तमिलनाडु के पूर्व DGP का निधन, पूर्व PM इंदिरा गांधी को गिरफ्तार करने के बाद आए थे सुर्खियों में
भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी का रविवार को निधन हो गया. वह 91 साल के थे. ये वही डीजीपी हैं जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया था.

चेन्नई: प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गिरफ्तार करने वाले तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी वी आर लक्ष्मीनारायणन का रविवार को निधन हो गया. वह कुछ दिनों से बीमार थे. पूर्व डीजीपी 91 साल के थे और उनके एक बेटे और दो बेटियां हैं. वीआरएल के नाम से जाने जाने वाले लक्ष्मीनारायण 1951 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. उन्होंने इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया था.
1977 में हुई थी इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी
निधन की सूचना दिवंगत परिवार के सूत्रों ने दी. लक्ष्मीनारायण ने मदुरै में एक सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया था और फिर केंद्रीय जांच ब्यूरो के संयुक्त निदेशक बने थे. लक्ष्मीनारायणन ने स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, चरण सिंह, मोरारजी देसाई सहित कई प्रधानमंत्रियों के अधीन काम किया था. उन्होंने 1977 में दिवंगत इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया था.
1985 में तमिलनाडु के डीजीपी पद से सेवानिवृत्त हुए थे
लक्ष्मीनारायणन 1985 में तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए थे. उनकी छोटी बेटी रामा नारायणन ने कहा कि पिता का निधन यहां उनके आवास पर रविवार को रात के लगभग 2 बजे हुआ. उनका अंतिम संस्कार 25 जून को किया जाएगा.
अखिलेश यादव पर भड़कीं मायावती, कहा- हार के बाद SP प्रमुख ने मुझे फोन तक नहीं किया
राजस्थानः बाड़मेर में पंडाल गिरने से 14 लोगों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
Source: IOCL
























