एक्सप्लोरर

EC Arun Goel Resigns: लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा, 2027 तक था कार्यकाल

EC Arun Goel Resigns: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने पद से इस्तीफा दे दिया. उनका कार्यकाल 2027 तक था. चुनाव से पहले उन्होंने इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है. 

Election Commissioner Arun Goel Resigns: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान होने में अब ज्‍यादा वक्‍त नहीं बचा है. इन तारीखों की घोषणा से पहले अचानक चुनाव आयुक्‍त अरुण गोयल के पद से इस्‍तीफा देने के फैसले ने सभी को आश्‍चर्यचक‍ित कर द‍िया है. न‍िवर्तमान चुनाव आयुक्‍त अरुण गोयल का कार्यकाल 2027 तक था.  

सूत्रों का मानना है क‍ि चुनाव आयुक्‍त पद से अरुण गोयल के इस्‍तीफा देने को लेकर क‍िसी को भनक तक नहीं थी. क‍िसी को भी इस बात की उम्‍मीद नहीं थी क‍ि अरुण गोयल ज‍िनका अभी कार्यकाल 2027 तक था, इससे पहले वो अपना इस्‍तीफा दे देंगे. 

हाल ही में पश्‍च‍िम बंंगाल दौरे से लौटी थी चुनाव आयोग की टीम   

बात अगर लोकसभा चुनाव 2024 की तैयार‍ियों में उनकी सक्र‍ियत को लेकर की जाए तो अगले 3 दिन बाद आयोग को जम्मू कश्मीर के दौरे पर जाना है. वहीं, चुनाव आयोग अभी 2 दिन पहले ही पश्चिम बंगाल के दौरे से वापस लौटा है. ऐसे में अरुण गोयल के अचानक इस्‍तीफा देने की कोई खास वजह सामने नहीं आई है. उनके इस्‍तीफा स्‍वीकार करने को लेकर केंद्रीय व‍िध‍ि एवं न्‍याय मंत्रालय की ओर से शन‍िवार (9 मार्च) को एक अध‍िसूचना भी जारी की गई.  


EC Arun Goel Resigns: लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा, 2027 तक था कार्यकाल

अरुण गोयल ही देख रहे थे चुनाव आयुक्त के तौर पर काम 

सूत्र बताते हैं क‍ि यह इस्तीफा इस वजह से भी और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि फिलहाल चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा अरुण गोयल ही चुनाव आयुक्त के तौर पर काम देख रहे थे. जबकि आयोग में कुल 3 लोग होते हैं. इसका मतलब यह है क‍ि इस स्थिति के बाद सिर्फ मुख्य चुनाव आयुक्त ही आयोग में बचे हैं.  अरुण गोयल पंजाब कैडर के 1985-बैच के आईएएस अधिकारी थे. वह 19 नवंबर, 2022 को चुनाव आयोग में शामिल हुए थे और 21 नवंबर, 2022 को उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया था.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: तम‍िलनाडु-पुडुचेरी में कांग्रेस-DMK में बनी बात, जानिए कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi की मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक, मिडिल ईस्ट संकट पर होगी चर्चा
PM Modi की मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक, मिडिल ईस्ट संकट पर होगी चर्चा
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
दिल्ली NCR को मिला दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 28 मार्च को PM मोदी करेंगे जेवर एयरपोर्ट का लोकार्पण
दिल्ली NCR को मिला दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 28 मार्च को PM मोदी करेंगे जेवर एयरपोर्ट का लोकार्पण
बाइकर्स को 200 और कार चालकों को 1000 रुपये तक का दिया जा रहा पेट्रोल, मगर क्यों?
बाइकर्स को 200 और कार चालकों को 1000 रुपये तक का दिया जा रहा पेट्रोल, मगर क्यों?

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान का दावा- 700 मिसाइलें और 3600 ड्रोन हमले किए, ट्रंप बोले- 'मैंने सुप्रीम लीडर का ऑफर ठुकराया'
Live: ईरान का दावा- 700 मिसाइलें और 3600 ड्रोन हमले किए, ट्रंप बोले- 'सुप्रीम लीडर का ऑफर ठुकराया'
UP Politics: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बढ़ाई बागी विधायक पूजा पाल की मुश्किल! कहा- टिकट मिला तो...
UP Politics: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बढ़ाई बागी विधायक पूजा पाल की मुश्किल! कहा- टिकट मिला तो...
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
Lockdown Fact Check: क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
IIT Kanpur: IIT कानपुर के हॉस्टलों में लगेगा नया सेफ्टी सिस्टम, छात्रों को आत्मघाती कदम से रोकने की पहल
IIT कानपुर के हॉस्टलों में लगेगा नया सेफ्टी सिस्टम, छात्रों को आत्मघाती कदम से रोकने की पहल को आत्मघाती कदम से रोकने की पहल
72 घंटे, 24 घंटे और 8 घंटे... टिकट कब कैंसिल कराने पर कितना रिफंड, एक क्लिक में समझें कैसे कटी आपकी जेब?
72 घंटे, 24 घंटे और 8 घंटे... टिकट कब कैंसिल कराने पर कितना रिफंड, एक क्लिक में समझें कैसे कटी आपकी जेब?
Embed widget