एक्सप्लोरर

5 घंटे की बैठक के बाद भी नहीं बनी बात, किसान बोले- सरकार कर रही टाइमपास, जारी रहेगा हमारा आंदोलन

Farmers Protest: किसानों के दिल्ली चलो मार्च को रोकने के इरादे से केंद्रीय मंत्रियों की एक टीम ने चंडीगढ़ में किसान नेताओं से मुलाकात की. पांच घंटे से ज्यादा समय तक चली ये बैठक बेनतीजा रही.

Farmers Protest: केंद्रीय मंत्रियों के साथ पांच घंटे से लंबी मीटिंग के बाद भी सरकार और किसानों के बीच बात नहीं बनी है. बैठक से निकलने के बाद किसानों ने कहा कि सरकार को सुबह 10 बजे तक का अल्टीमेटम दिया गया है और अगर सरकार नहीं मानती है तो हमारा आंदोलन जारी रहेगा. किसानों ने कहा कि देशभर में हमारे किसानों पर कार्रवाई हुई, लेकिन फिर भी हमने बड़ा दिल दिखाते हुए बैठक की, जिसका कोई फायदा नहीं हुआ. 

किसानों ने बैठक से निकलने के बाद कहा कि सरकार के मन में खोट है और वो हमसे मुलाकात कर बस टाइमपास कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार ने दो साल पहले हमसे वादे किए थे, लेकिन कुछ भी नहीं किया गया. इसी के साथ किसान नेता सरवंत सिंह ने कहा, हमारा आंदोलन जारी है और कल 10 बजे वो संघू बॉर्डर से आगे कूच करेंगे.

किसानों को मनाने के लिए चंडीगढ़ गए थे केंद्रीय मंत्री

फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने की मांग को लेकर किसान दिल्ली कूच का ऐलान कर चुके हैं. उनके दिल्ली चलो मार्च को रोकने के लिए केंद्रीय मंत्रियों की एक टीम सोमवार शाम चंडीगढ़ में उनसे बातचीत करने पहुंची. लगभग साढ़े पांच घंटे चली ये बैठक बेनतीजा रही. बैठक से निकलने के बाद किसान नेताओं ने कहा कि सरकार सिर्फ उनका वक्त बर्बाद कर रही है. हालांकि किसानों ने फिर भी सरकार को सुबह 10 बजे तक का समय दिया है. किसानों का कहना है कि अगर सरकार तब तक कुछ फैसला नहीं करती है तो हम दिल्ली बढ़ेंगे. 

किसानों को रोकने के लिए दिल्ली में प्रशासन की तैयारी

किसानों के दिल्ली कूच में शामिल होने के लिए पंजाब के अलग-अलग इलाकों से किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर सोमवार की सुबह से ही रवाना हो गए थे. दिल्ली पुलिस ने किसानों के मार्च के कारण व्यापक पैमाने पर तनाव और ‘‘सामाजिक अशांति’’ पैदा होने की आशंका के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में एक महीने के लिए आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू कर दी है.

राष्ट्रीय राजधानी में 13 फरवरी को किसानों के प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर सिंघू, गाजीपुर और टिकरी बार्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और यातायात पाबंदियां लागू की गई हैं. वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं की कंक्रीट के अवरोधक और सड़क पर बिछाए जाने वाले लोहे के नुकीले अवरोधक लगाकर किलेबंदी कर दी गई है.

किसानों-मंत्रियों की बैठक में MSP पर नहीं बनी बात, लखीमपुर में मारे गए किसानों को मिलेगा मुआवजा, आंदोलन की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget