एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, जवानों ने पूरे इलाके को घेरा

Encounter in Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के पुंछ के डोडी वन इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग हुई. इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया.

जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने एक अभियान चलाया और इस दौरान बृहस्पतिवार रात डोडी वन क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई. अधिकारियों ने बताया कि संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद एक अस्थायी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया और एके राइफल समेत कुछ हथियार व अन्य सामान बरामद किये गये. उन्होंने बताया कि इलाके में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया है.

इससे पहले 11 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के ऊपरी इलाकों में मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन से जुड़े दो आतंकवादियों को मार गिराया था. अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ वाली जगह से दो आतंकवादियों के शव बरामद किए गए. ये दोनों पाकिस्तान के रहने वाले थे. इतना ही नहीं उनके पास से एक एम-4 कार्बाइन, एक एके राइफल, एक पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद और खाद्य सामग्री बरामद की गई थी. 

सुरक्षाबलों के मुताबिक, घने जंगल में आतंकवादियों के खिलाफ यह पहला सफल अभियान है, जहां पिछले छह महीनों में छह से अधिक मुठभेड़ हो चुकी हैं.उन्होंने बताया कि इलाके में छिपे आतंकवादियों ने अपराह्न लगभग 12.50 बजे तलाशी दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. राइजिंग स्टार कोर के जवानों के साथ खंडरा में जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget