एक्सप्लोरर

'कांग्रेस की सरकार ने ही...', चुनाव आयोग ने EVM-VVPAT को लेकर जयराम रमेश को दिया जवाब

Election Commission: चुनाव आयोग ने जयराम रमेश के पत्र का जवाब दिया है. कांग्रेस नेता ने पिछले साल 30 दिसंबर को ईवीएम-वीवीपीएटी को लेकर आयोग को पत्र लिखा था.

Election Commission On EVM: चुनाव आयोग ने EVM-VVPAT को लेकर कांग्रेस के दावों को खारिज कर दिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश को भेजे जवाब में आयोग ने कहा कि पेपर पर्चियों संबंधी नियम कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की तरफ से 2013 में पेश किए गए थे.

कांग्रेस की मांग

जयराम रमेश ने हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार को पत्र लिखा था और कहा था कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के एक प्रतिनिधिमंडल को वीवीपैट पर्चियों पर अपने विचार रखने के लिए समय दिया जाए.

रमेश ने पिछले साल 30 दिसंबर को निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के एक प्रतिनिधिमंडल को वीवीपैट पर्चियों पर अपने विचार रखने के लिए समय दिया जाए.

विपक्षी गठबंधन ने 19 दिसंबर को एक बैठक में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की कार्यप्रणाली की शुचिता के बारे में संदेह व्यक्त किया था और मांग की थी कि वीवीपैट पर्चियां मतदाताओं को सौंपी जाएं, जो इसे एक अलग बॉक्स में डाल सकें. विपक्षी गठबंधन ने पर्चियों और ईवीएम के 100 फीसदी मिलान की भी मांग की थी.

चुनाव आयोग का जवाब

चुनाव आयोग ने अब जयराम रमेश के पत्र का जवाब दिया है. आयोग ने कहा कि ईवीएम पर लगाए गए उनके आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं और चुनाव आयोग को ईवीएम पर है पूरा भरोसा है.

निर्वाचन आयोग में प्रधान सचिव प्रमोद कुमार शर्मा ने पत्र में कहा, ‘‘वीवीपैट के संचालन और पेपर पर्चियों से संबंधित चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 49ए और 49एम को आईएनसी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) द्वारा 14 अगस्त, 2013 को पेश किया गया था.’’

शर्मा ने कहा, ''ईवीएम का उपयोग करके कराये गए चुनावों के नतीजों, कानूनी ढांचे, स्थापित न्यायशास्त्र, तकनीकी सुरक्षा और प्रशासनिक रक्षा उपायों के आधार पर, आयोग को चुनावों में ईवीएम के उपयोग पर पूरा भरोसा है.’’

आयोग ने बताया कि राजनीतिक दल और उम्मीदवार एफएलसी, स्टोरेज, परिवहन, प्रशिक्षण, मॉक पोल, मतदान शुरू होने, मतदान बंद होने और गिनती से लेकर ईवीएम के प्रबंधन के हर चरण में जुड़े होते हैं.

आयोग ने कहा कि ईवीएम के सभी पहलुओं जैसे ‘नॉन-टैंपरिंग, नॉन-हैकिंग, माइक्रो कंट्रोलर’, शुरू से अंत तक सत्यापन, कानूनी प्रावधान, गिनती, तकनीकी क्षमता, विनिर्माण और स्रोत कोड को शामिल करने वाले मुद्दों का पहले ही समाधान किया जा चुका है.

आयोग ने कहा, ''यह कहा गया है कि भारतीय चुनावों में उपयोग में आने वाली मौजूदा ईवीएम तत्कालीन केंद्र सरकारों द्वारा बनाए और सुदृढ़ किए गए मौजूदा कानूनी ढांचे और भारत के संवैधानिक अदालतों द्वारा 40 वर्षों में विकसित न्यायशास्त्र के अनुरूप हैं.’’

यह भी पढ़ें- '...तो ही राज्यपाल बर्खास्त कर सकते हैं', तमलिनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी के मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
विशाखापत्तनम में श्रद्धा जैसा हत्याकांड! फ्रिज में रखे प्रेमिका के अंग, सिर काटकर शहर के बाहर जलाया
विशाखापत्तनम में श्रद्धा जैसा हत्याकांड! फ्रिज में रखे प्रेमिका के अंग, सिर काटकर शहर के बाहर जलाया
India Census 2027: लिव-इन कपल को मिलेगा शादीशुदा का दर्जा, जाति गणना और डिजिटल सिस्टम, जानिए सरकार का प्लान
लिव-इन कपल को मिलेगा शादीशुदा का दर्जा, जाति गणना और डिजिटल सिस्टम, जानिए सरकार का प्लान
तेलंगाना में हेट स्पीच बिल पर सियासत तेज, बीजेपी ने बताया राजनीतिक हथियार, रेड्डी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
तेलंगाना में हेट स्पीच बिल पर सियासत तेज, बीजेपी ने बताया राजनीतिक हथियार, रेड्डी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

America Ground Operation: Hormuz के बाद अब होगी खर्ग पर भीषण लड़ाई? | Iran Israel War Update
Iran Israel War Update: हफ्तों तक चलेगा ईरान के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन | Donald Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: अंतिम फैसला के इंतजार में ट्रंप..शुरु होगा Ground War? | Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: Florida में ट्रंप के विमान तक कैसे पहुंचा संदिग्ध ड्रोन? हाई अलर्ट | America
Israel Iran War Update: तेहरान, ईरान, अबू धाबी..24 घंटे में कहां-कहां पर हमले हुए? | Hormuz Strait

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
इधर नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, उधर बेटे निशांत की आई पहली प्रतिक्रिया, 'आज जो…'
इधर नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, उधर बेटे निशांत की आई पहली प्रतिक्रिया, 'आज जो…'
IPL 2026 का मैच, घुटने पर बैठकर गर्लफ्रेंड को 'प्रपोज' करने का बनाया प्लान; हो गया 'पोपट'
IPL 2026 का मैच, घुटने पर बैठकर गर्लफ्रेंड को 'प्रपोज' करने का बनाया प्लान; हो गया 'पोपट'
शोएब इब्राहिम की बहन सबा का रेस्टोरेंट हुआ बंद, बोलीं- गैस की दिक्कत हो रही
शोएब इब्राहिम की बहन सबा का रेस्टोरेंट हुआ बंद, बोलीं- गैस की दिक्कत हो रही
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द, जानें कब और कैसे देखें अपना स्कोर
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द, जानें कब और कैसे देखें अपना स्कोर
Lancet Maternal Death Report: दुनिया की हर 10 में से एक मां की मौत भारत में! लैंसेट की रिपोर्ट ने उड़ाई नींद, जानें पूरा मामला
दुनिया की हर 10 में से एक मां की मौत भारत में! लैंसेट की रिपोर्ट ने उड़ाई नींद, जानें पूरा मामला
Embed widget