एक्सप्लोरर

लॉकडाउन ने छीना रोजगार, पेट भरने के लिए मनरेगा में मजदूरी करने को मजबूर डिग्री होल्डर

लॉकडाउन लागू होने के बाद बड़ी संख्या में बेरोजगार हुए लोग अब कोई भी नौकरी करने को तैयार हैं.

जयपुरः काम कोई छोटा बड़ा नहीं होता इसलिए शर्म कैसी? पेट की आग बुझाने के लिए हमें मिट्टी खोदनी और ढोनी पड़ रही है वर्ना मैं भी प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाने का काम कर रही थी. ये कहना है स्नातक तक पढ़ाई कर चुकी मनरेगा मज़दूर सीता वर्मा का. सीता इन दिनों जयपुर जिले के जोबनेर में महज़ दो सौ बीस रुपए की दैनिक मजदूरी पर काम कर रही हैं.

ये कहानी अकेली सीता वर्मा की नहीं है. उसके जैसी कई पढ़ी लिखी महिलाएं इन दिनों मनरेगा के कामों में मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालने को विवश हैं. कोरोना के प्रकोप ने लोगों से उनके रोज़गार छीन लिए तो भीषण गर्मी में सीता और उसके जैसी महिलाएं मज़दूरी करने लगीं. सीता की नौकरी तो लॉकडाउन की बलि चढ़ गई और आठ से दस हज़ार की मासिक आमदनी बंद हो गई.

पति जिस फैक्ट्री में काम कर रहे थे, वो भी बंद. तो परिवार के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया. मनरेगा की आसलपुर साइट पर मैट का काम कर रहे विकलांग संग्राम सिंह तो दो विषय में एम ए और बीएड किए हुए हैं, लेकिन उनकी भी नौकरी कोरोना खा गया. घर में चार भाई और हैं, लेकिन सबका रोज़गार कोरोना ने लील लिया अब सिर्फ़ मनरेगा की रोज़ाना मिल रही मजदूरी के भरोसे घर चल रहा है.

इसी तरह मनरेगा की एक अन्य साइट पर फावड़ा से तपती दोपहर में मिट्टी खोदकर सिर पर मिट्टी की परात ढोने वाली सुमन और विमला भी स्नातक तक पढ़ी हुई हैं, लेकिन किसी के पास रोज़गार नहीं है ऐसे में एक मात्र सहारा मनरेगा है.

इस साइट के मैट रामवतार भी बीएड की डिग्री ले चुके हैं, मगर उस डिग्री का क्या काम जो नौकरी भी ना दिला सके. राजस्थान में मनरेगा के तहत सरकारी आंकड़ों के मुताबिक चालीस लाख लोगों को सरकार ने रोजगार दिया हुआ है. इनमें बहुत से श्रमिक काफी ज़्यादा पढ़े लिखें हैं. इनके मज़दूरी करने की विवशता कोरोना की वजह से पनपी है.

महामारी ने पढ़े लिखे लोगों का रोज़गार छीन लिया तो घर परिवार को पालने की ज़िम्मेदारी ने इन सभी को मज़दूर बना डाला. इनकी मजबूरी की दास्तान ये बताने के लिए काफ़ी है कि कोरोना सिर्फ़ लोगों की जान ही नहीं, बल्कि उनकी खुशहाल ज़िंदगी भी छीन रहा है. कोई नहीं जानता कि कब हालात सुधरेंगे और कब अच्छे दिन आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच
16 साल बाद दबोचा गया 5 लाख का इनामी और डबल मर्डर का आरोपी, CBI ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
16 साल बाद दबोचा गया 5 लाख का इनामी और डबल मर्डर का आरोपी, CBI ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'भारत क्या किसी का गुलाम है, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
'भारत क्या किसी का गुलाम, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी

वीडियोज

Iran Israel War: इजरायल के बीचो-बीच ईरान ने दागीं मिसाइलें, मची अफरा-तफरी | Netanyahu
UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'भारत क्या किसी का गुलाम है, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
'भारत क्या किसी का गुलाम, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget