एक्सप्लोरर

National Herald Case: हेराल्ड हाउस स्थित यंग इंडियन के दफ्तर को ईडी ने किया सील, कल ली थी तलाशी

ED Sealed Young India Office: नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने हेराल्ड हाउस स्थित यंग इंडिया के ऑफिस को सील कर दिया है.

Young India Office Seal: नेशनल हेराल्ड (Nationa Herald Case) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेराल्ड हाउस (Herald House) स्थित यंग इंडिया (Young India) के ऑफिस को सील कर दिया है. कल ईडी ने इस ऑफिस में तलाशी ली थी जिसके बाद इसको सील कर दिया गया है. यंग इंडियन कंपनी के 38 % शेयर सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के पास और इतने ही शेयर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के पास हैं. यंग इंडियन ही वो कंपनी है जिसने असोसीटेड जर्नल्स लिमिटेड यानी AJL का टेकओवर किया था.

ईडी ने मंगलवार को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में हेराल्ड हाउस समेत 12 जगहों पर छापेमारी की थी. इस मामले में सोनिया और राहुल गांधी के साथ पूछताछ हो चुकी है. पूछताछ के दौरान सोनिया गांधी से ईडी ने सवाल किया था कि एजेएल के अधिग्रहण में 90 करोड़ रुपये के कर्ज का जिक्र क्यों नहीं है और डोटेक्स कंपनी की ओर से दिए गए एक करोड़ रुपये का कर्ज किस रूप में लिया गया था. इसका जवाब देते हुए सोनिया ने कहा कि इन सब बातों की जानकारी उन्हें नहीं है बल्कि मोतीलाल वोरा को थी.

सोनिया के घर के बाहर तैनात की गई एक कंपनी पुलिस फोर्स 

दिल्ली पुलिस स्पेशल ब्रांच ने नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट को एक इनपुट दिया था ये कांग्रेस ऑफिस और सोनिया गांधी के घर के बाहर कुछ प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर सकते है. इस इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने 10 जनपथ और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ऑफिस के बाहर एक कंपनी पुलिस फोर्स तैनात की थी.

मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच में जुटी ईडी

ईडी (ED) को शक है कि डोटेक्स कंपनी ने एक करोड़ रुपये का जो लोन यंग इंडिया (Young India) को दिया है वो मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के जरिए दिया गया है. अधिग्रहण में यंग इंडिया कंपनी को एजेएल (AJL) के 9 करोड़ शेयर मिले. तो वहीं सोनिया और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि पैसों के लेन-देन का पूरा मामला मोतीलाल वोरा (Motilal Vohra) देखा करते थे. आपको बता दें कि यंग इंडिया के 4 शेयर होल्डर सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी, मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडिस थे. इसमें से सोनिया और राहुल के पास कंपनी की 76 फीसदी हिस्सेदारी थी. नेशनल हेराल्ड ने अपना लोन चुकाने के लिए कांग्रेस को 90 करोड़ रुपये का लोन दिया था जिसे बाद में पार्टी ने इस लोन को माफ कर दिया था.

ये भी पढ़ें: National Herald Case: ईडी की छापेमारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- सरकार के इस कदम से झुकने और डरने वाले नहीं

ये भी पढ़ें: National Herald ऑफिस समेत दिल्ली-यूपी से मुंबई तक ED की चल रही छापेमारी, जानें क्या है कांग्रेस का पहला रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana News: तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने जुड़वा बच्चियों को कुएं में फेंका, एक की मौत, दूसरी की तलाश जारी
तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने जुड़वा बच्चियों को कुएं में फेंका, एक की मौत, दूसरी की तलाश जारी
MK Stalin On Hindi: 'हिंदी को बढ़ावा देकर बाकी भाषाओं को दबाया जा रहा...', CBSE के नए सिलेबस पर भड़के स्टालिन
'हिंदी को बढ़ावा देकर बाकी भाषाओं को दबाया जा रहा...', CBSE के नए सिलेबस पर भड़के स्टालिन
Congress On Middle East: LPG और जंग पर कांग्रेस में टकराव, एक तरफ हमला, दूसरी तरफ समर्थन, जानें पूरा मामला
LPG और जंग पर कांग्रेस में टकराव, एक तरफ हमला, दूसरी तरफ समर्थन, जानें पूरा मामला
Telangana News: तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, 1 की मौत, 3 लोग घायल
तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, 1 की मौत, 3 लोग घायल

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: क्या है SERE ट्रेनिंग? जिसके भरोसे ईरानी सीमा में खुद को बचा रहे हैं अमेरिकी फाइटर पायलट
क्या है SERE ट्रेनिंग? जिसके भरोसे ईरानी सीमा में खुद को बचा रहे हैं अमेरिकी फाइटर पायलट
Baramati Bye Election: बारामती उपचुनाव को लेकर सुनेत्रा पवार ने उद्धव ठाकरे से की बात, निर्विरोध जीत की कोशिश तेज
बारामती उपचुनाव को लेकर सुनेत्रा पवार ने उद्धव ठाकरे से की बात, निर्विरोध जीत की कोशिश तेज
Dhurandhar 2 Box Office Day 17 Live: तीसरे शनिवार धड़ाधड़ नोट छाप रही 'धुरंधर 2', सुबह 11 बजे तक कमा डाले 2 करोड़
Live: तीसरे शनिवार धड़ाधड़ नोट छाप रही 'धुरंधर 2', सुबह 11 बजे तक कमा डाले 2 करोड़
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
दिल्ली में 'नो पीयूसी-नो फ्यूल' होगा लागू, प्रदूषण पर CM रेखा गुप्ता एक्शन प्लान लॉन्च
दिल्ली में 'नो पीयूसी-नो फ्यूल' होगा लागू, प्रदूषण पर CM रेखा गुप्ता एक्शन प्लान लॉन्च
Donald Trump On Iran: ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
Viral Video: कार चला रहीं दीदी ने ठोक दी बाइक, फिर सड़क पर जमकर हुआ कलेश; वीडियो वायरल
कार चला रहीं दीदी ने ठोक दी बाइक, फिर सड़क पर जमकर हुआ कलेश; वीडियो वायरल
3 महीने में लाखों का फायदा कराएगी ये खेती, हर एकड़ में 2 लाख का शुद्ध मुनाफा
3 महीने में लाखों का फायदा कराएगी ये खेती, हर एकड़ में 2 लाख का शुद्ध मुनाफा
Embed widget