एक्सप्लोरर

VSHORADS Missile: डीआरडीओ ने अब किया इस मिसाइल को सफल परीक्षण, दुश्मनों को चुटकियों में करेगा ध्वस्त

DRDO Missile Test: इस मिसाइल सिस्टम में कई नवीन तकनीकों को शामिल किया गया है, जिसमें शॉर्ट रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम और एकीकृत एवियोनिक्स शामिल हैं, जो परीक्षणों के दौरान सफलतापूर्वक सिद्ध हुए हैं.

VSHORADS Missile Test: भारत ने रक्षा के क्षेत्र (Defence Sector) में एक और अहम पड़ाव को सफलतापूर्वक पार कर लिया है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने मंगलवार 27 सितंबर को कम दूरी पर मार करने वाली एयर डिफेंस सिस्टम (VSHORADS) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. यह मिसाइल सिस्टम हर मानकों पर खरा उतरा है. मिसाइल के सफर परीक्षण पर डीआरडीओ के अधिकारियों ने खुशी जाहिर की है. 

मिली जानकारी के अनुसार डीआरडीओ ने ओडिशा (Odisha) के तट से दूर चांदीपुर की एकीकृत परीक्षण रेंज से ग्राउंड बेस्ड पोर्टेबल लॉन्चर से कम दूरी की मार करने वाली एयर डिफेंस सिस्टम (VSHORADS) मिसाइल का दो बार सफल परीक्षण किया. यह मिसाइल सिस्टम एक मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम (MANPAD) है, जिसे DRDO के रिसर्च सेंटर इमरत (RCI) हैदराबाद द्वारा अन्य DRDO प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योग पार्टनरों के सहयोग से स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है. 

इस मिसाइल सिस्टम की खासियत

इस मिसाइल सिस्टम में कई नवीन तकनीकों को शामिल किया गया है, जिसमें शॉर्ट रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम और एकीकृत एवियोनिक्स शामिल हैं, जो परीक्षणों के दौरान सफलतापूर्वक सिद्ध हुए हैं. कम दूरी पर कम ऊंचाई वाले हवाई खतरों को बेअसर करने के लिए बनाई गई मिसाइल को दोहरे जोर वाली ठोस मोटर द्वारा संचालित किया जाता है. इस मिसाइल सिस्टम को आसानी से ऑपरेट करने की विधि को सुनिश्चित करने के लिए लांचर सहित मिसाइल के डिजाइन को अत्यधिक अनुकूलित किया गया है. दोनों उड़ान परीक्षण मिशन के उद्देश्यों को पूरी तरह से पूरा कर चुके हैं.

भारतीय सेना की ताकत में इजाफा

डीआरडीओ और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इस मिसाइल सिस्टम का परीक्षण किया गया. VSHORADS मिसाइल सिस्टम कम दूरी तक हमला करने में सक्षम है. इसके खासतौर पर त्वरित प्रतिक्रिया वाली मिसाइल के रूप में तैयार किया गया है. ये मिसाइल सिस्टम हर मौसम में काम करने में सक्षम है. डीआरडीओ के अधिकारियों और इस प्रोजेक्ट से जुड़े रक्षा विशेषज्ञों ने इसके सफल परीक्षण पर खुशी जताई है. इस मिसाइल सिस्टम से भारतीय सेना की ताकत में जरूर इजाफा होगा.

इसे भी पढ़ेंः-

Dadasaheb Phalke Awards: लेजेंड्री एक्ट्रेस आशा पारेख को दिया जाएगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एलान

सुप्रीम कोर्ट में पहली लाइव स्ट्रीमिंग: शेयर और रिकॉर्डिंग पर है रोक, जानें पूरी गाइडलाइन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget