरूरी है. 

जानिए सीटों का समीकरण

मेयर चुनाव में नंबर गेम आप के पक्ष में है, जिसके पास बीजेपी के 113 के मुकाबले 150 वोट हैं. आप के पास 134 पार्षद, 3 सांसद और 13 विधायकों के वोट हैं. जबकि बीजेपी के पास 105 पार्षद, 7 सांसद और एक विधायक की वोट है. एमसीडी हाउस में कांग्रेस के नौ पार्षद हैं जबकि दो अन्य निर्दलीय हैं. मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के लिए छह जनवरी को चुनाव होगा. 

दल-बदल कानून लागू नहीं होता

मेयर का चुनाव एक गुप्त मतदान के माध्यम से होता है और पार्षद किसी भी उम्मीदवार को वोट देने के लिए स्वतंत्र होते हैं क्योंकि दलबदल विरोधी कानून इस पर लागू नहीं होता है. बीजेपी के मेयर और डिप्टी मेयर का पद जीतने की संभावना नहीं है, लेकिन वह एमसीडी की महत्वपूर्ण स्थायी समिति के सदस्यों के तीन पदों को जीतने की कोशिश करेगी. हालांकि, बीजेपी के कुछ नेताओं ने दावा किया कि मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए कड़ा मुकाबला देखा जा सकता है क्योंकि एमसीडी पर दल-बदल विरोधी कानून लागू नहीं होता है और क्रॉसिंग वोटिंग संभव है.

कौन-कौन हैं मैदान में?

बीजेपी ने शालीमार बाग पार्षद रेखा गुप्ता को मेयर उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है. दिल्ली बीजेपी मीडिया सेल के प्रमुख हरीश खुराना ने कहा कि बीजेपी ने रेखा गुप्ता को मेयर उम्मीदवार, कमल बागरी को डिप्टी मेयर उम्मीदवार के साथ-साथ कमलजीत सहरावत, गजेंद्र दरल और पंकज लूथरा को स्थायी समिति सदस्य पदों के लिए नामित किया है. 

ये हैं आप के उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी (AAP) ने मेयर के लिए शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल को उम्मीदवार बनाया है. साथ ही नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार को आशु ठाकुर और जलज कुमार ने बैकअप उम्मीदवार के तौर पर अपना पर्चा दाखिल किया. ठाकुर मेयर के लिए और कुमार डिप्टी मेयर के लिए बैकअप उम्मीदवार हैं. करावल नगर वार्ड के आमिल मलिक, हरिनगर वार्ड से रमिंदर कौर, सीमापुरी वार्ड से मोहिनी जीनवाल और जंगपुरा वार्ड से सारिका चौधरी ने भी स्थायी समिति के लिए सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया था. 

ये भी पढ़ें-

MCD Mayor Election: एमसीडी में मेयर पद के लिए AAP को मिलेगी चुनौती, BJP ने उम्मीदवार किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध पर तेलंगाना विधानसभा का प्रस्ताव, केंद्र सरकार से शांति की पहल करने की मांग
ईरान-इजरायल युद्ध पर तेलंगाना विधानसभा का प्रस्ताव, केंद्र सरकार से शांति की पहल करने की मांग
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
Exclusive: पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब! दिल्ली पुलिस ने बताया आतंकी शब्बीर लोन का कौन था हैंडलर, इस्लामाबाद से कैसे कर रहा था ऑपरेट
पाकिस्तान फिर हुआया बेनकाब! दिल्ली पुलिस ने बताया आतंकी शब्बीर का कौन था हैंडलर, कहां से कर रहा था ऑपरेट
प्रेमिका की बेहरमी से हत्या के बाद शरीर के किए टुकड़े और फ्रिज में छुपाए, भारतीय नौसेना का कर्मचारी निकला हत्यारा; जानें पूरा मामला
प्रेमिका की बेहरमी से हत्या के बाद शरीर के किए टुकड़े और फ्रिज में छुपाए, भारतीय नौसेना का कर्मचारी निकला हत्यारा; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
Middle East Conflict: ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget