एक्सप्लोरर

लंदन: कथित अमेरिकी हैकर का दावा- 2014 चुनाव में BJP के लिए की थी हैकिंग, चुनाव आयोग ने कहा- EVM पूरी तरह सुरक्षित

बीते दो तीन साल से ईवीएम की हैकिंग की मुद्दा सियासी गलियारों में काफी जोरशोर से उठता रहा है और विपक्षी पार्टियां ईवीएम की हैंकिग का दावा करती रही हैं.

लंदन: एक कथित अमेरिकी हैकर सैयद शुजा ने लंदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दावा किया है कि भारत में ईवीएम हैक हो सकती हैं. इस हैकर ने दावा किया है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में उसने बीजेपी के लिए भी हैकिंग की थी. हैकिंग के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे ने उनकी टीम से संपर्क किया था. कथित हैकर ने कहा कि बीजेपी के अलावा एसपी, बीएसपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी ईवीएम के जरिये धांधली में शामिल है.

उन्होंने दावा किया, ‘‘दिल्ली में 2015 के विधानसभा चुनाव में हम ट्रांसमिशन को टैप करने में सफल रहे जिससे आप 70 में से 67 सीटों पर जीत गई. अन्यथा बीजेपी की जीत होती.’’ साथ ही कथित हैकर ने कहा कि इवीएम हैकिंग दिखाने के लिए आम आदमी पार्टी ने उससे संपर्क किया था. हैकिंग के दावों पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप यह प्रदर्शित करने के लिये ‘कई लोगों’ के संपर्क में थी कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है लेकिन शुजा उनमें नहीं था.

ट्रांसमीटर के जरिए हैक हो सकती है ईवीएम- हैकर

हैकर ने दावा किया है कि ट्रांसमीटर के जरिये ईवीएम की हैकिंग हो सकती है. हैकर ने कहा कि 14 लोगों की उसकी टीम है. उसका दावा है कि उस पर हमले भी हो चुके हैं. जिसके चलते उसने अमेरिका में शरण ली है. हैकर के इस खुलासे पर सवाल उठे हैं. खास बात ये है कि लंदन में हैकर के उस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पार्टी के नेता कपिल सिब्बल भी मौजूद थे. इस कार्यक्रम का आयोजन लंदन में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने किया था.

कथित अमेरिकी हैकर का दावा- EVM हैकिंग के बारे में जानते थे मुंडे, वो कार हादसा नहीं बल्कि मर्डर था

ईवीएम हैकिंग का दावा गलत- चुनाव आयोग

हैकर के इस खुलासे पर चुनाव आयोग ने कहा है कि ईवीएम हैकिंग का दावा गलत है. चुनाव आयोग चुनाव में जिन ईवीएम का इस्तेमाल करता है, वह पूरी तरह से सुरक्षित है. मशीन तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी में ही तैयार होती है. लंदन में हैकिंग को लेकर आयोजित कार्यक्रम को चुनाव आयोग ने प्रायोजित करार दिया है.

चुनाव आयोग ने यह भी कहा है, 'भारत में इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम भारत इलेक्ट्रॉनिक ऐंड कॉर्पोरेशल ऑफ इंडिया लिमिटेड की तरफ से बेहद कड़े सुपरविजन में बनाई जाती हैं. साल 2010 में गठित तकनीकी विशेषज्ञों की एक कमिटी की देखरेख में यह पूरा काम होता है. हम इस बात पर भी अलग से विचार करेंगे कि क्या इस मामले पर कोई कानूनी मदद ली जा सकती है?''

ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार कर रही है कांग्रेस- मोदी सरकार में मंत्री 

हैकर के इस खुलासे के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ''ईवीएम कभी हैक नहीं हो सकती. ईवीएम को लेकर कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है. हार पर हैकिंग को लेकर हॉरर शो बनाया जा रहा है.'' मुख्तार अब्बास नकवी ने कार्यक्रम में कपिल सिब्बल की मौजूदगी को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं.

ईवीएम की हैंकिग का दावा करती रही हैं विपक्षी पार्टियां

आपको बता दें कि बीते दो तीन साल से ईवीएम की हैकिंग का मुद्दा सियासी गलियारों में काफी जोरशोर से उठता रहा है और विपक्षी पार्टियां ईवीएम की हैंकिग का दावा करती रही हैं और उनकी मांग रही है कि ईवीएम की बजाए बैलेट-बॉक्स के जरिए चुनाव कराए जाएं. खास बात ये है कि पहली बार ईवीएम की हैकिंग का मुद्दा साल 2009 में बीजेपी ने उठाया था, जब बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण ोआडवाणी ने 2009 में अपनी पार्टी की हार के पीछे ईवीएम की हैकिंग का शक जाहिर किया था.

यह भी पढ़ें-

BSP नेता का एलान- ‘साधना सिंह का सिर कलम करने वाले को मिलेगा 50 लाख का इनाम’

लोकसभा चुनाव: CM नीतीश कुमार की बड़ी मांग, '2021 में हो जातिगत जणगणना'

देश के 9 सबसे अमीरों के पास है देश की 50% सबसे गरीब लोगों जितनी दौलत

BJP नेता आरके सिंह ने कहा- महागठबंधन में चोर और घूसखोर, ममता सरकारी पैसों पर गुंडे पालती हैं

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी रोहित सोलंकी को किया गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
US Iran War: ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget