एक्सप्लोरर

खत्म हो गया 'सुप्रीम संकट', चाय पर चर्चा के साथ जजों ने सुलझाया विवाद

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ 12 जनवरी को न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर, न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर और न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ ने अप्रत्याशित रूप से प्रेस कांफ्रेंस करके सार्वजनिक रूप से आरोप लगाये थे.

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी अदालत का सुप्रीम संकट खत्म हो गया है. अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों ने आज सुबह चाय पर चर्चा कर विवाद को सुलझा लिया है. अटॉर्नी जनरल ने कहा कि राई का पहाड़ बना दिया गया था. बता दें सुप्रीम कोर्ट में परंपरा है कि सभी जज सुबह काम की शुरुआत से पहले चाय पर मिलते हैं.

वहीं बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी जजों के विवाद के खत्म होने की बात कही. बीसीआई के चेयरमैन ममन कुमार मिश्रा ने कहा, ''बीसीआई के सदस्यों ने कल सुप्रीम कोर्ट के 15 न्यायाधीशों से मुलाकात की थी जिन्होंने मसला सुलझ जाने का आश्वासन दिया था. इनमें चार में से तीन असंतुष्ट न्यायाधीश भी शामिल थे. न्यायमूर्ति गोगोई राजधानी से बाहर गये हुये थे.''

बार काउन्सिल के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कहा, ‘‘कहानी खत्म हो गई.’’ उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को एक प्रेस कांफ्रेस में चार न्यायाधीशों के आरोपों का लाभ उठाने का प्रयास नहीं करना चाहिए.

यह पूछने पर कि क्या प्रधान न्यायाधीश की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने की वजह से इन चारों न्यायाधीशों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, उन्होंने कहा कि किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है और वे सभी ईमानदार और निष्ठावान हैं.

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ 12 जनवरी को न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर, न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर और न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ ने अप्रत्याशित रूप से प्रेस कांफ्रेंस करके सार्वजनिक रूप से आरोप लगाये थे.

इन न्यायाधीशों ने लोकतंत्र के खतरे में होने के प्रति आगाह करते हुये मुकदमों को ‘चुनकर ’ आबंटित करने और न्यायमूर्ति मिश्रा के चुनिन्दा न्यायिक आदेशों पर सवाल उठाते हुये न्यायालिका और राजनीतितक हलके में सनसनी पैदा कर दी थी. इस समय सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश सहित 25 न्यायाधीश हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयनिधि, स्टालिन, OPS, सेंथिल बालाजी... तमिलनाडु में DMK ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
उदयनिधि, स्टालिन, OPS, सेंथिल बालाजी... तमिलनाडु में DMK ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
LPG Crisis: भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
Jewar Airport Live : 'नोएडा मत जाइए, मोदी जी, अभी-अभी...', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर जानें क्यों PM ने कही ये बात
LIVE: 'नोएडा मत जाइए, मोदी जी, अभी-अभी...', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर जानें क्यों PM ने कही ये बात

वीडियोज

Saas Bahu Aur Saazish: दिशा की शादी रोकेगी अभीरा? | Yeh Rishta Kya Kehlata Hain
Chitra Tripathi: अडिग है ईरान... अमेरिका-इजरायल परेशान! | Iran- Israel War
Chitra Tripathi: Middle East संकट पर महा कवरेज, स्टूडियो में छिड़ी जुबानी लड़ाई | Iran- Israel War
Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद, US कांग्रेस ने जारी कर दी रिपोर्ट
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद!
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
CUET UG 2026: कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, ये 3 फसलें बदल सकती हैं किसानों की किस्मत
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, ये 3 फसलें बदल सकती हैं किसानों की किस्मत
Embed widget