एक्सप्लोरर

कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 3 दहशतगर्दों के छिपे होने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कठुआ रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शिव कुमार शर्मा ने कहा कि कठुआ जिले में अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक कि आखिरी आतंकवादी को मार नहीं गिराया जाता.

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सोमवार (31 मार्च, 2025) को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर के बाद कठुआ के बिलावर इलाके में सैन्य बलों ने तीन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को घेर लिया है. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 

ताजा जानकारी के मुताबिक बिलावर इलाके के पंजतीर्थी में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. सैन्यबलों की ओर से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

कठुआ जिले में हर आतंकी की खात्मे तक जारी रहेगा अभियान- बोले डीआईजी

जम्मू-कठुआ रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शिव कुमार शर्मा ने सोमवार को क्षेत्र की पहाड़ियों में सक्रिय हर आतंकवादी को खत्म करने के लिए पुलिस बल की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि कठुआ जिले में अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक कि आखिरी आतंकवादी को मार नहीं गिराया जाता.

उन्होंने सीमा के आसपास रहने वाले नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने का आग्रह करते हुए कहा कि पुलिस जनता से मिली जानकारी पर निर्भर करती है. शर्मा ने रियासी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अभियान जारी है और जब तक एक भी आतंकवादी बचा है, जम्मू-कश्मीर पुलिस अपना मिशन जारी रखेगी. हमारा बल जम्मू-कश्मीर को सुरक्षित रखने के लिए आतंकवाद को खत्म करने के लिए समर्पित है.’’

पुलिसकर्मियों की बहादुरी को डीआईजी ने किया सलाम

डीआईजी ने सुरक्षा बलों के सामूहिक प्रयास पर जोर दिया और कहा, ‘‘सेना, सीआरपीएफ और अन्य बलों के साथ समन्वय में हमारे अभियान चल रहे हैं. हम एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं और तलाशी अभियान जारी रहेगा.’’ पुलिस कर्मियों की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र हमारे अधिकारियों के साहस को सलाम करता है जो बिना डरे गोलियों का सामना करते हैं और शहादत को गले लगाते हैं, फिर भी वे शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने की अपनी प्रतिबद्धता से कभी नहीं डगमगाते.’’

शर्मा ने पुलिसकर्मी तारिक अहमद के परिवार से मुलाकात की, जिन्होंने अपने तीन साथियों के साथ 27 मार्च 2025 को कठुआ में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी थी. शहीद अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘इन बहादुर कर्मियों ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षित माहौल बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने कर्तव्य से कभी पीछे नहीं हटेगी.’’

डीआईजी ने विशेष रूप से पुलिस अधिकारियों बलविंदर, जसवीर और जसवंत की वीरता को स्वीकार करते हुए कहा, ‘‘अगर वे आतंकवादियों से निपटने में टीम का नेतृत्व नहीं करते, तो हमलावर कहीं और भाग सकते थे, और अधिक विनाश कर सकते थे.’’  

शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए शर्मा ने कहा, ‘‘हमने शहीदों के परिवारों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें आश्वासन दिया कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है. उनके साहस और बलिदान ने जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक नागरिक और पुलिस अधिकारी को गौरवान्वित किया है.’’  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget