एक्सप्लोरर

Fact Check: '1992 के दंगों में शामिल होना गलती थी माफ करो', उद्धव ठाकरे के नाम पर वायरल हो रहा पोस्ट, जानें क्या ही इसकी सच्चाई

राष्ट्रीय उजाला ने 21 नवंबर को अपने फेसबुक पर पोस्ट कर एक स्पष्ट किया कि न्यूजपेपर के नाम पर शेयर किया जा रहा वायरल पोस्ट फेक है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार (23 नवंबर, 2024) को नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी. इस बीच एक वायरल पोस्ट ने हलचल मचा दी है. यह पोस्ट पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के नाम पर वायरल हो रहा है. इसमें एक न्यूजपेपर की कटिंग के जरिए दावा किया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे ने 1992 के दंगों में शामिल होने के लिए मुसलमानों से माफी मांगी है.

वायरल पोस्ट में न्यूजपेपर की जो कटिंग इस्तेमाल की गई है, उसमें लिखा है- '1992 के दंगों में शामिल होना गलती थी, माफ करो- उद्धव ठाकरे. मुस्लिम नेताओं के साथ हुई बैठक में उद्धव ठाकरे की माफी.' वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि उद्धव ठाकरे ने मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल, आरिफ शेख और फारुख शाह समेत कई मुस्लिम नेताओं के सामने माफी मांगी है. वायरल पेपर कटिंग को राष्ट्रीय उजाला न्यूजपेपर के नाम से शेयर किया जा रहा है और लेखक के लिए प्रणव डोगरा का नाम लिखा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रवादी देव कुमार नामदेव (धर्म योद्धा) नाम के एक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर किया और लिखा, '1992 के दंगों में शामिल होना गलती, माफ करो- उद्धव ठाकरे. मुस्लिम वोट के लिए कितना गिरोगे? बाला साहब ठाकरे की आत्मा रो रही होगी.' 


Fact Check: '1992 के दंगों में शामिल होना गलती थी माफ करो', उद्धव ठाकरे के नाम पर वायरल हो रहा पोस्ट, जानें क्या ही इसकी सच्चाई

मनोज सिंह नाम के एक और यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर किया है. उन्होंने लिखा, 'और कितना गिरेंगे ये लोग. कल तक जो शेखी बघार रहे थे कि 1992 दंगों से मुंबई को शिवसेना ने बचाया, उसी दंगे के लिए आज उद्धव ठाकरे मुस्लिम समाज से माफी मांगते हुए दिख रहे हैं.' अमिताभ चौधरी नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उद्धव ठाकरे ने 1992 में अयोध्या कारसेवा में उनकी पार्टी के शामिल होने के लिए माफी मांगी है. उन्होंने कारसेवा को मुस्लिमों के खिलाफ दंगा बताया है. बाल ठाकरे कहीं रो रहे होंगे क्योंकि उनके बेटे ने उनके नाम और विरासत को सबसे बड़ी क्षति पहुंचाई है.' वायरल पोस्ट का मराठी वर्जन भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.


Fact Check: '1992 के दंगों में शामिल होना गलती थी माफ करो', उद्धव ठाकरे के नाम पर वायरल हो रहा पोस्ट, जानें क्या ही इसकी सच्चाई

क्या उद्धव ठाकरे ने सच में माफी मांगी है? इसका सच जानने के लिए हमने गूगल पर अलग-अलग कीवर्ड्स से सर्च किया, लेकिन ऐसा कोई न्यूज आर्टिकल नहीं मिला, जिसमें इस दावा की पुष्टि की गई हो. अगर उद्धव ठाकरे ने माफी मांगी होती तो लोकल और नेशनल मीडिया में भी इसको जरूर कवर किया जाता. 

यह पोस्ट राष्ट्रीय उजाला के नाम से शेयर किया जा रहा है इसलिए हमने दैनिक राष्ट्रीय उजाला के आर्टिकल्स की भी पड़ताल की, लेकिन ऐसा कोई आर्टिकल नहीं मिला. हालांकि, 21 नवंबर को राष्ट्रीय उजाला का फेसबुक पर एक स्पष्टीकरण जरूर मिला है, जिसमें दावा किया गया कि न्यूजपेपर के नाम पर शेयर किया जा रहा वायरल पोस्ट फेक है. साथ ही यह भी साफ किया कि प्रणव डोगरा उनके न्यूजपेपर के लिए काम नहीं करते हैं.

राष्ट्रीय उजाला की प्रिंटर, पब्लिशर और मालिक ज्योति नारायण ने भी साफ किया कि उनका और उनके न्यूजपेपर का इस फेक आर्टिकल से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि यह कंटेंट पूरी तरह से आधारहीन है और मकसद राष्ट्रीय उजाला की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को धूमिल करते हुए जनता को गुमराह करना है.

यह भी पढे़ं:-
Manipur Violence: ‘CRPF नहीं होती तो चली जाती कई लोगों की जान’, मणिपुर के CM ने जिरीबाम हमले पर कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए CPIM ने जारी की 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए CPIM ने जारी की पहली लिस्ट, 192 प्रत्याशियों का किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी
जंग के बीच LPG लेकर भारत पहुंचा शिवालिक शिप, मुंद्रा पोर्ट पर होगी अनलोडिंग, जानें कितनी गैस की कमी होगी पूरी
जंग के बीच LPG लेकर भारत पहुंचा शिवालिक शिप, मुंद्रा पोर्ट पर होगी अनलोडिंग

वीडियोज

Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
US-Israel-Iran War Live:भारत में LPG की टेंशन खत्म! ईरान जंग के बीच मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज
भारत में LPG की टेंशन खत्म! ईरान जंग के बीच मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
आंखों में आंसू लिए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं धुरंधर की सिंगर जैस्मिन सैंडलस, चेहरे पर दिखा दर्द
आंखों में आंसू लिए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं धुरंधर की सिंगर जैस्मिन सैंडलस, चेहरे पर दिखा दर्द
देवगौड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र कर सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कांग्रेस नेता से कर दी ये डिमांड
देवगौड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र कर सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कांग्रेस नेता से कर दी ये मांग
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट अवेटेड Renault Duster, खास होंगे फीचर्स
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट-अवेटेड Duster, खास होंगे फीचर्स
LPG सिलेंडर बुक होने के कितने दिन बाद हो जानी चाहिए डिलीवरी, जान लें सरकार का नियम?
LPG सिलेंडर बुक होने के कितने दिन बाद हो जानी चाहिए डिलीवरी, जान लें सरकार का नियम?
Embed widget