एक्सप्लोरर

Facebook, Instagram, WhatsApp 6 घंटे बाद हुआ चालू, लेकिन अभी भी बनी है ये समस्या

सोमवार रात करीब सवा नौ बजे भारत समेत दुनियाभर के तमाम देशों में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप डाउन हो गया था. तड़के करीब चार बजे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप की सेवा फिर से शुरू हो गई.

Facebook, Instagram, WhatsApp Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप ने छह घंटे से ज्यादा समय तक डाउन रहने के बाद फिर से काम करना शुरू कर दिया है. फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप की वेबसाइट फिर बहाल हो गई है. हालांकि साइट अभी धीमी है. कंपनी का कहना है कि इस समस्या को पूरी तरह से ठीक होने में थोड़ा और समय लग सकता है.

फेसबुक ने ट्विटर पर कहा, 'हमें खेद है. दुनियाभर के लोग और व्यापार हम पर निर्भर हैं. हम अपने ऐप्स और सेवाओं को पूरी तरह से बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. यह बताते हुए हमें खुशी हो रही है कि वे दोबारा ऑनलाइन वापस आ रहे हैं. हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद.' वहीं इंस्टाग्राम की ओर से ट्वीट कर कहा गया, 'इंस्टाग्राम धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से अब वापस आ रहा है. हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद और इंतजार कराने के लिए खेद है.'

दरअसल, सोमवार रात करीब सवा नौ बजे भारत समेत दुनियाभर के तमाम देशों में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप डाउन हो गया था. भारतीय समयानुसार, मंगलवार तकरीबन तड़के करीब चार बजे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप की सेवा फिर से शुरू हो गई. यानी कि छह घंटे से ज्यादा सेवा बाधित रही. हालांकि, अभी ये पता नहीं चल पाया है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप इतने घंटों तक डाउन क्यों रहा.

Twitter भी हुआ डाउन
सोमवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter की सर्विस भी कुछ समय के लिए डाउन हो गई थी, जिस वजह से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा. जब फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की साइट पूरी तरह से बंद थी तो तमाम यूजर्स ट्विटर की ओर रुख करने लगे थे. लिमिट से ज्यादा लोगों ने ट्विटर पर अपनी परेशानी शेयर की और मीम्स की तो बाढ़ आ गई.

ट्विटर ने एक ट्वीट में कहा, "कभी-कभी सामान्य से ज्यादा लोग ट्विटर का इस्तेमाल करने लगते हैं. हम ऐसे समय के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन इस बार चीजें वैसी नहीं थीं जैसी योजना बनाई गई थी. हो सकता है कि आप में से कुछ लोगों को रिप्लाई और मैसेज देखने में समस्या हुई हो. यह समस्या अब खत्म हो गई है. असुविधा के लिए माफ करिएगा."

ये भी पढ़ें-
Cruise Drugs Case: क्रूज ड्रग्स पार्टी मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा, क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े तार

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी में कैसे भड़की हिंसा? जानिए पूरा घटनाक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी रोहित सोलंकी को किया गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
US Iran War: ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget