एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री शिशु विकास के नाम से चल रही थी फर्जी योजना, दिल्ली साइबर सेल ने तीन को किया गिरफ्तार

प्रधानमंत्री के नाम पर फर्जी योजना का ऐलान कर फर्जी वेबसाइट के माध्यम से देशभर के लोगों के साथ ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ दिल्ली पुलिस ने किया है. अब तक 1500 लोगों को गैंग ठग चुका है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने प्रधानमंत्री के नाम पर फर्जी योजना का ऐलान कर फर्जी वेबसाइट के माध्यम से देशभर के लोगों के साथ ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जो प्रधानमंत्री के नाम से एक फर्जी योजना चला रहे थे और उसकी एवज में लोगों से पैसे ठग रहे थे.

दिल्ली पुलिस का दावा है कि इन तीनों ने अब तक देश के 24 राज्यों व यूनियन टेरिटरीज के 15,000 से ज्यादा लोगों से रकम वसूल की है. इतना ही नहीं इन लोगों की योजना थी कि आने वाले दिनों में ये लोग देशभर के बच्चों से जुड़ा डाटा अस्पतालों व अन्य संस्थानों को बेचेंगे. पुलिस का दावा है कि ये लोग प्रधान मंत्री शिशु विकास योजना और पीएम शिशु विकास योजना के नाम से फर्जी योजना चला रहे थे. जिसमें लोगों से कहते थे कि भारत सरकार ने यह योजना बच्चों को मुफ्त शिक्षा व मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चलाई है.

क्या है मामला

दिल्ली पुलिस साइबर सेल के डीसीपी अनयेश रॉय ने बताया कि पिछले दिनों एक शिकायत मिली जिसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री शिशु विकास योजना व पीएम शिशु विकास योजना के नाम से फर्जी वेबसाइट www.pmsvy-cloud.in चलाई जा रही है. जिसमें भारत सरकार और प्रधानमंत्री के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी योजना शुरू की गई है. ये वेबसाइट चलाने वाले लोग अलग-अलग राज्यों में सक्रिय हैं और अपनी इस परियोजना को लेकर गांव गांव तक में प्रचार कर रहे हैं और लोगों से रकम भी वसूल कर रहे हैं. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत ही एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और दो लोगों नीरज पांडे और आदर्श यादव को गिरफ्तार किया. नकी निशानदेही पर बिहार के पटना से सुवेन्द्र यादव को भी गिरफ्तार किया गया.

चौकाने वाला खुलासा

तीनों ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि वे फर्जी वेबसाइट चला रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री के नाम से योजना का दावा करते हैं. उसमें बताया जाता है कि भारत सरकार ने बच्चों की मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा रही है. जिसका खर्चा भारत सरकार उठाया जाएगा. बच्चों के माता-पिता से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद प्रति बच्चा 250 रुपये फीस के नाम पर वसूली जा रहे थे. तीनों ने खुलासा किया कि वे लोग अब तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम, गोवा, अरुणाचल प्रदेश आदि 24 राज्यों व यूनियन टेरिटरीज में सक्रिय हैं.

राज्यों से लेकर जिला तक की थी भर्ती

पुलिस का दावा है कि इन लोगों ने राज्य स्तर और जिला स्तर पर लोगों की नियुक्ति भी की हुई थी. राज्य प्रमुख और जिला प्रमुख, इनके अलावा एजेंट अलग से. ये लोग एक बच्चे की डिटेल की एवज में 250 रुपये वसूल करते हैं, जिसमें से 50 एजेंट को दिए जाते हैं और 100 स्टेट और डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर को दिए जाते हैं. बाकी 150 रुपए ये लोग अपने पास रखते थे. पुलिस का कहना है कि इन लोगों का दावा है कि यह लोग अभी तक 15000 लोगों से रकम वसूल कर चुके हैं.

अस्पतालों व अन्य संस्थाओं को बेचना चाहते थे बच्चों से जुड़ा डेटा

पुलिस का दावा है कि ये ठग बच्चों से जुड़ा डेटा बेचने की साजिश भी रच रहे थे. इन्होंने कई अस्पतालों व अन्य संस्थानों से भी बात की थी और इनकी योजना थी कि आने वाले समय में ये लोग इन बच्चों से जुड़ा डाटा उन लोगों को उपलब्ध कराएंगे और उसकी एवज में भी पैसा कमाएंगे.

आरोपियों का प्रोफाइल

नीरज पांडे (32) बीसीए है और पटना, बिहार का रहने वाला है. आदर्श यादव (28) एमबीए है और अयोध्या, यूपी का रहने वाला है, वहीं सुवेन्द्र यादव पटना के रहने वाला है. सुवेन्द्र पटना में अकेला रहकर बिहार में फर्जीवाड़ा चला रहा था. इनके पास से 7 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 2 सीपीयू, नोट पैड और आई कार्ड बरामद किए गए हैं. तीनों ने यह भी खुलासा किया है कि वे पहले मल्टी लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) से जुड़े कॉल सेंटर में नौकरी कर चुके थे और वहीं से इन्हें फर्जीवाड़ा करने का आईडिया मिला.

यह भी पढ़ें. 

प्रियंका गांधी ने कहा, 'गांधी परिवार' से बाहर के व्यक्ति को कांग्रेस का अगला अध्यक्ष बनाने की राहुल गांधी की बात से सहमत हूँ

SYL नहर पर बोले CM अमरिंदर सिंह- पानी साझा करने के लिए कहा गया तो पंजाब जलने लगेगा

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget