एक्सप्लोरर

दिवाली अयोध्या वाली! ऐसी जगमगाई प्रभु राम की नगरी कि एक साथ बने दो गिनीज रिकॉर्ड्स

Ayodhya Deepotsav: उत्तर प्रदेश की नगरी अयोध्या इस समय लाखों दीपकों से जगमगा रही है. भगवान प्रभु राम की नगरी को इस तरह से सुसज्जित किया गया कि गिनीज रिकॉर्ड बन गया.

Ayodhya Deepotsav: इस साल अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद पहली दिवाली मनाई जा रही है. पिछले कई सालों से अयोध्या की दिवाली पूरी दुनिया में फेमस है और एक बार फिर ये दिवाली चर्चा में आई है. उत्तर प्रदेश ने बुधवार (30 अक्टूबर) को अयोध्या में दीपोत्सव समारोह के दौरान दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए.

ये रिकॉर्ड सबसे अधिक लोगों के एक साथ दीये जलाने और सबसे बड़े तेल के दीयों के प्रदर्शन के लिए बनाए गए हैं. 25,12,585 लाख दीये जलाकर यह रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग और अयोध्या के जिला प्रशासन ने बनाया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान गिनीज के एक अधिकारी से सर्टिफिकेट लिया.

जलाए गए 25 लाख से ज्यादा दीये

आठवें दीपोत्सव के अवसर पर सरयू नदी के किनारे 25 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीये जलाए गए, जिससे सबसे ज्यादा दीये जलाने का विश्व रिकॉर्ड बना. अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय कारीगरों को दीयों का ऑर्डर दिया गया है. आदित्यनाथ ने समारोह का नेतृत्व किया और अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ पहले कुछ दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के टूरिज्म मिनिस्टर जयवीर सिंह भी मौजूद रहे. इस साल 22 जनवरी को राम लला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये पहला दीपोत्सव था.

इस अवसर पर पूरे शहर को सजाया गया था और भगवान राम को समर्पित संगीत की धुनें गूंज रही थीं. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई मंत्रियों और गणमान्य लोगों ने राम मंदिर का दौरा किया.

अयोध्या में निकाली गई रामायण के किरदारों की झाकियां

अयोध्या में बुधवार को उत्सव का माहौल रहा, जब आठवें दीपोत्सव के तहत रामायण के पात्रों की जीवंत झांकियों के साथ एक जुलूस मंदिर नगरी से गुजरा. समापन पर पौराणिक पात्रों को ले जा रही शोभायात्रा का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘आरती’ के साथ स्वागत किया. उन्होंने रथ को भी खींचा, जिस पर भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान का चित्रण करने वाले कलाकार बैठे थे.

ये भी पढ़ें: '500 सालों बाद आया है ऐसा मौका', अयोध्या की भव्य दिवाली पर बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget