एक्सप्लोरर

Delhi Covid-19 Cases: राजधानी दिल्ली में कोरोना से राहत, पिछले 24 घंटे में 970 नए मामले - पॉजिटिविटी रेट भी हुआ कम

Delhi Covid-19 Cases: दिल्ली में केस कम होने के साथ ही पॉजिटिविटी रेट में भी गिरावट देखी जा रही है. अब दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 3.34 फीसदी तक पहुंच चुका है.

Delhi Covid-19 Cases: देशभर में कोरोना के मामले एक बार फिर नीचे की तरफ आते नजर आ रहे हैं, जो लोगों के लिए एक बड़ी राहत की बात है. वहीं राजधानी दिल्ली में भी कोरोना का ग्राफ नीचे गिरता दिख रहा है. पिछले कुछ दिनों से नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है. अब 11 मई के आंकड़ों में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में राजधानी में कुल 970 नए कोरोना केस सामने आए हैं. वहीं एक मरीज की मौत हुई है. 

पॉजिटिविटी रेट में भी कमी
दिल्ली में केस कम होने के साथ ही पॉजिटिविटी रेट में भी गिरावट देखी जा रही है. अब दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 3.34 फीसदी तक पहुंच चुका है. जो कुछ दिन पहले तक करीब 7 फीसदी तक पहुंच चुका था. दिल्ली में अब कुल एक्टिव केस 5202 हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 1238 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं. कंटेनमेंट जोन भी घटकर 1882 रह ग‌ए हैं. 

राजधानी दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो इसका आंकड़ा 18,97,141 तक पहुंच चुका है. वहीं अब तक 26,184 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे थे, जिसे देखते हुए मास्क पहनना फिर से अनिवार्य कर दिया गया. साथ ही उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना भी वसूला जा रहा है. 

पिछले दो दिनों में आए कितने केस?
इससे पहले मंगलवार 10 मई को दिल्ली में 1118 कोरोना मामले सामने आए थे. वहीं एक मरीज की मौत भी हुई थी. एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 4.38 फीसदी था. हालांकि 9 मई को दिल्ली में काफी कम कोरोना मामले दर्ज किए गए थे. इस दिन कोरोना मामलों की संख्या कम होकर 799 हो गई थी. लेकिन मौत का आंकड़ा काफी बढ़ा था. 9 मई को दिल्ली में कोरोना से 3 लोगों की मौत हुई थी. 

Bandipora Encounter: जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Sedition Law: राजद्रोह कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर क्या बोले राहुल गांधी? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israel Attack Iran: ईरान-अमेरिका की जंग में भारत का हो गया बड़ा नुकसान! खाड़ी जा रहे 1000 कंटेनर पोर्ट पर फंसे
ईरान-अमेरिका की जंग में भारत का हो गया बड़ा नुकसान! खाड़ी जा रहे 1000 कंटेनर पोर्ट पर फंसे
तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा, भीड़ की धक्का-मुक्की से आग में गिरकर घायल हुए श्रद्धालु, मंदिर कमेटी पर केस दर्ज
तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा, भीड़ की धक्का-मुक्की से आग में गिरकर घायल हुए श्रद्धालु
तमिलनाडु में फिर साथ चुनाव लड़ेंगे DMK-कांग्रेस, फॉर्मूला तय, किसे-कितनी मिलेंगी सीटें?
तमिलनाडु में फिर साथ चुनाव लड़ेंगे DMK-कांग्रेस, फॉर्मूला तय, किसे-कितनी मिलेंगी सीटें?
तेलंगाना के संगारेड्डी NH65 पर चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
तेलंगाना के संगारेड्डी NH65 पर चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Military Strike: भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
UP Weather: यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
US-Israel Attack Iran: ईरान-अमेरिका की जंग में भारत का हो गया बड़ा नुकसान! खाड़ी जा रहे 1000 कंटेनर पोर्ट पर फंसे
ईरान-अमेरिका की जंग में भारत का हो गया बड़ा नुकसान! खाड़ी जा रहे 1000 कंटेनर पोर्ट पर फंसे
फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, जानें टॉप-5 लिस्ट में कौन-कौन बल्लेबाज?
फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, जानें टॉप-5 लिस्ट में कौन-कौन बल्लेबाज?
100 करोड़ ओपनिंग के असली किंग हैं प्रभास, ये 6 फिल्में हैं सबूत, स्पिरिट बॉक्स ऑफिस पर क्या करेगी धमाल?
100 करोड़ ओपनिंग के असली किंग हैं प्रभास, ये 6 फिल्में हैं सबूत, स्पिरिट बॉक्स ऑफिस पर क्या करेगी धमाल?
US Israel Iran Strike: इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
Embed widget