एक्सप्लोरर

पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ा असर, DGCA ने जारी की नई गाइडलाइन

Pakistan shut its airspace : पहलगाम हमले को लेकर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है. इसके बाद कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा है.

DGCA issued new guidelines : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए. जिसके जवाबी कार्रवाई के तौर पर पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है. हालांकि, पाकिस्तान के इस कदम का अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बड़ा असर पड़ा है. इसे देखते हुए भारतीय विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइनों को यात्रियों की सुविधा को लेकर विशेष गाइडलाइन जारी की है.

DGCA ने बयान जारी कर नई परिस्थितियों के चलते एयरलाइन संचालन में आई समस्याओं की जानकारी दी है. DGCA ने कहा कि पाकिस्तानी एयर स्पेस के बंद होने के कारण अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय उड़ानों के मार्गों में बड़े बदलाव किया गया है. इसके अलावा तय समय की तुलना में उड़ानों की समयसीमा में (ब्लॉक टाइम) में बढ़ोत्तरी हुई है और संचालन या ईंधन जरूरतों के कारण रास्ते में तकनीकी ठहराव की संभावना सामने आई है.

DGCA ने तत्काल प्रभाव से गाइडलाइन्स को लागू कर दिया है और कहा कि यह गाइडलाइन्स अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी. इसके अलावा DGCA ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों का पालन अनिवार्य है. यात्री सुरक्षा, सुविधा और नियमों के पालन में लापरवाही करने वाली एयरलाइनों पर नियामक कार्रवाई की जाएगी.

DGCA में एयरलाइन कंपनियों को जारी किए निर्देश

हालांकि, DGCA ने यात्रियों की सुविधा, पारदर्शिता और नियमों के पालन के लिए सभी एयरलाइनों को निर्देश जारी किया है. DGCA में सभी एयरलाइन कंपनियों से उड़ान से पहले यात्रियों से संवाद करने को कहा है. इसके अलावा यात्रियों को हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण उनके मार्ग में बदलाव और यात्रा के कुल समय में आपेक्षित समय में बदलाव की सूचना पहले देने का निर्देश दिया है.

DGCA ने एयरलाइन्स से कहा कि यात्रियों के इस बात की भी जानकारी दें कि यात्रा के दौरान किसी मध्यवर्ती हवाई अड्डे पर तकनीकी ठहराव हो सकता है. हालांकि, यह ठहराव केवल संचालन के लिए है और आमतौर पर यात्रियों को विमान से नीचे उतरने की आवश्यकता नहीं होगी. उन्होंने कहा कि यात्रियों ने इस बात की जानकारी चेक-इन, बोर्डिंग गेट्स और संभव हो तो SMS या ईमेल अलर्ट के जरिए दी जाए.

उड़ान के दौरान खानपान और आराम व्यवस्था

  • उड़ान के बढ़े हुए समय को देखते हुए खानपान की व्यवस्था में बदलाव करें.
  • पूरे सफर के लिए यात्रियों को पर्याप्त भोजन और पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाएं.
  • अतिरिक्त जलपान (हाइड्रेशन) और सूखे स्नैक्स भी दिए जाएं.
  • विशेष भोजन संबंधी यात्रियों की मांगों का भी ध्यान रखा जाए.

चिकित्सा तैयारी और वैकल्पिक हवाई अड्डों की व्यवस्था

  • विमान में पर्याप्त मेडिकल किट और फर्स्ट-एड संसाधन उपलब्ध हों.
  • वैकल्पिक या तकनीकी ठहराव वाले हवाई अड्डों पर आपातकालीन चिकित्सा सहायता और जरूरत पड़ने पर ग्राउंड एम्बुलेंस की सुविधा हो.
  • केबिन क्रू को यात्रियों की थकान, असुविधा या मेडिकल इमरजेंसी को संभालने के लिए प्रशिक्षित किया जाए.

ग्राहक सेवा और सहायता की तत्परता

  • कॉल सेंटर और रिजर्वेशन टीमों को संभावित देरी और शेड्यूल बदलने की जानकारी दी जाए.
  • कनेक्टिंग फ्लाइट्स के छूटने या देरी से निपटने की प्रक्रिया तय की जाए.
  • यदि देरी तय सीमा से अधिक हो जाए तो CAR प्रावधानों के अनुसार, यात्रियों के लिए मुआवजा देने की तैयारी रहे.

आंतरिक विभागीय समन्वय

  • उड़ान संचालन, ग्राहक सेवा, ग्राउंड हैंडलिंग, इन-फ्लाइट सेवाओं और मेडिकल सेवाओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जाए.
  • उड़ान डिस्पैच/IOCC टीमों के साथ भी समन्वय बनाए रखें.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन एक्सपर्ट को शिक्षा बोर्ड में कहीं काम न दें...', NCERT चैप्टर मामले में फैसला सुनाते हुए बोले CJI सूर्यकांत
'उन एक्सपर्ट को शिक्षा बोर्ड में कहीं काम न दें...', NCERT चैप्टर मामले में फैसला सुनाते हुए बोले CJI सूर्यकांत
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
भारत कब आया था ईरान का IRIS Dena, जिसे अमेरिका ने समंदर में डुबोया, कैसे किया अटैक?
भारत कब आया था ईरान का IRIS Dena, जिसे अमेरिका ने समंदर में डुबोया, कैसे किया अटैक?
Parliament Session 2026 Live: 'राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती', स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बीच रविशंकर प्रसाद का तंज
Live: 'राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती', स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बीच रविशंकर प्रसाद का तंज

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
UP Elections 2027: यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
Ek Din Trailer: सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
Embed widget