एक्सप्लोरर

Pakistani Drones: बॉर्डर पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजे जाने वाले ड्रग्स-हथियार के मामले हुए दोगुने, BSF प्रमुख ने दी जानकारी

BSF: बीएसएफ डीजी पंकज कुमार सिंह ने यह भी जानकारी दी कि पाकिस्तान के किस ठिकाने से ड्रोन संचालित हो रहे हैं, खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने में सक्षम हैं.

Pakistan Drones on Border Doubled: पंजाब और जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में सीमा पार से ड्रोन के जरिये ड्रग्स और हथियार भेजे जाने के मामले इस साल 2022 में दोगुने से ज्यादा हो गए. यह जानकारी सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक (BSF DG) पंकज कुमार सिंह (Pankaj Kumar Singh) ने दी. बीएसएफ डीजी सिंह ने कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) से लगी पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार भेजे जाने के मामले तेजी से बढ़े हैं लेकिन मुस्तैद जवान पड़ोसी देश की हर साजिश को नाकाम करने में जुटे हैं.

बीएसएफ के महानिदेशक ने शनिवार (12 नवंबर) को बताया कि सीमा पार से ड्रोन के जरिये नशीले पदार्थ, हथियार और गोला-बारूद भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीएसएफ समस्या से निपटने के लिए ठोस उपाय खोज रही है. उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने हाल में ड्रोन संबंधी फॉरेंसिक अध्ययन करने के लिए दिल्ली के एक शिविर में एक अत्याधुनिक प्रयोगशाला की स्थापना की है और इसके नतीजे काफी उत्साहजनक रहे हैं.

पाकिस्तानी ठिकाने पता लगाने में सक्षम एजेंसियां

बीएसएफ प्रमुख ने कहा कि सीमा पार से किस जगह से अपराधी इन गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं, उनका पता क्या है, खुफिया एजेंसियां इसकी जानकारी जुटाने में सक्षम हैं. फॉरेंसिक लैब के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने एक वेबिनार सत्र के माध्यम से  की. इस दौरान बीएसएफ प्रमुख ने ये जानकारियां दीं.

बड़े पैमाने पर सीमा पार से भेजे जा रहे ड्रोन

गुरुवार (8 नवंबर) की देर रात पंजाब के फिरोजपुर में पाकिस्तान से सटी जगदीश चौकी पास पड़ोसी मुल्क के ड्रोन की गतिविधियां देखी गईं थीं. बीएसएफ जवानों ने ड्रोन को निशाना बनाते हुए फायरिंग की और उल्लू बम भी छोड़े. सर्च ऑपरेशन के दौरान एक खेत से पाकिस्तान ड्रोन बरामद हुआ था. इससे पहले अमृतसर के अजनाला में 14 अक्टूबर को तड़के करीब पौने पांच बजे सीमा के पास बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन पर निशाना साधकर उसे गिरा लिया था. घटना के बाद आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. 

अक्टूबर में यह जानकारी सामने आई थी कि नौ महीने में बीएसएफ ने पाकिस्तान से भेजे 191 ड्रोन देखे, जिनमें से 171 ड्रोन पंजाब की सीमा से भारत में घुसे थे जबकि 20 ड्रोन ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से प्रवेश किया था. इस दौरान बीएसएफ ने सात पाकिस्तानी ड्रोन को निशाना साधकर गिराया. 

टेरर फंडिंग के लिए ड्रोन का इस्तेमाल

बीएसएफ, सुरक्षा एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तानी ड्रोन का इस्तेमाल अफगानिस्तान की हेरोइन के पैकेट, असलहा और विस्फोटक सामग्री भारत में गिराने के लिए किया जा रहा है. लश्कर-ए-तैयबा समेत अन्य पाकिस्तानी आतंकी संगठन ऐसी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं. ड्रोन गतिविधि से आतंकी अभियानों के लिए संगठन टेरर फंड जुटा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- कश्मीर में नहीं थम रही टारगेट किलिंग! अनंतनाग में दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली- जानें हाल में कितने मासूमों को बनाया निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आत्ममुग्ध प्रधानमंत्री कभी...', चाबहार बंदरगाह को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर अटैक, जानें क्या बोले जयराम रमेश
'आत्ममुग्ध प्रधानमंत्री कभी...', चाबहार बंदरगाह को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर अटैक, जानें क्या बोले जयराम रमेश
Bye-election 2026 Schedule: देश के 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को होगी वोटिंग, जानें कब आएगा रिजल्ट
देश के 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को होगी वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट?
West Bengal Assembly Election 2026: '4 मई बंगाल से TMC गई...', गौरव वल्लभ ने चुनाव तारीखों के ऐलान पर TMC और कांग्रेस पर साधा निशाना
'4 मई बंगाल से TMC गई...', गौरव वल्लभ ने चुनाव तारीखों के ऐलान पर TMC और कांग्रेस पर साधा निशाना
‘देश हित में सरकार का स्टैंड सही, शांति ही...’, हरियाणा में बोले RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले
‘देश हित में सरकार का स्टैंड सही, शांति ही...’, हरियाणा में बोले RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले

वीडियोज

Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026
Assembly Election 2026: 5 राज्यों में चुनाव..किसका चलेगा दांव? | BJP | TMC | Breaking | ABP News
Opinion Poll 2026:5 राज्यों में तारीखें तय, जानिए अब किसकी बनेगी सरकार? | TMC | BJP | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
PAK vs BAN: आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget