एक्सप्लोरर

Farmers Protest: आज ‘किसान अधिकार दिवस’ मनाएगी कांग्रेस, राजभवनों का करेगी घेराव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 11.30 बजे राजनिवास के लिए मार्च करेंगे. इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रह सकते हैं.कांग्रेस राज्य मुख्यालयों पर यह विरोध प्रदर्शन ऐसे वक्त कर रही है जब आज किसान संगठनों और सरकार के बीच 9वें दौरे की बातचीत प्रस्तावित है.

Farmers Protest: तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग पर बल देने के लिए आज सभी राज्यों में कांग्रेस ‘किसान अधिकार दिवस’ मनाएगी. इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राज भवनों तक मार्च करेंगे. किसानों के समर्थन में हर प्रांतीय मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी ‘किसान अधिकार दिवस’ के रूप में एक जन आंदोलन करेगी.

राहुल गांधी भी हो सकते हैं शामिल

रैली और धरने के बाद नेता और कार्यकर्ता राजभवन तक जाकर सरकार को तीनों काले कानून खत्म करने के लिए गुहार लगाएंगे. कांग्रेस राज्य मुख्यालयों पर यह विरोध प्रदर्शन ऐसे वक्त कर रही है जब आज किसान संगठनों और सरकार के बीच 9वें दौरे की बातचीत प्रस्तावित है. अब तक हुई 8वें दौर की बातचीत बेनतीजा रही है.

गौरतलब है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 11.30 बजे राजनिवास के लिए मार्च करेंगे. इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रह सकते हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रॉमा सेंटर(चंदगी राम अखाड़ा) पर इकट्ठा होंगे.

यूपी-बिहार में भी राजभवन तक होगा मार्च

वहीं, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से राजभवन तक पैदल-मार्च किया जाएगा. उधर बिहार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा और विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर 12.30 बजे सदाक़त आश्रम से राजभवन तक मार्च करेंगे.

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी आज राजभवन का घेराव करेगी. कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे राजभवन का घेराव करेंगे. इस कार्यक्रम में राजस्थान प्रभारी अजय माकन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल होंगे. मध्य प्रदेश कांग्रेस आज सभी जिला मुख्यालयों पर दोपहर 12 से 2 बजे के बीच में किसान कानून के विरोध में चक्का जाम करेगी. भोपाल में ये चक्का जाम राजभवन के पास होगा.

यह भी पढ़ें-

बंगाल: TMC सांसद शताब्दी रॉय के BJP में जाने की अटकलें तेज, ममता की हैं करीबी Army Day 2021: 15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है आर्मी डे, जानिए इस बार क्या होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'दो स्वार्थी पार्टियों के बीच फंसा केरलम', पीएम मोदी की हुंकार; लेफ्ट और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
'दो स्वार्थी पार्टियों के बीच फंसा केरलम', पीएम मोदी की हुंकार; लेफ्ट और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
LPG Crisis: भारत के दो और एलपीजी जहाज होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले, एक दिन की रसोई गैस का भंडार
भारत के दो और LPG जहाज होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले, एक दिन की रसोई गैस का भंडार
ईरान की जंग का असर तेहरान से लेकर असम तक, राज्य का चाय उद्योग संकट में; TAI सचिव ने दी चेतावनी
ईरान की जंग का असर तेहरान से लेकर असम तक, राज्य का चाय उद्योग संकट में; TAI सचिव ने दी चेतावनी

वीडियोज

Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu
Sandeep Chaudhary:युद्ध का 1 महीना पूरा , ट्रंप-नेतन्याहू का सपना रह गया अधूरा | Seedha Sawal
Iran-Israel War: बुशहर पर हमला, अरब देश की बढ़ी बेचैनी | Middle East | Iran-Israel War | abp News
Chitra Tripathi: विनर बन रहे 'लूजर्स'? | Trump | America | No Kings | Middle East War | Mahadangal
Iran- Israel War: ईरान युद्ध में बुरे फंसे ट्रंप, अपने ही देश में विरोध झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली और 35 लाख छात्रों को लैपटॉप... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget