एक्सप्लोरर

NEET UG 2024: 'मैं लेता हूं नैतिक जिम्मेदारी,' NEET पेपर लीक पर मची रार तो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कही ये बात

NEET UG 2024: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा नीट मामले को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें अपनी व्यवस्था पर भरोसा रखना चाहिए सरकार कोई भी कदाचार बर्दाश्त नहीं करेगी.

Dharmendra Pradhan On NEET UG 2024: यूजीसी-नेट और नीट-यूजी की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के मुद्दे को लेकर देश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है. इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बात कर कहा कि जल्द से जल्द बड़ा कदम उठाया जाएगा. इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने माना कि प्रथम दृष्टया सरकार के पास एनटीए से भी गड़बड़ी होने की जानकारी दी है.

इंटरनल इनक्वायरी की जा रही- धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "फिलहाल सभी मामलों को एक इंटरनल इनक्वायरी की जा रही है. एनटीए की व्यवस्था को सुधारने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया जा रहा है... इसे सुधारा जाएगा. मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को स्वीकार करता हूं. शिक्षा मंत्री होने के नाते मैं इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं. नीट और यूजीसी नेट का मामला अलग-अलग है."

बच्चों का हित सर्वोपरि- शिक्षा मंत्री

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, "हम देश के लाखों बच्चों से अपील करते हैं कि बच्चों के हित हमारे लिए सर्वोपरि है. उनके भविष्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा, जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. बिहार पुलिस भी नीट के मामले में जांच कर रही है. जल्द ही लॉजिकल एंड तक पहुंचेंगे. नीट का मूल विषय ग्रेस मार्क था, लेकिन बाद में चीजें और हुई है. बहुत सारे बच्चे अलग-अलग परिस्थितियों से आये हैं."

'दोषी को बक्शा नहीं जाएगा'

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से उठाए गए सवाल पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, "आज मैं राजनीतिक बात नहीं करना चाहता, लेकिन बच्चों को यकीन दिलाना चाहूंगा कि किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा. हमें अपनी व्यवस्था पर भरोसा रखना चाहिए और सरकार किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी. गड़बड़ी की छिटपुट घटनाओं से उन लाखों विद्यार्थियों पर असर नहीं पड़ना चाहिए, जिन्होंने सही तरीके से परीक्षा पास की है."

ये भी पढ़ें : NEET Paper Leak: 'हम चाह लेगें तो एनटीए को भी झुकना पड़ेगा', राहुल गांधी और नीट स्टूडेंट की मीटिंग में क्या बातचीत हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?
रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ कैसे होगी कंट्रोल ? केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा रोडमैप
रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ कैसे होगी कंट्रोल ? केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा रोडमैप
आंध्र प्रदेश की राजधानी बनेगी अमरावती, विधानसभा में बिल पास, केंद्र सरकार के अप्रूवल के बाद होगा ऐलान
आंध्र प्रदेश की राजधानी बनेगी अमरावती, विधानसभा में बिल पास, केंद्र सरकार के अप्रूवल के बाद होगा ऐलान
अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी को बड़ा झटका, अदालत ने खारिज कर दी जमानत याचिका, जानें क्या कहा?
अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को बड़ा झटका, अदालत ने खारिज कर दी जमानत याचिका, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
Maharashtra News: 8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
IPL 2026: विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं अनुष्का शर्मा, वायरल वीडियो
IPL 2026: विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं अनुष्का शर्मा, वायरल वीडियो
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
LIVE: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
Immunotherapy Cancer Treatment: क्या कैंसर से खुद लड़ सकता है हमारा शरीर, जानें कैसे काम करती है इम्यूनोथेरेपी और कब असरदार?
क्या कैंसर से खुद लड़ सकता है हमारा शरीर, जानें कैसे काम करती है इम्यूनोथेरेपी और कब असरदार?
Teen Study Tips : बच्चों की स्टडी टेबल पर न रखें ये 5 आइटम्स, पढ़ाई पर पड़ता है भारी असर, यहां देखें पूरी लिस्ट
बच्चों की स्टडी टेबल पर न रखें ये 5 आइटम्स, पढ़ाई पर पड़ता है भारी असर, यहां देखें पूरी लिस्ट
Embed widget