एक्सप्लोरर

ED ने SBI को क्यों लौटा दी 79.20 करोड़ रुपये की संपत्ति? जानें पूरा माजरा

ED की अपील पर हैदराबाद की विशेष PMLA अदालत ने 6 जनवरी 2025 और 3 फरवरी 2025 को आदेश जारी कर मुसद्दीलाल ज्वेलर्स से जब्त 79.20 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण SBI को सौंपने के निर्देश दिए.

ED Transfer Propery To SBI: हैदराबाद के मुसद्दीलाल ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी सफलता मिली है. ED ने मुसद्दीलाल ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच करते हुए 79.20 करोड़ रुपये की संपत्ति स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को वापस दिलाने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है.

कैसे हुआ मामला उजागर?
ED की जांच में सामने आया कि मुसद्दीलाल ज्वेलर्स ने नोटबंदी के तुरंत बाद 111 करोड़ रुपये के पुराने नोट बैंकों में जमा कराए थे. ये धनराशि फर्जी ग्राहकों से एडवांस भुगतान के रूप में दिखाकर जमा की गई थी. कंपनी ने करीब 6000 नकली ग्राहकों के नाम पर 2 लाख रुपये से कम के फर्जी बिल बनाए थे. बाद में इस पैसे से सोने की खरीद की गई और उसे बेचकर 28 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ कमाया गया.

SBI को क्यों लौटाई गई संपत्ति?
SBI ने मुसद्दीलाल ज्वेलर्स को कई लोन की सुविधाएं दी थीं लेकिन कंपनी ने इन्हें समय पर नहीं चुकाया. जुलाई 2019 में कंपनी के लोन खाते NPA (डूबा हुआ कर्ज) घोषित कर दिए गए. मार्च 2023 तक कंपनी पर SBI का 120 करोड़ रुपये से अधिक बकाया था. ED ने 12 जनवरी 2017 और 15 अप्रैल 2019 को छापेमारी के दौरान 83.30 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की. इसके बाद कुल 130.57 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क किया गया. SBI ने इस संपत्ति को वापस पाने के लिए PMLA की धारा 8 (8) के तहत कोर्ट में आवेदन दिया था.

कोर्ट का आदेश
ED की अपील पर हैदराबाद की विशेष PMLA अदालत ने 6 जनवरी 2025 और 3 फरवरी 2025 को आदेश जारी कर मुसद्दीलाल ज्वेलर्स से जब्त 79.20 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण SBI को सौंपने के निर्देश दिए. 

ये भी पढ़े: घोटाले में 21 साल बाद बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी को मिली सजा, 80 लाख का किया था गबन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
Mumbai CBI Court: मुंबई में 3 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व BOI अधिकारी समेत 4 दोषी करार
मुंबई में 3 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व BOI अधिकारी समेत 4 दोषी करार
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
Rouse Avenue Court: दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के हमलों से टूटा गल्फ मुस्लिम देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
ईरान के हमलों से टूटा गल्फ मुस्लिम देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
The Kerala Story 2 BO Day 20: 'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ, वीडियो वायरल
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ
Embed widget