एक्सप्लोरर

सुकेश चंद्रशेखर से पूछताछ के बाद AIADMK के पूर्व कोषाध्यक्ष टीटीवी दिनाकरण को ED का नोटिस, 8 अप्रैल को पेश होने के निर्देश

दिनाकरण को ईडी सूत्रों के मुताबिक 8 अप्रैल को ईडी कार्यालय दिल्ली में पेश होने के लिए कहा गया है. मामला एआईएडीएमके के पार्टी सिंबल लेने के लिए कथित तौर पर की गई घूसखोरी का है.

ED notice to Dinakaran: कथित महा ठग सुकेश चंद्रशेखर से पूछताछ के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने दक्षिण भारत की राजनीतिक पार्टी एआईएडीएमके के पूर्व कोषाध्यक्ष टीटीवी दिनाकरण को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. दिनाकरण को ईडी सूत्रों के मुताबिक 8 अप्रैल को ईडी कार्यालय दिल्ली में पेश होने के लिए कहा गया है. मामला एआईएडीएमके के पार्टी सिंबल लेने के लिए कथित तौर पर की गई घूसखोरी का है.

ईडी सूत्रों के मुताबिक, सुकेश चंद्रशेखर को 2 दिन पहले गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई इस पूछताछ के दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने यह कबूल किया कि साल 2017 में एआईएडीएमके पार्टी का सिंबल लेने के लिए दिनाकरन ने उससे संपर्क किया था. आरोप के मुताबिक सुकेश चंद्रशेखर ने टीटीवी दिनाकरण को आश्वासन दिया था कि उसके संबंध इलेक्शन कमीशन के अनेक अधिकारियों से है और वह इस पार्टी का सिंबल टीटीवी दिनाकरण को दिला देगा.

यह वह समय था जब इस पार्टी की अध्यक्षा जयललिता की मौत हो गई थी और पार्टी में दो गुट बन गए थे, जो पार्टी सिंबल पर अपना अधिकार जता रहे थे. एक गुट का नेतृत्व टीटीवी दिनाकरण कर रहे थे. आरोप के मुताबिक इस पूरे काम को करने के बदले 50 करोड़ रुपए की रकम तय हुई थी और इसमें से टीटीवी दिनाकरण के द्वारा करोड़ों रुपए की रकम सुकेश चंद्रशेखर को दी गई थी. इसके बाद 17 अप्रैल 2017 दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने चंद्रशेखर को एक करोड़ ₹42 लाख की रकम के साथ दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया था.

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में अपना आरोपपत्र भी कोर्ट के सामने पेश कर दिया था. इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश से पूछताछ की तो उसने अपने बयानों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया. जिसके बाद ईडी ने उसे पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया. कोर्ट ने 11 अप्रैल तक सुकेश चंद्रशेखर को ईडी की हिरासत में भेज दिया. ईडी सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान सुकेश ने एक बार फिर टीटीवी दिनाकरण का नाम लिया. जिसके बाद अब प्रवर्तन निदेशालय जानना चाहता है कि दिनाकरन ने सुकेश को कितने पैसे दिए थे और इस पैसे का उपयोग कहां कहां किया गया था. टीटीवी दिनाकरण अब तमिलनाडु की पार्टी ए एम एम के के महासचिव हैं. इस पार्टी का गठन 15 मार्च 2018 को किया गया था. फिलहाल आने वाले दिनों में टीटीवी दिनाकरण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेत्रियों को मुसीबत में डालने वाला ठग सुकेश चंद्रशेखर गिरफ्तार, कोर्ट ने 11 अप्रैल तक ED रिमांड पर भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
Xप्लेन: हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget