एक्सप्लोरर

दिल्ली: बुराड़ी कांड में आज आएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पुलिस के हाथ अबतक कोई सुराग नहीं

ललित के ससुराल वालों से पूछताछ करने क्राइम ब्रांच की एक टीम राजस्थान भी गई थी. टीना से संबंध रखने वाले एक महिला के लिखित बयान पुलिस ने दर्ज किए हैं.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में 11 लोगों की मौत के मामले में आज पांच से छह शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी. इस बीच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच लगातार परिवार के करीबी और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने रविवार को कुछ लोगो के लिखित बयान भी दर्ज किए है. अबतक 130 लोगो से पूछताछ की जा चुकी है.

पुलिस ने वारदात का ड्राफ्ट मैप भी तैयार किया है, जिससे सिलसिलेवार तरीके से घटनाक्रम को रीकन्स्ट्रक्ट किया जा सके. ललित के ससुराल वालों से पूछताछ करने क्राइम ब्रांच की एक टीम राजस्थान भी गई थी. टीना से संबंध रखने वाले एक महिला के लिखित बयान पुलिस ने दर्ज किए है, यह महिला 2009 तक दिल्ली में रहती थी. इस महिला ने पुलिस को बताया है कि उसे इस बात की जानकारी थी कि ललित अपने पिता से बात करता है. अब दिल्ली पुलिस महिला का बयान भी पुलिस जांच में अहम कड़ी साबित होगा.

वजह से नहीं भौंका पालतू कुत्ता सवाल उठ रहे थे कि परिवार वाले जब फांसी पर लटके तो वहां मौजूद उनका पालतु कुत्ता क्यों नहीं भौंका. हाउस फॉर एनिमल्स के संस्थापक संजय महापात्रा ने बताया है कि घटना से पहले करीब 24 घंटे तक इस कुत्ते को खाना नहीं दिया गया था. उन्होंने यह भी बताया कि परिवारवालों ने शायद कुत्ते को नींद की गोलियां दी थी. यहां पढ़ें पूरी खबर 11 मौतों के बाद बुराड़ी में खौफ का आलम बुराड़ी में एक साथ 11 मौतें होने के बाद से इलाके के लोगों में खौफ पैदा हो गया है. यहां लोग गली से गुजरने में भी डर रहे हैं. भाटिया परिवार के बारे में लोगों का कहना है कि ये बेहद ही मिलनसार और अच्छा परिवार था. इस परिवार में रहने वाले बच्चे बगल के ही एक स्कूल में पढ़ते थे. लेकिन अब साथ पढ़ने वाले बच्चों के मन में भी खौफ बैठ गया है. इलाके में लोगों के अंदर डर का क्या आलम है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गली के अंदर जाने से पहले डर के चलते लोग जमीन को माथे से लगाकर जा रहे हैं. दरअसल इतने बड़े हादसे के बाद लोगों के मन में खौफ के साथ-साथ अंधविश्वास ने भी घर कर लिया है. साइकोलॉजिकल अटॉप्सी करवाने की तैयारी में पुलिस इसी के चलते दिल्ली पुलिस इस केस में साइकोलॉजिकल अटॉप्सी यानी मनोवैज्ञानिक पोस्टमॉर्टम करवाने की तैयारी कर रही है. भारत में इस तरह की वैज्ञानिक जांच बहुत कम मामलों में की गई है. साइकोलॉजिकल अटॉप्सी आत्महत्या के मामलों में किया जाता है. इस तरह की फारेंसिक जांच के पीछे जांचकर्ताओं का मकसद आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के दिमाग के अन्दर के तथ्यों का पता लगाना होता है. सामाजिक जीवन से जुड़े लोगों से पूछताछ करते हैं जांचकर्ता इस तरह के पोस्टमॉर्टम में आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के शरीर की ज़रुरत नहीं होती, उसकी क्लीनिकल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों को इसमें शामिल किया जाता है. मरने वाले के सामाजिक जीवन से जुड़े लोगों से जांचकर्ता पूछताछ करते हैं, और मरने वाले के आखिरी घंटों में उसके दिमाग में चलने वाले तूफान की स्थिति का अंदाज़ा लगाते हैं.

11 शवों में सात महिलाओं के, चार पुरुषों के

गौरलतब है कि एक जुलाई को दिल्ली के बुराड़ी इलाके के एक घर से एक साथ 11 शव बरामद किए गए थे. 11 शवों में सात महिलाओं के जबकि चार पुरुषों के थे. इनमें से कुछ शव फंदे से लटके मिले जबकि कुछ के शव जमीन पर पड़े हुए थे, जिनके हाथ और पैर बंधे हुए थे. कुछ की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी. मृतक परिवार भाटिया परिवार के नाम से जाना जाता था और बुराड़ी के संत नगर में अपने दोमंजिले घर में एक ग्रॉसरी की दुकान और प्लाइवुड की दुकान चलाता था. कैसे चला पता ? पुलिस अधिकारी ने बताया, "दुकान रोजाना सुबह छह बजे खुल जाती थी लेकिन जब आज सुबह 7.30 बजे तक दुकान नहीं खुली तो एक पड़ोसी ने इसका कारण जानने के लिए घर के भीतर देखा तो पाया कि घर के कई लोग आंगन की जाली से लटके हुए हैं. पड़ोसी ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-Iran War: इजरायल और अमेरिकी हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के ओवैसी, AIMIM चीफ ने मोदी सरकार से कर दी ये डिमांड
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भड़के ओवैसी, AIMIM चीफ ने मोदी सरकार से कर दी ये डिमांड
नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान में भड़के लोग, समझाने गए गृहमंत्री मोहसिन नकवी को धक्के मारकर भगाया
खामेनेई की हत्या के बाद PAK में भड़के लोग, समझाने गए गृहमंत्री नकवी को धक्के मार भगाया
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
IND vs WI: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
पाकिस्तान के बाद अब ईरान में फेल हुआ चीन का एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9, इजरायल और अमेरिका की मिसाइलों ने कर दिया तबाह
PAK के बाद अब ईरान में फेल हुआ चीनी डिफेंस सिस्टम, इजरायल-US की मिसाइलों ने कर दिया तबाह
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
Israle-Iran War: इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Bloating Vs Acidity: एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
Embed widget