एक्सप्लोरर

'मैं करूंगा इंडिया गठबंधन का समर्थन', इंजीनियर राशिद ने आर्टिकल 370 पर रखी ये शर्त

Jammu Kashmir Elections: इंजीनियर राशिद ने कहा, "अगर भारत को विश्वगुरु बनना है तो कश्मीर का समाधान करना होगा. अगर पीएम मोदी के पास कोई बेहतर समाधान है तो कृपया हमें बताएं.

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी है. इस बीच अवामी इत्तेहाद पार्टी के सुप्रीमो शेख अब्दुल राशिद उर्फ ​​इंजीनियर ने गुरुवार (12 सितंबर) को 'बीजेपी का प्रॉक्सी' होने के दावों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन केंद्र में सत्ता में आने पर केंद्र शासित प्रदेश में अनुच्छेद 370 को बहाल करने का वादा करता है, तो वह उसको समर्थन देने के लिए तैयार होंगे.

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद ने गुरुवार (12 सितंबर) को कहा, "अगर इंडिया गठबंधन हमें आश्वासन देता है कि वह दिल्ली में सत्ता में आने पर अनुच्छेद 370 को बहाल करेगा, तो मैं अपने हर उम्मीदवार से कहूंगा कि वे अपने समर्थकों का एक-एक वोट उनके लिए दें.

2019 में इंजीनियर राशिद UAPA के तहत किए गए थे गिरफ्तार  

इंजीनियर राशिद को साल 2019 में यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया था. वह जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने के लिए कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद 11 सितंबर को जेल से बाहर आए थे. बारामुल्ला के सांसद ने कहा कि यदि भारत को वैश्विक नेता के रूप में देखा जाना है तो उसे सबसे पहले कश्मीर मुद्दे का समाधान करना होगा.

अगर भारत को विश्वगुरु बनना है तो कश्मीर का समाधान करना होगा

इंजीनियर राशिद ने कहा, "अगर भारत को विश्वगुरु बनना है तो कश्मीर का समाधान करना होगा. अगर पीएम मोदी के पास कोई बेहतर समाधान है तो कृपया हमें बताएं. आप कह रहे हैं कि दूसरा पक्ष (कश्मीर का) इस पक्ष में शामिल होना चाहता है.यह सच भी हो सकता है लेकिन हम इसका पता कैसे लगाएंगे?"

BJP उम्मीदवार का समर्थन करने पर किया गया था मजबूर

जेल से रिहा होने के कुछ समय बाद ही इंजीनियर रशीद ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए खुद को “बीजेपी का प्रॉक्सी” होने के दावों को खारिज करते हुए कहा कि वह खुद बीजेपी का “शिकार” है. उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें उत्तरी कश्मीर से “बीजेपी के प्रॉक्सी उम्मीदवार” का समर्थन करने के लिए मजबूर किया गया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया.
 
BJP का समर्थन न करने पर रखा मानसिक मरीजों के वार्ड में
 
उन्होंने कहा, "मैं चर्चा में कड़वाहट नहीं जोड़ना चाहता. मुझे जेल में कैदियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाएं नहीं दी गईं, क्योंकि मैंने बीजेपी के उम्मीदवार, तीसरे स्थान पर रहे सज्जाद लोन का समर्थन करने से इनकार कर दिया था. इसलिए मुझे डेढ़ महीने तक मानसिक मरीजों के वार्ड में रखा गया था. अगर सच्चाई के लिए यह कीमत चुकानी पड़े तो मुझे कोई अफसोस नहीं है.

ये भी पढ़ें: J&K Poll 2024: 'पिछले 5 साल में नहीं हुए हैं काम तो दे दूंगा इस्तीफा', राहुल के राजा वाले बयान पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का चैलेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka: अपार्टमेंट के 'साइलेंस जोन' में कुत्ते को घुमाने को लेकर बवाल, मोबाइल छीना तो हुई मारपीट
अपार्टमेंट के 'साइलेंस जोन' में कुत्ते को घुमाने को लेकर बवाल, मोबाइल छीना तो हुई मारपीट
हैदराबाद में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की जांच, शहर के कॉरपोरेट इलाकों में हड़कंप
हैदराबाद में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की जांच, शहर के कॉरपोरेट इलाकों में हड़कंप
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
Telangana Accident: तेलंगाना के महबूबनगर में भीषण सड़क हादसा! TGSRTC बस-कंटेनर की टक्कर, 3 की मौत, 11 घायल
तेलंगाना के महबूबनगर में भीषण सड़क हादसा! TGSRTC बस-कंटेनर की टक्कर, 3 की मौत

वीडियोज

Mangal Lakshmi: 😮Adit की घर वापसी! Mangal की बातों को किया अनसुना, Ishana का बना ढाल
Bollywood news: तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय का नाम इस हसीना संग अफेयर में आया
Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
Delhi News: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों को लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
दिल्ली: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों में लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
IND vs NZ: फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
Women's Day 2026: दुनिया के किन देशों में नहीं मनाया जाता विमेंस डे, आयोजन करने पर मिलती है सजा?
दुनिया के किन देशों में नहीं मनाया जाता विमेंस डे, आयोजन करने पर मिलती है सजा?
जन शताब्दी में महिला ने दिखाई दबंगई, टिकट लिया नहीं और TTE पर लगा दिया आरोप, फोटोज वायरल
जन शताब्दी में महिला ने दिखाई दबंगई, टिकट लिया नहीं और TTE पर लगा दिया आरोप, फोटोज वायरल
Embed widget