एक्सप्लोरर

Farmer Protest: चाहते हैं PM मोदी करें पहल, निकल सकता है हल- उधर केंद्र संग मंथन से पहले बोले पंढेर, इधर चढ़ूनी ने बुलाई आपात बैठक

Farmers Protest 2.0: एक तरफ किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में घुसने का प्रयास कर रहे हैं तो वहीं केंद्र सरकार बातचीत के जरिए मसले को निपटाना चाहती है.

Kisan Andolan: न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) समेत तमाम अन्य मुद्दों को लेकर दिल्ली कूच करने का प्रयास कर रहे किसानों को अलग-अलग बॉर्डर पर रोक कर रखा गया है. दरअसल, आज गुरुवार (15 फरवरी) को किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच बातचीत होनी है. इस बात की जानकारी खुद किसान नेताओं ने दी है.

वहीं किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवन सिंह पंढेर ने कहा, “हम चाहते हैं कि पीएम मोदी खुद बात करें तो इन सभी समस्याओं का हल निकल आएगा. आज हमारी केंद्र सरकार के साथ बातचीत होनी है. हम चाहते हैं कि पीएम मोदी स्वंय इस मसले पर पहल करें."

उन्होंने आगे कहा, "किसानों पर केंद्र सरकार बल का प्रयोग कर रही है. पूरे पॉजिटव मोड से हम लोग मीटिंग में जा रहे हैं. विश्वास है कि मीटिंग से हल निकलना चाहिए. यूपी और एमपी में किसान नेता की गिरफ्तार हो रही है. बीजेपी का वोटर भी किसान है. हम लोगों को एमएसपी पर कानून चाहिए. पुलिस हमारे ऊपर प्रहार कर रही है. अर्धसैनिक बल हमारे ऊपर प्रहार कर रहे हैं. हम लोगों को दिल्ली में शांतिपूर्वक प्रर्दशन की इजाजत दी जाए. किसानों की कर्जमाफी होनी चाहिए."

'जहां थे, वहीं रहेंगे'

उन्होंने आगे कहा, "हमें एक संदेश मिला और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बातचीत के आह्वान के आधार पर हमने आंदोलन में शामिल सभी लोगों से बात की और फैसला किया कि हम आज शांतिपूर्ण रहेंगे और जहां थे, वहां से आगे बढ़ने की कोशिश नहीं करेंगे. शाम 5 बजे एक बैठक बुलाई गई है और हम अपना शांतिपूर्ण विरोध जारी रखेंगे. तब तक हमारी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.”

भारतीय किसान यूनियन (एकता सिधुपुर) के अध्यक्ष जगजीत सिंह दल्लेवाल ने कहा कि किसान बातचीत के जरिए हल चाहते हैं और चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय के साथ शाम बजे बैठक है.

‘हमले के बाद भी हम बातचीत को तैयार’

सरवन सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, “भले ही बुधवार को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया लेकिन फिर भी आंसू गैस के गोले छोड़े गए, रबर की गोलियां बरसाईं गईं और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया. ये सब पुलिस ने नहीं किया बल्कि अर्धसैनिक बलों ने किया. वही लोग हम पर हमला कर रहे थे. इसके बावजूद हम केंद्र सरकार से बात करने के लिए तैयार हैं.”

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने आज बुलाई आपात बैठक

इसके साथ ही भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने गुरुवार (15 फरवरी) को 11 बजे एक आपात बैठक बुलाई है. जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम चढ़ूनी करेंगे. ये बैठक केंद्रीय कार्यालय (चढ़ूनी गांव) में संगठन के पदाधिकारियों के साथ होगी, जिसमें आंदोलन की मौजूदा स्थिति पर विचार विमर्श किया जाएगा और आगामी रणनीति बनाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: MSP नहीं, किसानों की इन तीन मांगों ने बढ़ा रखी है मोदी सरकार की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
Assam Elections 2026: ‘डबल इंजन नहीं, डबल लूट और डबल धोखे की सरकार’, असम में चुनावी दंगल से पहले कांग्रेस का BJP सरकार पर बड़ा आरोप
‘डबल इंजन नहीं, डबल लूट और डबल धोखे की सरकार’, असम में चुनावी दंगल से पहले कांग्रेस का BJP सरकार पर बड़ा आरोप
'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हालत...', ममता बनर्जी का नाम लेकर मुख्तार अब्बास नकवी ने क्या कहा?
'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हालत...', ममता बनर्जी का नाम लेकर मुख्तार अब्बास नकवी ने क्या कहा?
Assam Assembly Elections 2026: ‘कांग्रेस की सरकार आई तो घुसपैठिए भी आएंगे’, ग्वालपाड़ा में गृह मंत्री अमित शाह का तीखा वार
‘कांग्रेस की सरकार आई तो घुसपैठिए भी आएंगे’, ग्वालपाड़ा में गृह मंत्री अमित शाह का तीखा वार

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'अगर थोड़ा समय और मिला तो होर्मुज खोल देंगे', ट्रंप ने फिर भरी हुंकार, ईरान का दावा- US के ब्लैक हॉक को मार गिराया
LIVE: 'अगर थोड़ा समय और मिला तो होर्मुज खोल देंगे', ट्रंप ने फिर भरी हुंकार, ईरान का दावा- US के ब्लैक हॉक को मार गिराया
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में 'दृश्यम 3', अमेजन प्राइम ने धमकाया- किसी और OTT से डील किया तो एक्शन लेंगे
'दृश्यम 3' के मेकर्स को Prime ने धमकाया- किसी और OTT पर फिल्म बेची तो होगा एक्शन
IPL में एक मैच खेलने की कितनी फीस लेते हैं विराट कोहली? रकम उड़ा देगी होश
IPL में एक मैच खेलने की कितनी फीस लेते हैं विराट कोहली? रकम उड़ा देगी होश
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
Viral Video : चारा खाना है तो जरूर नहाना... भैंसों का बाथरूम देख छूट जाएगी आपकी भी हंसी
चारा खाना है तो जरूर नहाना... भैंसों का बाथरूम देख छूट जाएगी आपकी भी हंसी
जेएनयू में दाखिले का रास्ता साफ, ई-प्रॉस्पेक्टस जारी; जानें कैसे स्टूडेंट्स को मिलेगा एडमिशन  
जेएनयू में दाखिले का रास्ता साफ, ई-प्रॉस्पेक्टस जारी; जानें कैसे स्टूडेंट्स को मिलेगा एडमिशन  
Embed widget