एक्सप्लोरर

नीरव मोदी की 329.66 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, FEO कानून के तहत देश का पहला मामला

मुंबई की एक विशेष अदालत ने आठ जून को ईडी को संपत्तियों को जब्त करने के लिए अधिकृत किया था. नीरव मोदी को इसी अदालत ने पिछले साल पांच दिसंबर को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था.

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा है कि उसने हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 329.66 करोड़ रुपये की संपत्ति भगोड़ा आर्थिक अपराधी (एफईओ) कानून के तहत जब्त की है. यह इस कानून के तहत संपत्तियों को जब्त करने का देश में पहला मामला है. नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार भारतीय अदालतों के न्याय क्षेत्र से बाहर रहकर कानून की प्रक्रिया से बचने वाले आर्थिक अपराधियों पर लगाम कसने के मकसद से 2018 में यह कानून लाई थी.

मुंबई, लंदन, जैसलमेर, यूएई में जब्त संपत्ति

नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई में पीएनबी की एक शाखा में कथित रूप से दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी के सिलसिले में धन शोधन के आरोपों पर ईडी की जांच चल रही है.

केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘‘जब्त संपत्तियों में मुंबई के वर्ली में समुद्र महल नामक भव्य इमारत में चार फ्लैट, समुद्र के किनारे एक फार्म हाउस और अलीबाग में जमीन, जैसलमेर में एक पवन चक्की, लंदन में एक फ्लैट, संयुक्त अरब अमीरात में आवासीय फ्लैट तथा शेयर और बैंक में जमा राशि है.’’

मुंबई की एक विशेष अदालत ने आठ जून को ईडी को संपत्तियों को जब्त करने के लिए अधिकृत किया था. नीरव मोदी को इसी अदालत ने पिछले साल पांच दिसंबर को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था. ईडी ने कहा कि उसने भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून, 2018 के तहत 329.66 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है जो अब केंद्र सरकार के पास जब्त है.

सरकारी खजाने में जमा होती है राशि

भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत जब्त की गयी संपत्ति को आदेश जारी होने के 90 दिन बाद नीलामी के लिए रखा जा सकता है और इससे प्राप्त होने वाली राशि को सरकारी खजाने में जमा किया जाता है. प्रवर्तन निदेशालय ऐसी संपत्तियों पर कुर्की का नोटिस भी चस्पां करता है.

एजेंसी अब तक धनशोधन रोकथाम कानून के तहत नीरव मोदी की 2,348 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है. नीरव मोदी (49) ब्रिटेन की एक जेल में बंद है. उसे मार्च, 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था और वह इस समय भारत प्रत्यर्पित किये जाने के खिलाफ मुकदमा लड़ रहा है.

ये भी पढ़ें विकास दुबे की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल, कहा- 'योगी सरकार फेल, CBI जांच हो' विकास दुबे ने सरेंडर किया या पकड़ा गया? जानिए- पुलिस थ्योरी पर क्या है परिवार, विपक्ष और सोशल मीडिया के सवाल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana High Court: वेमुलावाड़ा दरगाह विवाद! तेलंगाना हाईकोर्ट ने 800 साल पुरानी दरगाह हटाने पर लगाई रोक
वेमुलावाड़ा दरगाह विवाद! तेलंगाना हाईकोर्ट ने 800 साल पुरानी दरगाह हटाने पर लगाई रोक
Breaking News Today Live: पाकिस्तान साइबर फोर्स | पाकिस्तान हमेशा ज़िंदा है
Breaking News Today Live: पाकिस्तान साइबर फोर्स | पाकिस्तान हमेशा ज़िंदा है
'अदालतों को अस्पतालों की तरह व्यवहार करना चाहिए', सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट्स को लेकर क्यों कही यह बात?
'अदालतों को अस्पतालों की तरह व्यवहार करना चाहिए', सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट्स को लेकर क्यों कही यह बात?
Khamenei Death Protest: 'यह कायराना और अमानवीय...' भड़के ओवैसी, खामेनई की मौत पर हैदराबाद की सड़कों पर उतरे AIMIM नेता
'यह कायराना और अमानवीय...' भड़के ओवैसी, खामेनई की मौत पर हैदराबाद की सड़कों पर उतरे AIMIM नेता

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
होली पर दिल्ली सरकार दे रही फ्री सिलेंडर, जानें कौन उठा सकता है लाभ?
होली पर दिल्ली सरकार दे रही फ्री सिलेंडर, जानें कौन उठा सकता है लाभ?
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
Embed widget